नवंबर में घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट

अनुषा मिश्रा 17-10-2022 06:51 PM My India
बारिश, गर्मी और ह्यूमिडिटी से राहत मिल चुकी है। ठंडी हवाओं ने अपना रास्ता बना लिया है, गुनगुनी धूप और सिहरती रातों वाला महीना यानी नवंबर दस्तक देने हैं। इसे अगर ट्रैवेल मंथ यानी यात्रा का महीना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। टूरिज्म से जुड़े फेस्टिवल्स भी इस महीने खूब होते हैं। इस समय न तो रेगिस्तान की गर्मी जलाती है न ही पहाड़ों की ठंडक ठिठुराती है। 
हमारे यहां तो कई लोग नवंबर में घूमने के लिए साल भर छुट्टियां बचा कर रखते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये स्टोरी आपके लिए है। अगर आप पूरे साल घूमते हैं तो ये स्टोरी आपके लिए भी है क्योंकि हम आपको बता रहे हैं भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में जहां नवंबर सबसे ज़्यादा खूबसूरत होता है। 

हम्पी, कर्नाटक

grasshopper yatra Image

प्राचीन विजयनगर साम्राज्य के खंडहरों के बीच हम्पी भारत की ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। यह विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। कई मंदिरों, शाही मंडपों व स्मारकों का घर, हम्पी भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यहां का विरुपाक्ष मंदिर हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और तीर्थ स्थल है। हम्पी की कमाल की कलाकृतियां इसे एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं। नवंबर में यहां का मौसम काफी ठंडा और सुहावना होता है, जो इसे इस मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।


घूमने के लिए सबसे सही समय : अक्टूबर से मार्च


पुष्कर, राजस्थान

grasshopper yatra Image

पुष्कर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह महान धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का माना जाता है। नवंबर में यह जगह लोगों से भर जाती है। वजह है, यहां हर साल होने वाला पुष्कर कैमल फेयर। उस साल यह मेला 11 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक लगेगा। दुनिया भर से टूरिस्ट इस समय यहां घूमने आते हैं। पुष्कर वैसे भी साल भर विदेशी सैलानियों से गुलज़ार रहता है। यहां भारत का इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर और एक सरोवर है जो देश के लोगों के लिए इसे आस्था का केंद्र बनाता है। पुष्कर की बाजार भी घूमने लायक है। यहां के रूफटॉप कैफ़ेज में बैठकर शाम बिताना काफी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। 


घूमने के लिए सबसे सही समय : अक्टूबर से मार्च


बोधगया, बिहार

grasshopper yatra Image

दुनिया भर के बौद्ध तीर्थस्थलों में बोधगया सबसे पवित्र माना जाता है। यहीं महाबोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को गयं की प्राप्ति हुई थी। यह वृक्ष आज भी यहां है और इसके पास ही महाबोधि मंदिर बना है जो बेहद खूबसूरत है। अगर आप यहां के शांत और सुकून भरे माहौल में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो नवंबर का महीना बेस्ट है। इस समय यहां का मौसम सुहाना होता है। यहां आपको बौद्ध धर्म मानने वाले ज़्यादातर देशों के रेस्त्रां मिलेंगे और उनमें उन देशों का ऑथेंटिक फ़ूड भी मिलेगा। जापान, तिब्बत, चीन, हांगकांग जैसे देशों के बौद्ध अनुयायी यहां खूब आते हैं। 


घूमने के लिए सबसे सही समय : अक्टूबर से मार्च


ओरछा, मध्य प्रदेश

grasshopper yatra Image

ओरछा का शाब्दिक अर्थ है "छिपी हुई जगह,"। ओरछा भारत के मध्य प्रदेश राज्य की अद्भुत जगहों में से एक है। यह मध्ययुगीन काल के दौरान बुंदेला शासकों की तलहटी हुआ करता था। हालांकि, यह अपने समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां की मध्ययुगीन वास्तुकला कमाल की है जो दुनिया भर के टूरिस्ट्स को आकर्षित करती है। यहां के महल, किले, म्यूरल्स और मंदिर बेहद खूबसूरत हैं।  नवंबर की छुट्टियां बिताने के लिए यह भी भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां के राम राजा के मंदिर को देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। ओरछा में श्री राम को लोग भगवान नहीं बल्कि राजा राम कहकर संबोधित करते हैं और उनकी मूर्ति को भी महल में रखा गया है। 


घूमने के लिए सबसे सही समय : जुलाई से मार्च


गिर, गुजरात

grasshopper yatra Image

लुप्तप्राय एशियाई शेर का भारत में इकलौता ठिकाना है गुजरात का गिर वन्यजीव अभयारण्य। इस नेशनल पार्क को साल 1975 में स्थापित किया गया था। इसे शेर को विलुप्त होने से रोकने के लिए व अवैध शिकार को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया था। उस वक़्त  अवैध शिकार के कारण एशियाई शेर तेज़ी से गायब हो रहे थे। सरकारी संरक्षण के प्रयासों का नतीजा है कि यहां शेरों की आबादी बढ़ी है। मॉनसून के मौसम के यह अभ्यारण्य बंद रहता है। अक्टूबर में यह खुल जाता है। सर्दियां यहां घूमने के लिए व वन्यजीवों को देखने के लाइट सबसे अच्छा मौसम हैं क्योंकि इस मौसम में ज़्यादातर जीव धूप में बाहर आते हैं। यहां आपको शेरों के अलावा लोमड़ी, सियार, बारासिंघा, हरण, सांभर, चीतल जैसे कई वन्यजीव देखने को मिलेंगे।  




घूमने के लिए सबसे सही समय : जुलाई से मार्च


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें

कुछ ठंडी सी हवा वाला ये महीना पूरे देश में खुशनुमा होता है।

लास्ट मिनट में की है दशहरा में घूमने की प्लानिंग? तब भी हैं ये ऑप्शन्स

दिल्ली के पास की जगहों के कुछ ऑप्शन जहां आप तुरन्त प्लान बनाकर भी घूमने जा सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

गूगल मैप्स के रंगों का आसान मतलब: हरी, लाल, बैंगनी लाइनें क्या बताती हैं?

इन रंगों का मतलब समझें, ताकि आपकी अगली यात्रा मज़ेदार और आसान हो।

भारत के 5 मंदिर जहां मोबाइल फोन ले जाना मना है

अगर आप इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो पहले नियम जान लें, ताकि कोई परेशानी न हो।

अब फ्लाइट टिकट की कीमतों की टेंशन नहीं! 'फेयर से फुरसत' योजना बनेगी सहारा

इसका मकसद मिडिल क्लास और छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है।

हाइवे पर टॉयलेट की फोटो खींचें, पाएं 1000 रुपये का FASTag क्रेडिट: जानें कैसे

ये योजना कैसे काम करती है? फोटो कैसे भेजनी है? और क्या नियम हैं?

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।