हॉन्गकॉन्ग में है खूबसूरती का खजाना
वॉन्ग ताइ सिन टेंपल
वॉन्ग ताइ सिन टेंपल हॉन्ग कॉन्ग के नए पर्यटन स्थलों में से एक है। कोवलून में बने इस मंदिर को सबसे पहले 1920 में बनाया गया था लेकिन इसे 1968 में एक नए मंदिर से बदल दिया गया। नए मंदिर में अब दर्शन करने को मिलते हैं। यह मंदिर ताओवादी भगवान वॉन्ग ताइ सिन को समर्पित है, जिन्हें घोड़ों की रेस में गुड लक लाने और बीमारी को ठीक करने वाला देवता माना जाता है। मंदिर में कई अलग-अलग बिल्डिंग्स बनी हैं और इसका एक हॉल कन्फ्यूशियस और उनके 72 शिष्यों को समर्पित है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद खूबसूरत है। आप चाहें तो अपनी मर्जी से यहां दान भी दे सकते हैं।
रिपल्स बे एंड द बीचेज
ज्यादातर लोग जब हॉन्ग कॉन्ग के बारे में बात करते हैं तो उनके दिमाग में समंदर के किनारों पर टहलने का ख्याल भी नहीं आता, लेकिन अगर आपको बीच पसंद हैं तब भी आप हॉन्ग कॉन्ग जा सकते हैं। यहां रिपल्स खाड़ी का बीच सबसे ज्यादा मशहूर है। इस बीच पर आपको स्विमिंग करने को भी मिल जाएगी। हालांकि, यहां ज्यादा टूरिस्ट्स नहीं आते, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग को करीब से जानना है तो कुछ वक्त यहां के बीचेज पर जरूर बिताएं। समंदर के किनारे पहुंचने के लिए यहां एक गली है जिसमें कई दुकानें और रेस्त्रां हैं। अगर आपको पिज्जा पसंद है तो आप अमलफिताना जा सकते हैं। यहां आपको बीच पर ओपन एयर डाइनिंग मिलेगी। इसके अलावा भी इस बीच पर कई शैक्स और रेस्त्रां हैं जहां समुद्री खाना और बाकी बहुत कुछ मिल जाता है।
वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
सभी भारतीय पर्यटकों के लिए हॉन्ग कॉन्ग में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। इसका मतलब है कि हॉन्ग कॉन्ग जाने के लिए किसी भी भारतीय पर्यटक को सिर्फ वैलिड पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी, वीजा वहीं मिल जाएगा। बस आप फ्लाइट के टिकट लीजए। उड़ान भरिए। हॉन्ग कॉन्ग के एयरपोर्ट पहुंचिए और इमिग्रेशन विंडो पर जाइए। यहीं आपको आईडी प्रूफ, टिकट और पासपोर्ट देखकर वीजा मिल जाएगा। इसके लिए आपसे कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार
स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।
हॉन्ग कॉन्ग : यहां सबके लिए कुछ खास है
आप चाहे कला प्रेमी हों या इतिहास प्रेमी, संस्कृति प्रेमी हों या प्रकृति प्रेमी, हर स्वाद, मूड और इच्छा को अपील करने के लिए यहां कुछ न कुछ है।

