अक्टूबर में आने वाले हैं कई त्योहार, अभी से कर लीजिए घूमने की तैयारी

अनुषा मिश्रा 20-09-2022 06:19 PM My India
अक्टूबर का महीना ज़िन्दगी का जश्न मनाने के लिए कई वजहें लेकर आता है। एक तो इस महीने से हवाओं में थोड़ी ठंडक घुल जाती है, यानी घूमने के लिए मौसम मुफीद होने लगता है। दूसरा, इस महीने भर-भर कर त्योहार होते हैं। और त्योहारों का मतलब है खाना-पीना, नाचना-गाना, मतलब ढेर सारी मस्ती। इस महीने छुट्टियां भी खूब हैं तो क्यों न इन सब कॉम्बिनेशन्स को मिलाकर एक ट्रिप प्लान कर लिया जाए। ऐसा ट्रिप जहां आप मौसम और त्योहार दोनों का मज़ा एक साथ ले पाएं। इस बार अक्टूबर में कौन-कौन से त्योहार हैं और उन्हें सेलिब्रेट करने आप कहाँ जा सकते हैं, हम बताते हैं आपको। 

नवरात्रि
भारत में सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है दुर्गा पूजा। यह हर साल बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दौरान भव्य पंडालों में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की आदमकद प्रतिमाएं रखी जाती हैं। दुर्गा पूजा की तैयारी बहुत पहले शुरू हो जाती है जहां विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां बनाई जाती हैं। पूजा के बाद 10वें दिन देवी को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दिया जाता है। इस बार नवरात्रि 26 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक हैं। आप इस त्योहार पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कहां जाएं 
कोलकाता एक ऐसी जगह है जहां आप इस त्योहार को सबसे भव्य तरीके से देखने के लिए जा सकते हैं। यहां की तरह भव्य पंडाल आपको पूरे देश में और कहीं नहीं मिलेंगे। हालांकि, नवरात्रि में डांडिया और गरबे का लुत्फ लेना है तो गुजरात या राजस्थान का रुख करना होगा।


दशहरा (5 अक्टूबर)
यह त्योहार लंका के राक्षस राजा रावण पर भगवान राम की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। पूरा देश इस दिन को अपने तरीके से मनाता है। कहीं रामलीला का मेला लगता है तो कहीं रावण के बड़े-बड़े पुतले। कुल मिलाकर नज़ारा देखने लायक होता है।


कहां जाएं
 दक्षिण भारत में मैसूर का दशहरा देखने लायक होता है। मैसूर दशहरा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। हिमाचल में कुल्लू दशहरा भी शामिल होने के लिए एक अच्छी जगह है। 


मारवाड़ महोत्सव (12 अक्टूबर - 13 अक्टूबर)

grasshopper yatra Image

जोधपुर, राजस्थान में मनाया जाने वाला, मारवाड़ महोत्सव क्षेत्रीय संस्कृति का उत्सव है। यह राजस्थान के शहीदों और मध्यकालीन नायकों की किंवदंतियों को मनाने के लिए पूर्णिमा के दौरान दो दिनों तक आयोजित किया जाता है। इस दौरान, शहर में शास्त्रीय लोक संगीत और नृत्य के कार्यक्रम होते हैं। आप यहां घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। 


तवांग महोत्सव (28 से 31 अक्टूबर) 

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का अनुभव करने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश पर्यटन विभाग हर साल तवांग महोत्सव की मेजबानी करता है। इस दौरान आदिवासी और लोक नृत्यों का आयोजन किया जाता है। फूड फेस्ट में लोग स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं। 



दिवाली (24 अक्टूबर) 

रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे भारत में मनाया जाता है। लोग अपने घर पर मिट्टी के दीये जलाकर और देवी लक्ष्मी और प्रभु गणेश से प्रार्थना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन भगवान राम रावण का वध करके वनवास से घर (अयोध्या) आए थे। 


कहां जाएं 

वैसे तो आप दिवाली अपने मन से किसी पहाड़ पर या किसी समंदर के किनारे भी मना सकते हैं लेकिन अयोध्या जैसी दीवाली और कहीं नहीं होती। हर साल यहां सरयू के घाट पर लाखों दिए जलाकर दिवाली मनाई जाती है। और भी कई तरह के जश्नों का आयोजन यहां इस दिन होता है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

सफर में स्ट्रीट फूड को छोड़कर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने आपकी यात्रा को अच्छा बनाने के लिए कुछ स्नैक्स के बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है।

सफर में स्ट्रीट फूड को छोड़कर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने आपकी यात्रा को अच्छा बनाने के लिए कुछ स्नैक्स के बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है।

लेटेस्ट पोस्ट

इतिहास का खजाना है यह छोटा सा शहर

यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है।

लक्षद्वीप : मूंगे की चट्टानों और खूबसूरत लगूंस का ठिकाना

यहां 36 द्वीप हैं और सभी बेहद सुंदर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 द्वीप ही ऐसे हैं जहां आबादी है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन्स

वन्यजीवन के बेहतरीन अनुभवों से लेकर संस्कृति, विरासत और प्रकृति तक, इन जगहों में सब कुछ है।

विश्व पर्यटन दिवस विशेष : आस्था, श्रद्धा और विश्वास का उत्तर...

मैं इतिहास का उत्तर हूं और वर्तमान का उत्तर हूं…। मैं उत्तर प्रदेश हूं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।