Valentine's day Special : दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर

अनुषा मिश्रा 14-02-2023 12:41 PM Around The World
चाहे रोमांस का आपका आईडिया ऐतिहासिक सड़कों पर हाथ में हाथ डाले टहलना हो, बोनफायर के किनारे बैठकर बातें करना हो, या किसी शहर के बेहतरीन भोजन और ड्रिंक्स का मज़ा लेना हो, सबका बेस तो प्यार ही होता है। इसलिए इस प्यार भरे दिन यानी वैलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट। 

कप्पाडोसिया, तुर्की

grasshopper yatra Image

कप्पाडोसिया तुर्की के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह इस्तांबुल से लगभग 700 किमी दूर तुर्की के केंद्र में है। आपने कई तस्वीरों में ढेर सारे हॉट एयर बलून उड़ते हुए एक सुंदर सी जगह देखी होगी, यह वही है।  अपनी सुरम्य घाटियों, केव होटल्स, अंडरग्राउंड शहरों के लिए मशहूर यह शहर वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। कप्पाडोसिया सनराइज के समय हॉट एयर बलून सवारी के लिए भी सबसे लोकप्रिय है। कप्पाडोसिया की प्राचीन घाटियां कई लंबी पैदल यात्रा के के रास्ते देती हैं। इन सभी रास्तों को एक्सप्लोर करने में आपको एक हफ्ते का समय लग जाएगा। 


बाली, इंडोनेशिया


grasshopper yatra Image

किसी भी आइलैंड ने टूरिस्ट्स को बाली की तरह मुग्ध नहीं किया है। हनीमूनर्स के लिए तो यह जन्नत की तरह है। यहां के द्वीप ज़्यादा बड़े नहीं हैं लेकिन टूरिस्ट्स के लिए यहां इतना कुछ है कि हवाई के बड़े द्वीप को भी लोग भूल जाते हैं। बेहतरीन समुद्र तट, कमाल का सनराइज, सर्फिंग, स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग से लेकर प्राचीन मंदिर तक यहां सब कुछ है। यह उस तरह की जगह है जहां रोमांस हवा में तैरता है। यहां आराम चाहने वाले, और इकोटूरिस्ट सभी के लिए कुछ न कुछ है। सेमिन्यक और कुटा में फारेस्ट नाईट क्लब से लेकर नुसा दुआ के लक्ज़री क्लिफ्टटॉप होटलों से तक और प्राचीन जंगलों से लेकर द्वीप के उत्तर में वोल्केनो बैकड्रॉप तक यहां आपको सब मिलेगा।


पेरिस, फ्रांस

grasshopper yatra Image

पेरिस रोमांस का शहर नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह भी है। 20 मिलियन से अधिक लोग यहां घूमने जा चुके हैं। यह फ्रांसीसी राजधानी के एफिल टॉवर के सामने तस्वीरें लेना कपल्स का सपना होता है। दुनिया भर से लोग जादुई और अद्भुत वाइब को महसूस करने के लिए पेरिस जाते हैं। यहां की प्यारी संस्कृति आपको इस शहर का फिवन बना देगी। इसे "विश्व की फैशन राजधानी" भी कहा जाता है और यह साल भर कई फैशन इवेंट्स की मेजबानी करता है। आप यहां जाएं तो फैशन बुटीक और शॉप्स में घूमना न भूलिएगा। 


आगरा, भारत

grasshopper yatra Image

हमारे देश के आगरा शहर में बने ताजमहल को 'प्रेम की निशानी' के नाम से पूरी दुनिया जानती है। ताजमहल के साये में न जाने कितनी मोहब्बतें परवान चढ़ती हैं। यहां की अनोखी नक्काशी और बैकड्रॉप में यमुना की खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। यही वजह है कि भारत में पूरी दुनिया से सबसे ज़्यादा टूरिस्ट्स आगरा घूमने आते हैं। किसी भी देश से आये सेलिब्रिटीज हों या प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भारत आकर उनका मन एक बार ताजमहल देखने का तो करता ही है।


सैंटोरिनी, ग्रीस

grasshopper yatra Image

यह उन जगहों में से एक है जहां अगर आप कभी न गए हों तो भी इसकी सीढ़ीनुमा गलियों और नीले गुम्बद वाली सफेद इमारतों को तस्वीरों में देखकर ही पहचान लेंगे। रोमांटिक कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है यह। यहां की सुबह और शाम दोनों ही बेहद खूबसूरत होती हैं। सेंटोरिनी एक ग्रीक द्वीप है जो साइक्लेड्स परिसर से संबंधित है। ईजियन सागर में स्थित, यह देशी और विदेशियों दोनों का एक पसंदीदा वेकेशन स्पॉट है। इसे थिरा के नाम से भी जाना जाता है, यह वह जगह है जहां इतिहास के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोटों में से एक हुआ था। एक जलमग्न काल्डेरा और एक गड्ढा ज्वालामुखी से बचा हुआ है, जो अभी भी सक्रिय है।


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

समंदर के ये किनारे हैं बहुत खूबसूरत

हम आपके लिए ढूंढ कर लाए हैं दुनिया भर के समंदरों में से इसके सबसे सुंदर किनारे।

दुनिया के 7 देश जिनकी एक से ज्यादा राजधानियां हैं

आज हम आपको 7 ऐसे देशों के बारे बता रहे हैं जिनकी एक से ज्यादा राजधानियां हैं…

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।