यूक्रेन के इस पैलेस में हुई थी नाटू- नाटू गाने की शूटिंग

अनुषा मिश्रा 13-03-2023 04:27 PM Around The World
यूक्रेन के इस पैलेस में हुई थी नाटू- नाटू गाने की शूटिंग
भारतीय सिनेमा को एक नया, चमचमाता पंख मिला है  और वह है नाटू - नाटू को ऑस्कर - वह गाना जो ब्लॉकबस्टर बन गया है! इस गाने ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता है। जैसे ही फिल्म रिलीज़ हुई थी, यह एक हिट गाना बन गया था। बेशक, जितना ये गाना अच्छा है उतना ही इसमें किया गया डांस और उतनी ही अच्छी है वह जगह जहां इस गाने की शूटिंग हुई थी। 

यूक्रेन का मरिन्स्की

grasshopper yatra Image

क्या आप जानते हैं कि यूक्रेन का मरिन्स्की पैलेस सुंदर इमारत है जो इस गीत के लिए एकदम सही बैकग्राउंड साबित हुई। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से कुछ समय पहले ही गाने की शूटिंग की गई थी! यह महल यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का आधिकारिक घर भी है। आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने महल में फिल्मांकन की अनुमति कैसे मिली, इस बारे में बात करते हुए कहा कि "सौभाग्य से, उन्होंने हमें शूटिंग की अनुमति दी क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति एक टेलीविजन अभिनेता थे।"


इस महल का निर्माण 1744 में वास्तुकार बार्टोलोमियो रास्त्रेली ने रूसी महारानी एलिसैवेटा पेत्रोव्ना के कहने पर किया था। महारानी हालांकि महल को पूरा होते देखने के लिए जीवित नहीं रहीं। महल में रहने वाले शाही परिवार के पहले वरिष्ठ-रैंकिंग सदस्य महारानी एलीसैवेटा की भतीजी, महारानी कैथरीन द्वितीय थीं, जिन्होंने 1787 में कीव का दौरा किया था। 18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत में यह महल गवर्नर-जनरल का मुख्य निवास था। 

grasshopper yatra Image

19वीं शताब्दी की शुरुआत में, महल आग लगने से जल गया, और पूरी तरह से खंडहर बन गया। लगभग 50 साल तक यह ऐसे ही पड़ा रहा। 1870 में, सम्राट अलेक्जेंडर द्वितीय ने एक गाइड के रूप में पुराने चित्र और जल रंग का उपयोग करते हुए वास्तुकार कॉन्स्टेंटिन मेयेव्स्की द्वारा महल का पुनर्निर्माण किया था। इसके बाद इसका नाम महारानी मारिया अलेक्जेंड्रोवना के नाम पर रखा गया। महल के दक्षिणी भाग में एक बड़ा पार्क स्थापित किया गया था। महल का उपयोग 1917 तक शाही परिवार के आने वाले सदस्यों के निवास के रूप में किया जाता था।


1917-1920 में रशियन सिविल वॉर के वर्षों के दौरान, महल का उपयोग कीव रेवकॉम मुख्यालय के रूप में किया गया था। 1920 के दशक में, यह इमारत एक कृषि विद्यालय की थी, जिसके तुरंत बाद यह एक संग्रहालय बन गया। मरिंस्की को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान काफी नुकसान हुआ। 1940 के दशक के अंत में इसे ठीक करने का काम किया गया। 1980 के दशक की शुरुआत में यह काफी अच्छी तरह रेनोवेट हो गया था।


एक बार आप इस महल को देखेंगे तो यकीनन इसको देखते ही रह जाएंगे। इस महल के अलावा यूक्रेन के अब युद्धग्रस्त शहर कीव में भी कुछ दृश्यों की शूटिंग की गई थी। 

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

ज्वालामुखी के ऊपर बसे हैं ये खूबसूरत शहर

आपको जानकार आश्चर्य होगा कि दुनिया के कई ऐसे शहर हैं जो ज्वालामुखियों के नज़दीक आबाद हैं। यहां की रौनक तो देखते ही बनती है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्वतीय शहर

दुनिया के कुछ ऐसे पर्वतीय शहरों की लिस्ट जहां की खूबसूरती बेमिसाल है…

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।