आईआरसीटीसी ने 30 अप्रैल तक अपनी तीन ट्रेनों की बुकिंग रोकी
कोरोना के बढ़ते मामलों ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक
अधिकारियों का मानना है कि देश में रोजना कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन बंद रखने का फैसला लिया गया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि में यात्रा के लिए जिन लोगों ने टिकट बुक कराया है वह अपना रिफंड ले सकते हैं। रेलवे इन यात्रियों के रिफंड के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रेलवे के लिए जारी होगी
रेलवे के लिए जारी होगी एडवाइजरी
15 अप्रैल को लॉकडाउन का समय खत्म होने के बाद रेलवे के शुरू होने को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस समय यात्रियों को सुरक्षित यात्रा देना हमारी पहली प्राथमिकता है इसीलिए सभी कोच को सैनेटाइज किया गया है। इन ट्रेनों में विदेशी यात्री भी ट्रैवल करते हैं, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए निलंबन की अवधि को बढ़ाया गया है। मुमकिन है आईआरसीटीसी के इस फैसले से उन यात्रियों को निराशा हो सकती है, जिन्होंने गर्मियों में छुट्टियां प्लान की थीं और इन ट्रेनों से सफर करने के लिए टिकट बुक कराए थे।
चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी रेल सेवाएं
आईआरसीटीसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से बंद हुई रेल सेवाओं का संचालन सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू होगी। इनका संचालन चरणबद्ध तरीके होगा ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि जिन शहरों में होकर ट्रेन गुजर रही है, अगर वहां पर कोरोना वायरस के अधिक केस हैं तो इससे कैसे निपटा जाए। हालांकि, ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य की जा सकती है साथ ही मास्क पहनने की अपील की जा सकती है।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
अब फ्लाइट टिकट की कीमतों की टेंशन नहीं! 'फेयर से फुरसत' योजना बनेगी सहारा
इसका मकसद मिडिल क्लास और छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है।
सनबर्न फेस्टिवल 2025: मुंबई में पहली बार होगा धमाकेदार म्यूजिक फेस्ट, जानें सारी डिटेल्स
गोवा में लोकल्स के विरोध और कुछ सरकारी रुकावटों की वजह से आयोजकों ने इसे मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

