गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

अनुषा मिश्रा 22-09-2026 10:16 AM Around The World

बॉलीवुड के सितारे जब थोड़ा ब्रेक लेते हैं तो हमेशा गोवा या मालदीव नहीं भागते। कई स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है। यहां हैं वो 7 खास जगहें:

1. दुबई

grasshopper yatra Image

शाहरुख खान दुबई को अपना दूसरा घर मानते हैं। पाम जुमेराह पर उनका अपना विला भी है। यहां आधुनिक शहर है, शॉपिंग अच्छी है और रेगिस्तान की सैर भी हो जाती है। सलमान खान भी यहां अक्सर आते हैं। काम और परिवार दोनों के लिए यह जगह उन्हें सूट करती है।

2. स्विट्जरलैंड

grasshopper yatra Image

करीना कपूर और सैफ अली खान लगभग हर सर्दी ग्स्टाड जाते हैं। तैमूर और जेह को भी साथ ले जाते हैं। बर्फबारी, स्कीइंग और शांत माहौल उन्हें बहुत पसंद है। रणवीर सिंह भी सेंट मोरिट्ज और टिटलिस जैसे पहाड़ी इलाकों की तारीफ करते रहे हैं।

3. फ्रेंच रिवेरा

दीपिका पादुकोण दक्षिण फ्रांस के इस इलाके में शांति ढूंढती हैं। समुद्र किनारे की खूबसूरती और धीमी जिंदगी उन्हें पसंद है। रेड कार्पेट और शूटिंग की भागदौड़ से दूर यहां उन्हें आराम मिलता है।

4. न्यूयॉर्क

grasshopper yatra Image

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बार-बार न्यूयॉर्क लौटते हैं। शहर की तेज एनर्जी, अलग-अलग तरह का खाना और घूमने की आजादी उन्हें खींचती है। रणबीर तो अपने छात्र दिनों से ही इस शहर से जुड़े हैं।

5. केप टाउन

grasshopper yatra Image

अक्षय कुमार परिवार के साथ केप टाउन जाते रहे हैं। खुली जगहें, सुंदर समुद्र तट और शांत माहौल उन्हें मुंबई की भागदौड़ से राहत देता है। यहां वे नॉर्मल फैमिली टाइम बिताते हैं।

6. लंदन

grasshopper yatra Image

सोनम कपूर और कैटरीना कैफ के लिए लंदन लगभग दूसरा घर बन चुका है। पार्क, थिएटर और परिचित माहौल उन्हें बार-बार बुलाता है। यहां वे आराम से घूमते हैं और अपना समय बिताते हैं।

7. पेरिस

grasshopper yatra Image

जान्हवी कपूर, सारा अली खान और मलाइका अरोड़ा पेरिस की गलियों और कैफे में घूमना पसंद करते हैं। यहां ग्लैमर भी है और आराम भी। शहर का अपना ही अंदाज है जो स्टार्स को बार-बार खींचता है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

वियतनाम के 9 सबसे खूबसूरत बीच

यहां के ज़्यादातर समुद्रतट शहर से सिर्फ एक दिन की दूरी पर हैं।

दुनिया के सबसे पुराने 5 शहर जहां आज भी लोग रहते हैं

इन शहरों को देखकर ये पता चलता है कि कैसे साल दर साल, अरसा दर अरसा मानव सभ्यता का विकास हुआ

लेटेस्ट पोस्ट

गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।