दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

अनुषा मिश्रा 10-09-2026 11:58 AM Culture

पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा 2026 के लिए कई नए नियम जारी कर दिए हैं। इन नियमों से त्योहार का माहौल पहले से थोड़ा अलग रहने वाला है। सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

महाअष्टमी को शराब पर पूरी रोक

19 अक्टूबर को महाअष्टमी है। इस दिन पूरे राज्य में शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे। न तो शराब बिकेगी और न ही बार खुले रहेंगे। महाअष्टमी पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन लोग पंडालों में अंजलि देते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। सरकार ने इसी पवित्रता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

विसर्जन में डीजे म्यूजिक नहीं चलेगा

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के जुलूसों में डीजे सिस्टम चलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पारंपरिक ढोल-नगाड़े और बाजे चल सकते हैं, लेकिन हाई-वॉल्यूम डीजे म्यूजिक नहीं बजेगा। सरकार का कहना है कि इससे शोर कम होगा और त्योहार का पारंपरिक रूप बना रहेगा।

grasshopper yatra Image

सड़कें ब्लॉक करने पर रोक

पूजा कमेटियों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे सड़कों या नेशनल हाईवे को ब्लॉक न करें। कोलकाता में पूजा के दौरान पहले से ही ट्रैफिक की समस्या रहती है। इस नियम से आम लोगों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेड रोड कार्निवल इस साल नहीं

पिछले कई सालों से विजयादशमी के बाद रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल होता था, जिसमें अवॉर्ड विजेता मूर्तियों का प्रदर्शन होता था। इस साल यह कार्निवल नहीं होगा।

grasshopper yatra Image

विसर्जन घाट पर क्रेन मना

मूर्ति विसर्जन के दौरान घाटों पर क्रेन का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। सरकार ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

याद रखने लायक तारीखें

  • महाअष्टमी: 19 अक्टूबर
  • महानवमी: 20 अक्टूबर
  • विजयादशमी: 21 अक्टूबर

कोलकाता और बंगाल आने वाले पर्यटकों को इन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। महाअष्टमी वाले दिन शराब नहीं मिलेगी और विसर्जन के समय डीजे की धूम नहीं रहेगी। बावजूद इसके दुर्गा पूजा का उत्साह और भव्यता पहले जैसी ही रहने वाली है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

फिजाओं में चार चांद लगाता राजस्थान का माउंट आबू फेस्टिवल

राजस्थान जितना खूबसूरत है, यहां की गर्मी उतनी ही खतरनाक भी है। कई टूरिस्ट तो यहां कि गर्मी के चलते घूमने का प्लान बनाने से पहले सौ बार सोचते हैं, लेकिन आपको बता दें रेत से घिरे इस रंग-रंगीले राज्य में एक हिल स्टेशन भी है।

चलें गंगा की लहरों के साथ

गंगा के किनारे की सैर एक ऐसी यात्रा है, जो आपको नया नज़रिया देती है।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।