सिर्फ एक दिन में घूम सकते हैं ये 5 छोटे देश

टीम ग्रासहॉपर 13-08-2025 05:51 PM Around The World
अगर आप कम समय में कुछ नया, अनोखा और यादगार देखना चाहते हैं, तो माइक्रो-कंट्रीज यानी दुनिया के सबसे छोटे देशों की सैर आपके लिए बिल्कुल सही है। ये देश आकार में छोटे जरूर हैं, लेकिन अनुभव में बड़े। ये आकार में इतने छोटे कि आप इन्हें एक ही दिन में घूमा सकते हैं, और इतने खास कि ये आपके दिल में हमेशा के लिए बस जाएंगे। यहां आपको मिलेगी समृद्ध संस्कृति, सदियों पुरानी कहानियां सुनाते ऐतिहासिक स्थल, आंखों को सुकून देने वाली प्राकृतिक खूबसूरती और स्वाद से भरपूर लोकल खाना। यहां हम आपको ऐसे 5 छोटे लेकिन शानदार देशों के बारे में…

मोनाको: फ्रेंच रिवेरा का रत्न

grasshopper yatra Image

मोनाको, जिसे प्रिंसिपैलिटी ऑफ मोनाको के नाम से भी जाना जाता है, फ्रांस के दक्षिणी तट पर बसा एक खूबसूरत और छोटा सा देश है। यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल 2.02 स्क्वायर किलोमीटर है। मोनाको अपनी भव्यता, ग्लैमर और समृद्ध जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक दिन में कई जगहों को आसानी से देखा जा सकता है।

क्या देखें?

  • मॉन्टे कार्लो कसीनो: यह विश्व प्रसिद्ध कैसीनो न केवल जुआरियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसकी शानदार वास्तुकला और आलीशान इंटीरियर आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। 
  • प्रिंस पैलेस: यह मोनाको के शाही परिवार का आधिकारिक निवास है। यहां आप शाही इतिहास को करीब से देख सकते हैं और गार्ड बदलने की परंपरा का आनंद ले सकते हैं।
  • ओशनोग्राफिक म्यूजियम: समुद्री जीव-जंतुओं और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां एक्वेरियम और प्रदर्शनियां देखने लायक हैं।
  • एक्सोटिक गार्डन: यह उद्यान अपनी अनोखी वनस्पतियों और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है।
  • लारवोटो बीच: समुद्र तट पर कुछ समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है, जहां आप धूप और समुद्र का आनंद ले सकते हैं।

कहां खाएं?

मोनाको में भोजन का अनुभव भी अपने आप में खास है। कैफे डे पेरिस मॉन्टे-कार्लो में आप फाइन डाइनिंग का लुत्फ उठा सकते हैं, हालांकि यहां की कीमतें थोड़ी ऊंची हो सकती हैं। अगर आप लोकल स्वाद चाहते हैं, तो मोनाको-विल के आसपास के छोटे बिस्ट्रो में मज़ेदार फ्रेंच और मेडिटेरेनियन डिशेज मिलते हैं। म्यूजियम और पैलेस में प्रवेश की कीमत लगभग €28 प्रति व्यक्ति है, जो एक दिन के लिए किफायती है।

टिप्स

मोनाको में पैदल घूमना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह एक छोटा शहर है। सुबह जल्दी शुरू करें ताकि आप भीड़ से बच सकें और सभी प्रमुख स्थलों को आराम से देख सकें। गर्मियों में यहां मौसम गर्म हो सकता है, इसलिए हल्के कपड़े और सनस्क्रीन साथ रखें।


नौरू: प्रशांत महासागर का छिपा खजाना

grasshopper yatra Image

नौरू, जिसे 'प्लेजेंट आइलैंड' भी कहा जाता है, माइक्रोनेशिया में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश है। यह दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है, जिसका एरिया केवल 21 वर्ग किलोमीटर है। अपनी छोटी आबादी और कुदरती ख़ूबसूरती की वजह से यह यात्रियों के लिए एक शांत और अनोखा ठिकाना है।

क्या देखें?

  • बुआडा लैगून: यह एक खूबसूरत ताजे पानी का लैगून है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है।
  • कमांड रिज: यह नौरू की सबसे ऊंची जगह है, जहां से आप पूरे द्वीप का सुंदर नज़ारा देख सकते हैं। यह आईलैंड का ऐतिहासिक स्थल भी है, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष देखे जा सकते हैं।
  • अनिबारे बे: यह नौरू का सबसे खूबसूरत समुद्र तट है, जहां आप तैराकी और सैर का आनंद ले सकते हैं।

कैसे घूमें?

नौरू इतना छोटा है कि आप पूरे आईलैंड को 5-6 घंटे में पैदल या साइकिल से घूम सकते हैं। साइकिल किराए पर लेना एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इससे घूमने में आपका खर्चा काफी कम होगा। 

कहां खाएं?

नौरू में खाने के लिए कई लोकल रेस्तरां हैं। बे रेस्तरां, अनिबारे बोट हार्बर रेस्तरां और गोल्डन ब्रिज रेस्तरां में आप लोकल और इंटरनेशनल डिशेज का स्वाद ले सकते हैं। यहां सीफूड खासकर लाजवाब होता है।

टिप्स

नौरू एक शांत और कम टूरिस्ट्स वाली जगह है, इसलिए यहां का सफर करने पहले से बुकिंग जरूरी है। यहां ठहरने के काफी कम ऑप्शन्स हैं, इसलिए अपनी बुकिंग पहले से कर लें। लोकल लोगों के साथ बातचीत करने से आपको उनकी संस्कृति और इतिहास के बारे में और जानने का मौका मिलेगा।


वेटिकन सिटी: विश्व का सबसे छोटा देश

grasshopper yatra Image

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका एरिया केवल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यह रोम, इटली के बीच में बसा एक स्वतंत्र शहर होने के साथ एक देश भी है और कैथोलिक चर्च का केंद्र है। अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण, यह टूरिस्ट्स के लिए एक प्रमुख जगह है।

क्या देखें?

