दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्वतीय शहर

अनुषा मिश्रा 14-12-2022 03:00 PM Around The World
हम में से ज़्यादातर लोगों का कभी न कभी तो ये मन किया ही होगा कि बस बैग पैक करें और किसी पहाड़ की यात्रा पर निकल जाएं। बस वहां पहाड़ हों, कुदरत की खूबसूरती हो और हम हों। ऐसा लगा हो जैसे कि पहाड़ हमें बुला रहे हों और कहते हों - ज़िन्दगी तो चलती रहेगी और काम, कुछ पल हमारे साथ बिताओ तब ज़िन्दगी को ज़िंदादिली से जी पाओगे। जब हम पहाड़ के अनुभवों के बारे में बात करते हैं, सिर्फ बर्फ के बारे में बात नहीं कर रहे होते हैं। पहाड़ों की हवा, पानी, नज़ारे सब ख़ास होता है, कुछ ऐसा जिसे हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। अगर आपको भी पहाड़ों से मोहब्बत है तो हम आपके लिए लाए हैं दुनिया के कुछ ऐसे पर्वतीय शहरों की लिस्ट जहां की खूबसूरती बेमिसाल है…

इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया

grasshopper yatra Image

आल्प्स से घिरा, ऑस्ट्रिया का इंसब्रुक हर मौसम में सुंदर लगता है। यह एक लोकप्रिय स्की रिज़ॉर्ट सिटी है। सर्दी के मौसम में इंसब्रुक दुनिया के सबसे अच्छे विंटर स्पोर्ट्स प्लेसेस में से एक बन जाता है। अपने पूरे इतिहास में साम्राज्यों और गणराज्यों के बीच मशहूर रहा इंसब्रुक 15वीं शताब्दी के आखिर तक मैक्सिमिलियन के शाही दरबार की सीट थी। यहां की ट्राम से आप पूरे शहर को आसानी से कम पैसों में घूम सकते हैं। आर्कड्यूक फर्डिनेंड II के 10वीं सदी के श्लॉस अम्ब्रास, टाइरोलियन लोक कला संग्रहालय, 15वीं सदी के भव्य इम्पीरियल पैलेस और मैक्सिमिलियन के प्रसिद्ध गोल्डन रूफ में टाइरोलियन राजधानी के इतिहास को खोजना यहां आपको सब लुभाएगा। 


बैंफ, कनाडा 

grasshopper yatra Image

कनाडा के सबसे लोकप्रिय स्की रिज़ॉर्ट टाउन्स में से एक, बैंफ शहर रॉकी पर्वत में बसा हुआ है। जब यह बर्फ से ढका नहीं होता है, तब भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक होता है। यहां की खूबसूरती यात्रियों को पूरे साल लुभाती है। चाहे अनछुए जंगलों के बीच लंबी पैदल यात्रा हो, गर्मियों में फिरोज़ी दिखने वाली झीलों में बोटिंग करना हो या ढलानों पर स्कीइंग करना हो, या सर्दियों के दौरान भाप से भरे गर्म झरनों में भीगना हो यहां सब खास है। बैंफ नेशनल पार्क के अंदर बसा यह शहर अल्बर्टा प्रांत का एक रिजॉर्ट टाउन है। रॉकी पर्वत का हिस्सा, माउंट रंडल और माउंट कैस्केड की चोटियां इसके इसके क्षितिज की तरह हैं। 


Gstaad, स्विट्जरलैंड 

grasshopper yatra Image

शहर की प्राकृतिक सुंदरता इस जगह से प्यार में पड़ना इतना आसान बना देती है कि आप महीनों तक सिर्फ यहीं की बातें करते रहे जाते हैं। जब यह बर्फ से ढका नहीं होता है, तो घास के हरे-भरे मैदान और अल्पाइन जंगल के बीच बने स्विस घर यहां की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। Gstaad स्विस आल्प्स के बरनीज ओबेरलैंड क्षेत्र में एक सुंदर रिजॉर्ट सिटी है। इसके ऊंचे पहाड़ों और मशहर अंतरराष्ट्रीय बोर्डिंग स्कूलों ने लंबे समय से इसे रॉयल्टी और मशहूर हस्तियों के लिए एक वेकेशन स्पॉट बना दिया है। यहां केबल कार आस-पास के स्की क्षेत्रों जैसे विस्पाइल और रिंडरबर्ग को सैकड़ों किलोमीटर के सभी-स्तरीय पिस्ट्स और क्रॉस-कंट्री ट्रेल्स से जोड़ती हैं। यहां ग्लेशियर 3000 के कारण लगभग साल भर आप स्कीइंग कर सकते हैं।


शैमॉनिक्स, फ्रांस 

grasshopper yatra Image

वैसे तो इस शहर का नसम शैमॉनिक्स-मॉन्ट-ब्लैंक है लेकिन लोग इसे सिर्फ शैमिनॉक्स ही कहते हैं। , यह फ्रेंच आल्प्स में एक रिजॉर्ट डेस्टिनेशन है, जो एडवेंचर के शौकीनों के बीच लोकप्रिय है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसकी ढलानें दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण ढलानों में से एक हैं। इस पर्वतीय शहर में स्कीइंग के अलावा, लंबी पैदल यात्रा, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और कई अन्य मज़ेदार एक्टिविटीज आप कर सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों के साथ ताज़ी अल्पाइन हवा आपके मन को खुशी से भर देगी। 


शिरकावा-गो, जापान 

grasshopper yatra Image

यूनेस्को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल शिरकावा-गो पहाड़ की चोटी पर बसा एक जापानी गांव है। चावल के खेत और नदियां यहां की बस्ती को घेरे हुए हैं। इन बस्तियों में बने अनोखे पारंपरिक जापानी घर देखने लायक हैं। सर्दियों के दौरान, शिरकावा-गो वंडरलैंड में बदल जाता है। शिरकावा-गो टूरिस्ट्स के बीच काफी फेमस है। लोग यहां ज्यादातर पारंपरिक छप्पर-छत वाले गाशो-ज़ुकुरी घरों में से एक में ठहरने का अनुभव लेने आते हैं। पहाड़ों से प्यार करने वाले लोग भी यहां कुछ समय बिताने आते हैं। यहां के लोग शहतूत के पेड़ों की खेती और रेशम के कीड़ों को पालने का कसम करते हैं।


श्रीनगर, भारत 

grasshopper yatra Image

झेलम नदी के रूट पर स्थित श्रीनगर बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। श्रीनगर को कुदरती बगीचों, खूबसूरत झीलों, स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। बर्फ से ढका श्रीनगर सर्दियों में बेहद ही खूबसूरत और गर्मियों में बेहद हरा-भरा दिखता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा का मजा लेना चाहते हैं, तो इस मौसम में श्रीनगर जरूर घूमने जाएं। साथ ही, गर्मियों के दौरान आप शिकारा सवारी और घुड़सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। डल झील में शिकारा पर सवारी करते हुए एक शाम बिताना यहां का एक यादगार अनुभव होता है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

इस सर्दी करें बर्फ पर सैर

हम लाए हैं आपके लिए कुछ खास विंटर डेस्टिनेशंस जहां जाकर आप स्नो फॉल का मजा उठा सकें, बेफ्रिक होकर बर्फ में खेल सकें और भूल जाएं कुछ पल के लिए सारी टेंशन। तो फिर देर किस बात की? फटाफट पैक कर लीजिए गर्म कपड़े और निकल पड़िए हमारे साथ स्नो फॉल की खूबसूरती को महसूस करने।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।