ज्वालामुखी के ऊपर बसे हैं ये खूबसूरत शहर
नेपल्स (इटली)
इटली का नेपल्स शहर दो ज्वालामुखियों में एक साथ हुए विस्फोट से बने गड्ढे पर बना हुआ है। दस लाख लोगों की आबादी वाला नेपल्स शहर कैम्पी फ्लेगरेई (Campi Flegrei) मैदान में ही बसा हुआ है जो कि वेसुवियस (Vesuvious) नामक ज्वालामुखीय पर्वत से सटा है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। तो आपको किस बात का इंतजार है। पासपोर्ट, वीजा तैयार कीजिए और निकल पड़िए घूमने के लिए।
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
ऑकलैंड न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। यह एक ज्वालामुखीय मैदान पर फैला हुआ है जिसमें कम से कम 50 ज्वालामुखी मौजूद हैं। इन ज्वालामुखियों में पिछली बार विस्फोट छः सौ साल पहले हुआ था। यह लगभग 6 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ था। विनाश के बाद यहां की आबोहवा में तो जैसे चार चांद लग गए हैं। यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं।
अदन (यमन)
अदम लगभग 8 लाख की आबादी वाला शहर है। 2015 से यमन की अस्थाई राजधानी रहा है। यह रेड सी के दक्षिण की ओर बसा है। यह लगभग 5-6 छोटे - बड़े ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है। यहां खतरे के बीच एक बड़ी आबादी रह रही है। इतना ही नहीं, लोग यहां पर घूमने के लिए भी आते हैं। हाल फिलहाल में यहां कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन खतरा तो बना ही रहता है। आप खतरे के खिलाड़ी हैं तो फटाफट टिकट करवाइए और पहुंच जाइए एक नया अनुभव लेने।
मनागुआ (निकारागुआ)
सेंट्रल अमेरिका के देश निकारागुआ की राजधानी मनागुआ भी मसाया नामक ज्वालामुखी के पास बसी हुई है। यह सेंट्रल अमेरिका तीसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही यह ज्वालामुखी से बस 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकारागुआ का मसाया दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। यहां से हमेशा धुंआ निकलता रहता है। आपको भी सक्रिय ज्वालामुखी नजदीक से देखना पसंद है तो निकारागुआ आपका इंतजार कर रहा है। आप आ रहे हैं न?
गोमा (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कॉन्गो)
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कॉन्गो के नार्थ किवू प्रांत की राजधानी गोमा, मई 2021 में ही ज्वालामुखी विस्फोट के कारण खबरों में थी। माउंट न्यिरागोंगो (Mount Nyiragongo) नामक इस ज्वालामुखी में इससे पहले विस्फोट सन 2002 और 1977 में हुए थे और ये अब भी सक्रिय बना हुआ है। इतने खतरे के बावजूद यहां पर अच्छी खासी आबादी रहती है। आप भी सक्रिय ज्वालामुखी के बीच रहने वाले इन लोगों को देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
अरेक्विपा, पेरू
अरेक्विपा कोलोनियल युग में पेरू के अरेक्विपा रीजन की राजधानी थी। अरेक्विपा पेरू का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे अल्पाका स्वेटर व्यापार का केंद्र भी माना जाता है। यदि ज्वालामुखी एक्टिव होता है, तो शहर पर राख की धारा और हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। खतरे के बीच भी यहां घूमने का अलग ही मजा है। 3 ज्वालामुखियों द्वारा घिरा यह शहर सफेद ज्वालामुखी पत्थर, सिल्लर से निर्मित बारोक इमारतों से भरा है। इसका ऐतिहासिक केंद्र प्लाज़ा डे अरमास है। यहां पहुंचना थोड़ा महंगा है, लेकिन मजे के लिए खर्चा तो बनता ही है।
पर्टो डे ला क्रूज़, स्पेन
यह एक समुद्र तटीय शहर है जो पृथ्वी के सबसे विनाशकारी ज्वालामुखियों माउंट टाइड के करीब है। इसे निष्क्रिय ज्वालामुखी के रूप में वर्गीकृत किया गया है, लेकिन यह ज्वालामुखियों की निगरानी सूची में बना हुआ है। इसके पास ही बड़ी आबादी भी रहती है। यह अपने अंधेरे, ज्वालामुखी-रेत समुद्र तटों और लोरो पार्के चिड़ियाघर के लिए जाना जाता है, जो पश्चिम में स्थित है। सक्रिय ज्वालामुखी को देखने के लिए लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं।
शिमबारा, जापान
शिमबारा, दक्षिणी जापानी द्वीप क्यूशू पर स्थित है। यह शहर 1792 के माउंट अनजेन (Mount Unzen) के प्रसिद्ध विस्फोट से बचा था। हालांकि 1991 में माउंट अनजेन में हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने यहां थोड़ी तबाही जरुर मचाई थी। इसके पास भी घनी आबादी यहां बसी हुई है। यह शहर प्राकृतिक झरनों से भरा हुआ है, इसलिए इसे ‘पानी का शहर’ भी कहा जाता है। यहां पहुंचना काफी आसान है।
कैटेनिया, सिसिली
कैटेनिया, सिसिली के पूर्वी तट पर स्थित एक प्राचीन शहर है। यह माउंट एटना की तलहटी में स्थित है, जो एक सक्रिय ज्वालामुखी है जिसके रास्ते शिखर तक जाते हैं। माउंट एटना दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इस ज्वालामुखी तक आप सबसे आसानी से पहुंच सकते हैं। 1669 में लावा बहने के बाद, यहां के निवासियों ने ज्वालामुखी चट्टान को वास्तुकला के चमत्कार में बदल दिया था। इस कलात्मक जगह को देखने दुनिया भर के लोग यहां आते हैं।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
हांगकांग सरकार दे रही है 5 लाख फ्री हवाई टिकट
हाल ही में यहां की सरकार ने पर्यटकों के लिए अपने बॉर्डर को पूरी तरह से खोलने की घोषणा की
Valentine's day Special : दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर
वैलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट।

