अक्टूबर में करें देश के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

अनुषा मिश्रा 30-09-2022 06:13 PM My India
भारत में यूं तो हर गली, हर गली हर मोहल्ले में मंदिर होते हैं लेकिन फिर भी यहां धार्मिक पर्यटन सबसे ज़्यादा लोग करते हैं। हमारे देश मंदिरों का घर है। एक से एक बड़े और भव्य मंदिर हैं यहां। लोगों की आस्था और उम्मीद का ठिकाना हैं ये मंदिर। बात जब कुछ मांगने और उस दुआ के पूरे होने पर विश्वास करने की अयाति है तो हम देश के एक कोने से दूसरे कोने तक का सफर करने से भी नहीं घबराते। घूमने के लिए सबसे बेहतरीन महीनों में से एक अक्टूबर आने वाला है। तो हम आपको बता रहे हैं देश के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जहां आप अक्टूबर में दर्शन करने जा सकते हैं।  

द्वारका, गुजरात

द्वारका को भगवान कृष्ण का राज्य कहा जाता है। यहां  का मंदिरभारत के सबसे प्रमुख तीर्थ केंद्रों में से एक है। और यह चार धामों में से एक धाम भी है। सौराष्ट्र प्रायद्वीप के पश्चिमी सिरे पर बसा, द्वारका यात्रा करने के लिए सात पवित्र शहरों (सप्त पुरी) में से भी एक है, यही कारण है कि सदियों से लाखों तीर्थयात्री और इतिहास प्रेमी इस यहां आते रहे हैं।


रामेश्वरम, तमिलनाडु 

वैसे तो यह तमिलनाडु में एक छोटा द्वीप शहर है लेकिन हिंदुओं का यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। रामेश्वरम को वह स्थान भी माना जाता है जहां भगवान राम ने लंका जाने के लिए राम सेतु नाम का पुल बनाया था। रामनाथस्वामी मंदिर यहां का सबसे प्रमुख मंदिर है, वहीं अन्य मंदिर भी हैं जिनकी महत्ता भी कम नहीं है। 


बेलूर, कर्नाटक 

grasshopper yatra Image

कर्नाटक के हासन जिले में बेलूर में लोकप्रिय चेन्नाकेशव मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह वैष्णववाद का पालन करने वालों के लिए पवित्र स्थानों में से एक है, और तीर्थयात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। महान होयसल राजवंश के बेहतरीन स्मारक आपको यहां देखने को मिलेंगे।


तिरुपति, आंध्र प्रदेश 

आंध्र प्रदेश का श्री वेंकटेश्वर मंदिर भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। तिरुमाला पहाड़ियों की छोटी पर स्थित यह मंदिर भारत के सबसे प्रमुख वैष्णव मंदिरों में से एक है। भगवान वेंकटेश्वर, जिन्हें भगवान विष्णु के अवतार के रूप में भी जाना जाता है, उन्हीं को यह मंदिर समर्पित है। यहीं पास में श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है।


पुरी, उड़ीसा 

ओडिशा में पुरी भारत में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है, और यह भगवान जगन्नाथ का घर कहा जाता है। यहां हर साल एक भव्य रथ यात्रा उत्सव होता है।  द्वारका और रामेश्वरम के साथ पूरी भी चार धामों में से एक धाम है। जगन्नाथ पुरी के मंदिर में भगवान कृष्ण, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियां हैं। 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

स्विमिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये समुद्र तट

ये समुद्र तट साफ हैं, पानी शांत और सुरक्षित है और तैरने के लिए एकदम सही हैं।

लास्ट मिनट में की है दशहरा में घूमने की प्लानिंग? तब भी हैं ये ऑप्शन्स

दिल्ली के पास की जगहों के कुछ ऑप्शन जहां आप तुरन्त प्लान बनाकर भी घूमने जा सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।