  • सेंट पीटर्स बेसिलिका: यह रेनेसा वास्तुकला का एक शानदार नमूना है। इसका विशाल गुंबद और इंटीरियर देखने लायक है।
  • सेंट पीटर्स स्क्वायर: यह एक खुला मैदान है, जहां पोप रोज भक्तों को संबोधित करते हैं।
  • सिस्टिन चैपल: माइकल एंजेलो की दुनियाभर में मौजूद छत पर बनी पेंटिंग्स के लिए यह जगह प्रसिद्ध है।
  • वेटिकन म्यूजियम: यहां प्राचीन कला और ऐतिहासिक वस्तुओं का विशाल संग्रह है।

कहां खाएं?

वेटिकन सिटी में खाने के लिए आप पास के बोर्गो पियो एरिया में जा सकते हैं, जहां कई इटैलियन रेस्तरां और कैफे हैं। कैफे वेटिकानो में आप जल्दी और ज़ायकेदार भोजन का मज़ा ले सकते हैं। वेटिकन म्यूजियम और सिस्टिन चैपल में एंट्री की फीस लगभग €39 है, लेकिन सेंट पीटर्स बेसिलिका में प्रवेश निःशुल्क है।

टिप्स

वेटिकन सिटी इतनी छोटी है कि आप एक घंटे से भी कम वक़्त में एक जगह से दूसरी जगह तक पैदल जा सकते हैं। सुबह जल्दी पहुंचें ताकि भीड़ से बचा जा सके। कपड़े थोड़ा ढके हुए पहनें, क्योंकि धार्मिक स्थलों में कंधे और घुटनों को ढकना जरूरी है।

लिकटेंस्टीन: यूरोप का छोटा सा रत्न

grasshopper yatra Image

लिकटेंस्टीन सेंट्रल यूरोप में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा एक छोटा सा देश है। इसका क्षेत्रफल केवल 160 वर्ग किलोमीटर है, और इसे एक दिन में आसानी से घूमा जा सकता है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

 क्या देखें?

  • वाडुज कैसल: यह लिकटेंस्टीन के शाही परिवार का निवास है और देश का एक प्रमुख आकर्षण है।
  • कुन्थम्यूजियम लिकटेंस्टीन: यह आधुनिक कला का एक शानदार म्यूजियम है, जहां आप समकालीन कला देख सकते हैं।
  • सेंट फ्लोरिन कैथेड्रल: यह ऐतिहासिक और वास्तुशिल्पीय रूप से महत्वपूर्ण चर्च है।
  • रग्गेल: यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पैदल रास्ता प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार हैं।

कहां खाएं?

लिकटेंस्टीन में लोकल और स्विस व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। टोरकेल, वाइनलौब, और मारी जैसे रेस्तरां में स्वादिष्ट भोजन मिलता है। लोकल फ़ूड में रॉस्टब्रैटी और कास्कनोपफ्ले जरूर आजमाएं।

टिप्स

लिकटेंस्टीन में घूमने के लिए बस या साइकिल एक अच्छा ऑप्शन है। वाडुज और शान में लोकल दुकानों और कैफे में समय बिताएं। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है, इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें।


सैन मैरिनो: मध्यकालीन आकर्षण

grasshopper yatra Image

सैन मैरिनो इटली से घिरा एक छोटा सा देश है, जिसका एरिया 61 वर्ग किलोमीटर है। यह दुनिया का पांचवां सबसे छोटा देश है और अपने मध्यकालीन आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।

 क्या देखें?

  • थ्री टावर्स ऑफ सैन मैरिनो: ये तीन ऐतिहासिक टावर देश के प्रतीक हैं और शानदार दृश्य प्रदान करते हैं।
  • बेसिलिका डि सैन मैरिनो: यह एक खूबसूरत चर्च है, जहां प्रवेश निःशुल्क है।
  • पलाज्जो पब्लिको: यह टाउन हॉल देश का प्रशासनिक केंद्र है और इसकी वास्तुकला देखने लायक है।

कहां खाएं?

सैन मैरिनो में रिस्तोरांते रिघी, रित्रोवो देई लावोरातोरी और स्मॉलर जैसे रेस्तरां में स्वादिष्ट इटैलियन और स्थानीय व्यंजन मिलते हैं।

टिप्स

सैन मैरिनो का मध्यकालीन शहर पैदल घूमने के लिए आदर्श है। गर्मियों में यहां मौसम सुहावना रहता है, लेकिन संकरी गलियों में चलने के लिए आरामदायक जूते पहनें।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

दुनिया के सबसे खूबसूरत 5 गांव

सरप्राइज करने वाली बात यह है कि इनमें से एक गांव भारत का भी है और हां, वो मेघालय का नहीं है।

2026 के अनोखे ट्रैवल ट्रेंड्स: नए सफर की खोज

इन 7 अनोखे ट्रैवल ट्रेंड्स और उनके लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में जानते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।