फूलों से लेकर बर्फ तक, जानिए दुनिया के 5 अनूठे रेगिस्तानों के बारे में

अनुषा मिश्रा 06-09-2022 06:40 PM Around The World
रेगिस्तान के बारे में जब भी बात होती है तो डोर-डोर तक फैले रेत की ही याद आती है। बस रेत ही रेत, उसमें और कुछ नहीं। कहीं-कहीं कुछ कैक्टस या रेत में होने वाले पौधे उग आते हैं लेकिन वे भी जीवन से कोसों दूर लगते हैं। न कहीं पानी नज़र आता है और न ही फूल। रेगिस्तान को गर्म, शुष्क और तपा देने वाला ही माना जाता है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे भी रेगिस्तान हैं जहां फूल उगते हैं, पानी का लगून है, बर्फ गिरती है। यकीन नहीं आ रहा न ? कोई बात नहीं। हम बताते हैं आपको इन रेगिस्तानों के बारे में…

फूलों का रेगिस्तान

grasshopper yatra Image

रेगिस्तान में आमतौर पर बहुत कम ही पेड़-पौधे होते हैं और इन्हें बंजर माना जाता है। हालांकि, मौसम के कुछ बदलाव ऐसे हैं जो रेगिस्तान को भी फूलों की घाटी में बदल सकते हैं। ऐसा ही कुछ चिली के अटाकामा रेगिस्तान में देखा जा सकता है। पृथ्वी पर सबसे शुष्क जगह मानी जाने के बावजूद, यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है जिन्हें फूलों से बहैत प्यार है। अविश्वसनीय लगता है? लेकिन ये सच है। ऐसा रेगिस्तान है चिली का अटाकामा रेगिस्तान। यहां हर वर्ष औसत 15 मिमी बारिश होती है। लेकिन जब ज़्यादा बारिश होती है, तो यह परियों के देश की तरह खिल जाता है। इस साल भी अगस्त में यहां खूब बारिश हुई और यह रेगिस्तान फूलों की घाटी में बदल गया। दरअसल यहां कुछ फूलों के बीज डाले जाते हैं। मरुस्थल के तल पर निष्क्रिय पड़े बीज वर्षा के बाद पुनर्जीवित हो जाते हैं और अंकुरित हो जाते हैं। 200 से अधिक प्रकार के वाइल्डफ्लावर हैं जो अटाकामा रेगिस्तान में खिलते हैं।


जीवित रेगिस्तान

नामीबिया, अफ्रीका में नामीब रेगिस्तान, दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान (55 मिलियन वर्ष) है। विशाल जैविक विविधता के कारण इस रेगिस्तान को 'जीवित' कहा जाता है। नामीब रेगिस्तान की बंजर भूमि कुछ अनोखे पौधों और जानवरों का घर है जो आमतौर पर दुनिया के अन्य हिस्सों में नहीं पाए जाते हैं। यह इकलौता रेगिस्तान है जहां हाथी हैं। इसके अलावा यहां शेर भी होते हैं। टूरिस्ट्स को यह जगह बहुत पसंद आती है। जैसे ही आप नामीबिया के अंदरूनी हिस्से से रेत के टीले के तट तक ड्राइव करते हैं, ठंडी हवा और धुंध आपको अपने आगोश में ले लेती है। यह एक अजीब अनुभूति है, रेत के टीले पर कोहरे के बीच से समुद्र की ओर देखना और अचानक ठंड लगना। नामीब रेगिस्तान में हर साल लगभग 180 दिनों तक कोहरा होता है। 


बर्फीला रेगिस्तान: 

