लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

स्टेट हरमिटेज म्यूजियम, सेंट पीट्सबर्ग
कोरोना महामारी के बाद तो विदेश घूमने वाले कुछ दिन चुपचाप घर पर ही रहेंगे लेकिन फिर भी अबर आपको रूस की कला और संस्कृति से रूबरू होना है तो हो सकते हैं। यं एक संग्रहालय है जिसकी स्थापना 1764 में हुई थी। ये काफी बड़ा है और इसमें लगभग 120 कमरे हैं। यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है। इसमें जेम्स कॉक्स की मेकेनिकल पीकॉक क्लॉक, विंटर पैलेस की राजसी मुख्य सीढ़ी और नाइट हॉल आकर्षण का केंद्र हैं। यह संग्रहालय 1852 से आम जनता के लिए खुला है। लेकिन इस समय तो आपको यहां की वर्चुअल सैर से ही काम चलाना होगा। इस लिंक पर जाकर आप इसे घूम सकते हैं। https://www.hermitagemuseum.org

नेशनल पैलेस म्यूजियम, ताइपेई
इस संग्रहालय में लगभग सात लाख प्राचीन चीनी शाही कलाकृतियों मौजूद हैं। यही इसे दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा संग्रहालय बना देता है। इसमें नवपाषाण युग से लेकर आधुनिक तक चीनी कला का 8,000 साल का इतिहास भी शामिल है। इस संग्रहालय को 1925 में स्थापित किया गया था। इसमें पूर्व शाही परिवारों के कीमती सामान भी शामिल हैं। यहां घूम सकते हैं https://www.npm.gov.tw/en/

नेशनल गैलरी ऑफ विक्टोरिया, मेलबर्न
मेलबर्न के इस संग्रहालय को एनजीवी के नाम से जाना जाता है इसकी स्थापना 1861 में हुई थी। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना कला संग्रहालय है। यह फेडरेशन स्क्वायर के पास है। इसकी गैलरी में अंतरराष्ट्रीय कला संग्रह और ऑस्ट्रेलियाई कला संग्रह है। इसके साथ ही इयान पॉटर सेंटर भी है। इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं https://www.ngv.vic.gov.au

म्यूजियो लार्को, पेरू
यह पेरू के लीमा में प्यूब्लो लिब्रे जिले में स्थित पूर्व-कोलंबियाई कला का एक निजी स्वामित्व वाला संग्रहालय है। आप यहां पेरू के पूर्व-कोलंबिया का 5,000 वर्षों का इतिहास देख सकते हैं। इसमें उनके चीनी मिट्टी के बर्तनों का संग्रह भी है। इसमें गोल्ड और सिल्वर गैलरी है जो तब के शासकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आभूषणों का सबसे बड़ा संग्रह है। इसके लिए लिंक पर जाएं। https://www.museolarco.org/

नेशनल वूमन्स हिस्ट्री म्यूजियम, वर्जीनिया
अगर आपको विश्व के इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं के योगदान पर शोध, संग्रह और प्रदर्शनी को समझना है तो आपको नेशनल वूमन्स हिस्ट्री म्यूजियम के बारे में जानना चाहिए। इस म्यूजियम में ऑनलाइन गैलरी है जो साहसी, आविष्कारक और मशहूर महिला खिलाड़ियों को समर्पित है। महिलाओं पर आधारित इस म्यूजियम की स्थापना 1996 में सामाजिक कार्यकर्ता कैरेन स्टेसर ने की थी। इसकी 2017 से ऑनलाइन उपस्थिति बनी हुई है। यहां आप अमेरिकी महिलाओं के इतिहास के बारे में जान सकते हैं। देखने के लिए इस लिंक पर जाएं - https://www.womenshistory.org/
आपके पसंद की अन्य पोस्ट

पर्यटन के लिए खुल गए हैं ये राज्य, आप भी कर लीजिए तैयारी
आप भी जानिए उन राज्यों के बारे में और अगर पूरी सुरक्षा के साथ घूमने जा सकते हैं तो जरूर जाइए।

ये है दुनिया का पहला गोल्ड प्लेटेड होटल, देखिए शानदार तस्वीरें
अगर आप भी कोरोना के बाद वाली अपनी बकेट लिस्ट में घूमने वाली कुछ जगहों के नाम शामिल कर रहे हैं तो इस होटल को भी उसमें शामिल कर लीजिए।