त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अनुषा मिश्रा 07-09-2026 02:02 PM News

हिमाचल प्रदेश के मशहूर त्रियुंड ट्रेक पर अब एक नया नियम लागू हो गया है। धर्मशाला वन मंडल ने ‘कैरी-बैक वेस्ट’ सिस्टम शुरू किया है। अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

कैसे काम करता है ये नियम?

ट्रेकर्स को एक रियूजेबल या रिसाइक्लेबल कचरा बैग दिया जाता है। उन्हें अपनी यात्रा के दौरान पैदा हुआ प्लास्टिक और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा इसी बैग में इकट्ठा करना है। वापस लौटते समय कचरा और बैग जमा करो तो ₹500 वापस मिल जाएगा। अगर कचरा पहाड़ों पर छोड़ दिया तो डिपॉजिट जब्त हो जाएगा।

ये कोई ट्रेकिंग फीस नहीं है। वन विभाग का मकसद सिर्फ आदतें बदलना और पहाड़ों को साफ रखना है। बार-बार नियम तोड़ने वालों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है या परमिट रद्द हो सकता है।

क्यों जरूरी है ये कदम?

त्रियुंड अब कम टूरिस्ट वाला रास्ता नहीं रहा। 2025-26 में यहां 77,000 से ज्यादा ट्रेकर्स आए। अप्रैल से जुलाई 2026 तक अकेले 33,000 भारतीय और 600 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इतनी भीड़ से पहाड़ों पर कचरा बढ़ रहा था।

त्रियुंड 9 किलोमीटर का आसान ट्रेक है, ऊंचाई करीब 2,875 मीटर। यहां से धौलाधार की बर्फीली चोटियां और कांगड़ा वैली का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन अब याद रखना होगा—जो ले जाओ, वही वापस लाओ।

grasshopper yatra Image

ट्रेकर्स के लिए आसान टिप्स

  • हल्का सामान पैक करें
  • अपनी पानी की बोतल लेकर जाएं
  • एक बार इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक जितना हो सके कम रखें
  • एंट्री पॉइंट पर मिला कचरा बैग जरूर साथ रखें

वन विभाग रास्ते में पानी की सुविधा, बायो-डाइजेस्टर टॉयलेट और रेन शेल्टर भी बनाने की योजना बना रहा है। कुछ जगहों पर डस्टबिन भी लगा दिए गए हैं।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

अब मेघालय घूमना नहीं होगा आसान, सरकार से लेनी होगी परमिशन

मेघालय घूमने का प्लान बना रहे हैं, टिकट बुकिंग से लेकर सारी तैयारियां हो रही हैं तो आपको एक जरूरी बात याद करा दें, मेघालय सरकार ने पर्यटकों के लिए एक निर्देश दिया है जो कि आपको ज़रूर जानना चाहिए।

अब हवाई यात्रा के दौरान नहीं मिलेगी शराब

कई एयरलाइन्स ने ये तय किया है कि वे अब अपने यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान शराब नहीं देंगी।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।