अब मेघालय घूमना नहीं होगा आसान, सरकार से लेनी होगी परमिशन

श्रृंखला पाण्डेय 19-02-2020 03:27 PM News
मेघालय घूमने का प्लान बना रहे हैं, टिकट बुकिंग से लेकर सारी तैयारियां हो रही हैं तो आपको एक जरूरी बात याद करा दें, मेघालय सरकार ने पर्यटकों के लिए एक निर्देश दिया है जो कि आपको ज़रूर जानना चाहिए। 

मेघालय सरकार ने निर्देश दिया है कि अगर आप 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए मेघालय में रहने वाले हैं, तो सरकार की वेबसाइट पर जाकर आपको खुद को पहले रजिस्टर करना होगा। ये जानकारी मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने दी थी। मेघालय सरकार ने अपने बचाव एवं सुरक्षा एक्ट, 2019 के 4 (ए) में संशोधन करते हुए बाहर से आने वाले लोगों के लिए ये निर्देश दिया है। इसके तहत आपको ऑनलाइन या फिर ऑफ़लाइन तरीके से सरकार को अपनी जानकारी देनी होगी।

यही नहीं निर्देशों का पालन न करने पर भारतीय दंड संहिता (IPC) के अनुच्छेद 176 व 177 के तहत अधिकतम 6 माह की जेल का प्रावधान है। मेघालय के अलावा कुछ ऐसा ही नियम भारत के नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश और मिज़ोरम में भी है, जिसे आईएलपी के नाम से जानते हैं। मेघालय के खासी छात्र संगठन पहले से ही इसकी मांग कर रहे थे। आदिवासी लोगों के अधिकारों के संरक्षण के लिए यह नियम लागू करना जरूरी था। 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

मेघालय सरकार का दावा है कि इस नए नियम से सैलानियों को कोई दुविधा नहीं होगी, न ही उन्हें लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा। जब आप मेघालय की सीमा पर आएंगे तो आपको एक QR कोड भेजा जाएगा जिस पर आप सीधा रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन या ऑफ़लाइन रजिस्टर कर सकते हैं। 

इन लोगों पर नहीं लागू होगा नियम

ये नियम तीन तरह के लोगों पर लागू नहीं होगा। 

1. केन्द्र सरकार के कर्मचारी

2. राज्य सरकार के कर्मचारी

3. स्थानीय अधिकारी

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

टूरिस्ट के लिए कोरोना वायरस फ्री सर्टिफिकेट जारी करेगा तुर्की

कोरोना वायरस के चलते डूबते टूरिज्म को उबारने के लिए तुर्की ने शुरू किया कोविड फ्री सर्टिफिकेट सिस्टम

सनबर्न फेस्टिवल 2025: मुंबई में पहली बार होगा धमाकेदार म्यूजिक फेस्ट, जानें सारी डिटेल्स

गोवा में लोकल्स के विरोध और कुछ सरकारी रुकावटों की वजह से आयोजकों ने इसे मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।