बर्फबारी के कारण बंद हुईं हिमाचल की सड़कें, पहाड़ों पर घूमने का प्लान करें कैंसिल

टीम ग्रासहॉपर 03-01-2023 04:00 PM News
अगर आप उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में फिलहाल घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे कुछ वक्त के लिए ताल दें। उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में हैं, लद्दाख के पदुम शहर में सोमवार को तापमान -25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 

मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ या कई हिस्सों में रात या सुबह के समय घना कोहरा अगले पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखी गई और अधिकांश स्थानों पर हिमांक बिंदु के आसपास रहा। खबरों के मुताबिक, हिमाचल में पिछले कुछ दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों और लाहौल और स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण 92 सड़कें बंद हो गईं। साथ ही, पूरे क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे लोग घर के अंदर रहने को मजबूर हो गए। 

पहाड़ी दर्रों और ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया, जबकि केलांग और कुसुमसिरी में पारा जमाव बिंदु से 12 से 15 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने कम तापमान के कारण किसानों को पशुओं को घर के अंदर रखने का आग्रह करते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उन्हें गर्म रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही तापमान में और गिरावट आने की भी चेतावनी दी है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

टुकड़े होकर फिर जुड़ जाता है इस मंदिर का शिवलिंग, अद्भुत है कहानी

2460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बना यह मंदिर शिव जी को समर्पित है। इसे भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में भी गिना जाता है।

खूबसूरती का खजाना हैं हिमाचल के ये गांव

इन गांवों में आने के बाद कुल्लू, मनाली और शिमला जरूर भूल जाएंगे।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।