बहुत खतरनाक हैं दुनिया के ये 5 टूरिस्ट स्पॉस्ट्स

अनुषा मिश्रा 17-09-2022 05:17 PM Destinations
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं और दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पहाड़ की चोटियों से लेकर घने जंगल तक तक, समंदर से लेकर घाटियों तक ये जगहें कभी अपनी खूबसूरती तो कभी किसी और खूबी से टूरिस्ट्स की पसंद बन जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो लोगों को इसलिए पसंद आती हैं क्योंकि वे किसी न किसी वजह से खतरनाक हैं। अगर आप भी इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो परेशान न हों। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी जगहों के बारे में जो काफी खतरनाक हैं फिर भी लोग वहां जाना पसंद करते हैं। 

डानाकिल डेजर्ट, इथियोपिया

grasshopper yatra Image

यह जगह इसलिए खतरनाक है क्योंकि यहां भीषण गर्मी होती है। हालांकि, यह डेथ वैली जितना गर्म नहीं है, लेकिन डानाकिल रेगिस्तान में तापमान अभी भी लगभग 131 °F तक पहुंच जाता है। यही वजह है कि यहां जहरीली गैसों और एसिड की झीलें भी हैं। इसके बावजूद यहां आने वालों की कमी नहीं है। बस आपको यह ध्यान रखना है कि यहां आप बिना किसी गाइड के न जाएं।


डेथ वैली, कैलिफ़ोर्निया

grasshopper yatra Image

दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में जानी जाने वाली इस जगह पर 134 °F का तापमान भी दर्ज हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि बहुत ज़्यादा तापमान के कारण कई लोगों की जान भी चली गई। एक और दिलचस्प बात यह है कि अगर गर्मी से आपको डर नहीं लगता तो यहां खतरे पैदा करने वाले रैटलस्नेक भी हैं। हालांकि, यह अभी भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, और लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।


मोहर की चट्टानें, आयरलैंड 

grasshopper yatra Image

मोहर की चट्टानें आयरलैंड के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक हैं। आयरलैंड के ऊबड़-खाबड़ पश्चिमी तट पर ये चट्टाने हैं। यहां से अटलांटिक महासागर का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखता है। कहते हैं कि मोहर की चट्टानों का नजारा आंखों के लिए एक इलाज की तरह है। हालांकि यहां खतरा भी कम नहीं है। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो बेहतर नजारा देखने के लिए चट्टानों के किनारे के बहुत करीब जाने की कोशिश करने से कई लोगों की मौत हो गई है। 


न्यू स्मिर्ना बीच, फ्लोरिडा

grasshopper yatra Image

फ्लोरिडा की यह जगह समुद्र में सर्फिंग करने वालों के लियर स्वर्ग है। यहां की लहरें सर्फिंग के लियर आदर्श मानी जाती हैं जिससे सर्फर पूरी तरह से खेल का मज़ा लेते हैं। हालांकि, यहां लहरों के नीचे खतरा मंडराता रहता है। जैसा कि फ्लोरिडा को दुनिया की शार्क की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है इसलिए न्यू स्मिर्ना बीच भी दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों की लिस्ट में शामिल हो जाता है। यहां शार्क बहुत ज़्यादा हैं इसलिए समुद्र में गोता लगाना जान जोखिम में डालने के बराबर है। 

स्नेक आइलैंड, ब्राज़ील

grasshopper yatra Image

अगर आपको सांपों से डर लगता है तो यह जगह आपकी ट्रैवल विश लिस्ट में नहीं होनी चाहिए। ब्राजील के तट से कुछ दूर, इस जगह ने भी दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों की लिस्ट में जगह बनाई है। क्योंकि यहां खतरनाक सांप काफी संख्या में पाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्नेक आइलैंड कई टन गोल्डन लांसहेड वाइपर का घर है, जिसे दुनिया की सबसे जहरीली सांप प्रजातियों में से एक माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि बहुत कम लोगों में इतना साहस होता है कि वे वहां कदम रख पाते हैं।


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

टूरिस्ट्स को लुभाने के लिए फिलीपींस सरकार ला रही नई योजना

राष्ट्रपति संचार कार्यालय (पीसीओ) ने भी इसकी जानकारी दी।

मेसी के देश में ये जगहें हैं सबसे खूबसूरत

हम आपको लेकर चलेंगे फुटबॉल के इस जादूगर के देश की सैर पर…

लेटेस्ट पोस्ट

इतिहास का खजाना है यह छोटा सा शहर

यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है।

लक्षद्वीप : मूंगे की चट्टानों और खूबसूरत लगूंस का ठिकाना

यहां 36 द्वीप हैं और सभी बेहद सुंदर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 द्वीप ही ऐसे हैं जहां आबादी है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन्स

वन्यजीवन के बेहतरीन अनुभवों से लेकर संस्कृति, विरासत और प्रकृति तक, इन जगहों में सब कुछ है।

विश्व पर्यटन दिवस विशेष : आस्था, श्रद्धा और विश्वास का उत्तर...

मैं इतिहास का उत्तर हूं और वर्तमान का उत्तर हूं…। मैं उत्तर प्रदेश हूं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।