वैसे तो रेगिस्तान में बर्फ गिरना लगभग नामुमकिन ही मन जाता है और वो भी दुनिया के सबसे गर्म सहारा रेगिस्तान में। लेकिन इस साल जनवरी में सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी हुई और तापमान -2 डिग्री तक पहुंच गया। यह रेगिस्तान 10 देशों में फैला हुआ है, जिसमें माली, मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं। इससे पहले साल 2016 में यहां बर्फबारी हुई थी जिसके पीछे कारण एटलस पर्वत के पास तापमान 15 डिग्री डाउन था इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इसके अलावा 2008 की सर्दियों के दौरान, चीन में टकलामकान रेगिस्तान पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ था। हिमालय की वर्षा छाया में पड़ने वाला मरुस्थल एक ठंडा मरुस्थल है। 2008 में, पूरा रेगिस्तान बर्फ की 4 सेंटीमीटर गहरी परत से ढका हुआ था और क्षेत्र का तापमान -21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

लैगून रेगिस्तान

grasshopper yatra Image

ब्राजील में लेनकोइस मारानहेन्सेस रेगिस्तान पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा रेगिस्तान है जो बाढ़ से भर जाता है। अमेज़ॅन बेसिन के ठीक बाहर स्थित, लेनकोइस मारानहेन्सिस रेगिस्तान में हर साल तेज़ बारिश होती है। यह ताजा वर्षा जल रेत के टीलों के बीच घाटियों में जमा हो जाता है और रेगिस्तान के चारों ओर लैगून जैसा बन जाता है। लगभग सितंबर तक, ये पॉप-अप पूल एक अद्वितीय मौसमी आकर्षण बन जाते हैं। यह लगभग वैसा ही है जैसे प्रकृति ने क़द्रदानों के लिए साफ, गर्म पानी के पॉप-अप पूल बनाए हों। पानी को 87 डिग्री फ़ारेनहाइट तक रिकॉर्ड किया गया है, जो यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आराम का अनुभव प्रदान करता है।


लाल रेगिस्तान 

ऑस्ट्रेलिया में सिम्पसन रेगिस्तान अपनी लाल रेत और स्थिर रेत के टीलों के कारण अद्वितीय है। सिम्पसन रेगिस्तान में दुनिया के सबसे लंबे रेत के टीले हैं जो अन्य रेगिस्तानों की तरह आकार नहीं बदलते हैं। लाल रेत रेगिस्तान को बाकी हर जगह से अलग बनाती है। लाल रेगिस्तान टूरिस्ट्स को खूब भाता है, विशेष रूप से सर्दियों में। रेगिस्तान तक पहुँचने का प्रयास करने वाले लोग तेज़ गर्मी और रेत में गाड़ी चलाने का अनुभव न होने की वजह से कई बार फंस जाते थे इसलिए पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन विभाग ने 2008-2009 से गर्मियों के दौरान सिम्पसन डेजर्ट को बंद करने का निर्णय लिया है। यहां एक और खास चीज़ बिग रेड बैश है, जिसे पृथ्वी पर सबसे रिमोट एरिया के संगीत समारोह के रूप में जाना जाता है। इस इवेंट में ऑस्ट्रेलिया की रॉयल फ्लाइंग डॉक्टर सर्विस के लिए धन जुटाने के लिए संगीत कार्यक्रम और रेत के टीलों पर एक बिग रेड बैश ड्रैग रेस आयोजित होती है। 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

विएना : संगीत और संस्कृति का ठिकाना

रिपब्लिक ऑफ ऑस्ट्रिया की राजधानी और यूरोप के सबसे सुंदर शहरों में से एक है वियना

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लेटेस्ट पोस्ट

इतिहास का खजाना है यह छोटा सा शहर

यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है।

लक्षद्वीप : मूंगे की चट्टानों और खूबसूरत लगूंस का ठिकाना

यहां 36 द्वीप हैं और सभी बेहद सुंदर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 द्वीप ही ऐसे हैं जहां आबादी है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन्स

वन्यजीवन के बेहतरीन अनुभवों से लेकर संस्कृति, विरासत और प्रकृति तक, इन जगहों में सब कुछ है।

विश्व पर्यटन दिवस विशेष : आस्था, श्रद्धा और विश्वास का उत्तर...

मैं इतिहास का उत्तर हूं और वर्तमान का उत्तर हूं…। मैं उत्तर प्रदेश हूं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।