भारत में सर्फिंग करने के लिए बेस्ट हैं ये समुद्र तट

अनुषा मिश्रा 28-01-2023 07:17 PM My India
भारत में सर्फिंग को चाहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हमारे देश के एक बड़े हिस्से में समुद्र हैं और इसमें कई फेमस समुद्र तट हैं जहां आप सर्फिंग कर सकते हैं। हालांकि, यहां का हर बीच ऐसा नहीं है जहां की लहरें सर्फिंग के लिए परफेक्ट हों, लेकिन फील भी कुछ ऐसे समुद्र तट हैं जो इसके लिए उपयुक्त हैं। आम तौर पर वर्ष के अधिकांश समय में तीन से पांच फीट के बीच ही लहरें उठती हैं। पेशेवर सर्फर के लिए बड़ी और तेज लहरें (आठ फीट से अधिक) मई से सितंबर तक मानसून से ठीक पहले और उसके दौरान अनुभव की जा सकती हैं। अक्टूबर से दिसंबर तक ये कम हो जाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ बीचेज के बारे में जो सर्फिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

कोवेलोंग/कोवलम गांव, तमिलनाडु

चेन्नई से लगभग एक घंटे की दूरी पर, कोवेलोंग (या कोवलम, जैसा कि यह भी जाना जाता है) एक मछली पकड़ने वाला गांव है जो अब सर्फिंग में बदल गया है। इसमें एक सोशल सर्फिंग मूवमेंट, भारत के कई सर्वश्रेष्ठ सर्फर और सबसे कमाल की लहरें हैं। यहां हर साल अगस्त में कोवलॉन्ग प्वाइंट सर्फ, संगीत और योग महोत्सव होता है। इस दौरान यहां मुफ्त सर्फिंग भी सिखाई जाती है।

महाबलीपुरम, तमिलनाडु

तमिलनाडु के इस मंदिर वाले शहर को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह पहले से ही बड़ी संख्या में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है लेकिन, क्या आपको पता है कि यह जगह सर्फिंग के लिए भी परफेक्ट है और भारत में सर्फिंग के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां के प्रसिद्ध शोर मंदिर के पास आपको राइट हैंड पॉइंट ब्रेक्स मिलेंगे। यहां सही समय पर होना जरूरी है। हमारा मतलब यह है कि अक्टूबर और नवंबर के महीनों में लहरें सपाट हो जाती हैं। मई के बाद से ये उठने लगती हैं और सितंबर के महीने तक रहती हैं। लेकिन बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए जून या जुलाई में ही जाएं। 

grasshopper yatra Image

पुडुचेरी

पुडुचेरी में सर्फिंग का मौसम जून से जनवरी तक 12 फीट तक की लहरों के साथ काफी लंबा होता है। यहां अगर आप सर्फिंग करना चाहते हैं तो सेरेनिटी बीच पर पहुंच जाएं। सर्फिंग सिखाने के लिए कल्लिअले सर्फ स्कूल यहां आपकी सेवा में है। वर्ष 1995 में, दो स्पेनिश भाई भारत आए और सर्फिंग के प्रति उनके जुनून ने यहां एक सर्फ स्कूल बना दिया। इस स्कूल में अलग-अलग सर्फिंग पैकेज हैं, जिनमें 1 से 15 दिन के कोर्स शामिल हैं। इनमें से किसी भी क्लास के लिए साइन अप करें और अपने सर्फ़बोर्ड पर उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएं।

वर्कला, केरल

वर्कला सर्फिंग का अनुभव किसी भी उत्साही सर्फर के लिए जरूरी है! चिंता न करें, नौसिखियों के लिए भी यहां सर्फ करना मज़ेदार हो सकता है। एक प्रसिद्ध बीच ब्रेक के अलावा यहां आसपास कई दूसरे सर्फ ब्रेक हैं। अगर आप एक्सपीरियंस्ड हैं तो आप यहां सर्फिंग कर सकते हैं और अगर नहीं हैं तो आपको कुछ लेसंस की ज़रूरत होगी जिसमें आपकी मदद करेगा सोल एन्ड सर्फ। केवल केरल ही नहीं बल्कि यह भारत में सर्फिंग सीखने के लिए एक बेहतरीन जगह है। वर्कला में सर्फिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर की शुरुआत से मई के बीच तक है। इन महीनों के बीच जब चाहो आ जाओ। 

grasshopper yatra Image

कोवलम बीच, केरल

दक्षिण भारतीय राज्य केरल का कोवलम बीच काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। वैसे तो यहां कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स होते हैं लेकिन सर्फिंग के लिए ये बेस्ट स्पॉट्स में से एक है। यहां जबाप ऊंची उठती लहरों पर सर्फिंग करेंगे तो आपको आसपास खूबसूरत नज़ारे भी दिखेंगे।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

बेबीमून पर जाने का कर रहे हैं प्लान? ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन्स

जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तब भी आपको कुछ वक्त अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहिए

इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें

कुछ ठंडी सी हवा वाला ये महीना पूरे देश में खुशनुमा होता है।

लेटेस्ट पोस्ट

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अक्टूबर में… दुर्गा पूजा से लेकर कावेरी नदी के जन्म तक, इन त्योहारों का मजा लें!

एक तरफ दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम है, तो दूसरी तरफ कई छोटे लेकिन अनोखे उत्सव भी इस महीने मनाए जाते हैं।

गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।