भूटान घूमना चाहते हैं तो जुलाई से पहले कर लें प्लानिंग नहीं तो पड़ेगा महंगा

टीम ग्रासहॉपर 28-02-2020 05:36 PM News
भारत और चीन के बीच हिमालय की गोद में बसे भूटान देश को अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। प्रकृति की हसीन वादियों के बीच यहां आकर पर्यटक आनंदित हो उठते हैं। अगर आप भी भूटान घूमना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले की प्लानिंग कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि भूटान जाने वाले भारतीयों को जुलाई से सतत विकास शुल्क (Sustainable Development Fee) के तौर पर 1200 रुपए देना पड़ेगा। इससे पहले यहां भारतीय पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क था। आइए जानते हैं भूटान की खूबसूरत जगहों के बारे में।

पुनाखा

पुनाखा भूटान का एक प्रमुख शहर है जो समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाईं पर स्थित है। ये शहर पोछू और मोछू नदियों के किनारे बसा हुआ है, इस वजह से भी इस शहर की खूबसूरती बहुत अलग है। ये शहर आपको शांति, खूबसूरती और आपका मन मोह लेने वाला सुकून दे सकता है।

grasshopper yatra Image

दोचूला

पासपुनाखा के रास्ते पर 25 किलोमीटर दूर दोचूला पास है। समुद्रतल से इस स्थान की ऊंचाई 3,020 मीटर है। यहां का बौद्ध मंदिर एवं 108 स्तूपों का समूह देखने लायक है।

तकशांग लहखांग

तकशांग लहखांग को भूटान का राष्ट्रीय स्मारक माना जाता है। टाइगर नेस्ट के नाम से मशहूर बौद्ध मठों का ये समूह पारो घाटी की सतह से लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर एक दुर्गम पहाड़ी के आखिरी सिरे पर बना है।

बुद्ध प्रतिमा

यहां महान ‘बुद्ध डोरडेन्मा शाक्यमुनी’ बुद्ध प्रतिमा स्थित है जो विश्व में बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 169 फीट है। कहा जाता है कि भूटान में बौद्ध धर्म को ज्यादा प्रावधान दिया गया है और यहां पर आधे से ज्यादा लोग गौतम बुद्ध को ही मानते हैं।


grasshopper yatra Image

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

बर्फबारी के कारण बंद हुईं हिमाचल की सड़कें, पहाड़ों पर घूमने का प्लान करें कैंसिल

अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

भारत से इन देशों तक आप कर सकते हैं रोड ट्रिप

हम आपके लिए उन विदेशी देशों की सूची लेकर आए हैं जहां भारतीय सड़क मार्ग से यात्रा कर सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

खास लिस्ट में शामिल हुआ ‘मुन्नार’, जानें इसके बारे में सबकुछ

मुन्नार की खासियत और वहां की 5 बेस्ट जगहों के बारे में जानते हैं।

‘शोल्डर सीजन’ में घूमने के लिए की सबसे खूबसूरत जगहें

वो समय जब मौसम सुहाना होता है, पर्यटक कम होते हैं,

यहां दिन में दो बार गायब होता है समुद्र

चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ या अकेले, ये जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी।

गोवा या लक्षद्वीप: बजट में घूमने के लिए क्या है बेहतर?

लक्षद्वीप की कुदरती खूबसूरती लाजवाब है, लेकिन वहां पहुंचना, रहना और घूमना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।