इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें
सांची, मध्य प्रदेश
बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे खास स्थलों में से एक, सांची, मध्य प्रदेश में है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, यह छोटा सा शहर प्रसिद्ध सांची स्तूप का घर है, जिसे दुनिया की सबसे पुरानी पत्थर की संरचनाओं में से एक कहा जाता है। महान सम्राट अशोक और कई दूसरे शासकों ने इस शहर के स्तूप और मठ बनवाए हैं। दुनिया भर के लोग हर साल यहां इन अद्भुत स्तूपों और मठों को देखने आते हैं।
सांची के दर्शनीय स्थल
सांची स्तूप, गुप्त मंदिर, चेथियागिरी बौद्ध मंदिर, उदयगिरि गुफाएं, सांची पुरातत्व संग्रहालय, ईस्टर्न गेटवे, ग्रेट बाउल, अशोक स्तंभ जैसी कई जगहें यहां देखने लायक हैं।
सांची में करने के लिए चीजें
बौद्ध स्मारकों की राजसी सुंदरता, सांची संग्रहालय में अद्भुत कलाकृतियां देखें, शानदार उदयगिरि गुफाओं में घूमें, वहां ज़रूर जाएं जहां से कर्क रेखा गुजरती है, और हां अद्भुत स्तंभों को देखना न भूलें।
नवंबर में सांची में औसत तापमान
31.2 डिग्री सेल्सियस
हरिद्वार, उत्तराखंड
साल भर बड़ी संख्या में हरिद्वार में भक्त आते हैं। उत्तराखंड राज्य में हरि का द्वार कहा जाने वाला हरिद्वार भारत में हिंदुओं के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। गंगा में डुबकी लगानी हो या मनसा देवी, चंडी देवी के दर्शन करने हों लोग यहां खिंचे चले आते हैं। हरिद्वार के पास में ही ऋषिकेश है जो आजकल यंगस्टर्स को भी खूब भा रहा गया। यह भारत के चार पवित्र शहरों में से एक है जहां कुंभ मेले का आयोजन होता है।
हरिद्वार के दर्शनीय स्थल
भारत माता मंदिर, हर की पौड़ी, दक्ष महादेव मंदिर, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, भीमगोड़ा कुंड और माया देवी मंदिर।
हरिद्वार में करने के लिए चीजें
हर की पौड़ी पर जाएँ, हर की पौड़ी में गंगा आरती में भाग लें, मंदिरों के दर्शन करें, आप यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं, हरिद्वार के आश्रमों के शांत वातावरण में समय बिताएं, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लें, हरिद्वार के बाजारों में खरीदारी करें।
नवंबर में हरिद्वार में औसत तापमान
11 डिग्री सेल्सियस
पुष्कर, राजस्थान
भारत में नवंबर में घूमने के लिए सबसे मुफीद जगहों में से एक पुष्कर भी है। ब्रह्मा जी के इकलौते मंदिर वाला ये शहर देशी और विदेशी हर तरह के पर्यटकों को खूब भाता है। पुष्कर की यात्रा के लिए नवंबर सबसे अच्छा समय है क्योंकि इस महीने में यहां विश्व प्रसिद्ध ऊंट मेला लगता है। यहां का बाजार भी देखने लायक है।
पुष्कर के दर्शनीय स्थल
पुष्कर झील, वराह मंदिर, ब्रह्मा मंदिर, मान महल, महादेव मंदिर, किशनगढ़, रंगजी मंदिर, सावित्री मंदिर, रोज गार्डन और नागा पहाड़।
पुष्कर में करने के लिए चीजें
ऊंट की सफारी का आनंद लेते हुए अराम बाग की यात्रा करें, देशी और विदेशी हर तरह के स्वादिष्ट खाने का मज़ा लें, पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान करें, ब्रह्मा जी के मंदिर में दर्शन करें और हां यहां के बाजार से शॉपिंग करना न भूलें।
पुष्कर में नवंबर में औसत तापमान
15 डिग्री सेल्सियस
जम्मू, जम्मू व कश्मीर
तवी नदी के तट पर स्थित, जम्मू, जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी है। हरे-भरे जंगलों और सुंदर पहाड़ों से घिरा जम्मू कई भव्य महलों, किलों और मंदिरों का घर है। रघुनाथ मंदिर, पीर खो गुफा मंदिर, बावे वाली माता मंदिर और रणबीरेश्वर मंदिर जैसे कई मंदिर मिलकर इसे 'मंदिरों का शहर' बनाते हैं। जम्मू माता वैष्णो देवी मंदिर यात्रा के लिए शुरुआती बिंदु भी है।
जम्मू में घूमने की जगहें
रघुनाथ मंदिर, डोगरा कला संग्रहालय, मानसर झील, मुबारक मंडी पैलेस, शिवखोरी, अमर महल संग्रहालय, सुरिंसर झील, बहू किला और पीर बाबा दरगाह जैसी अनगिनत जगहें यहां घूमने लायक हैं।
जम्मू में करने के लिए चीजें
वैष्णो देवी की यात्रा का आनंद लें, डोगरा कला संग्रहालय में अद्वितीय कलाकृतियों को देखें, पटनीटॉप में स्कीइंग करें, जम्मू के स्वादिष्ट खाने को चखना न भूलें और हां यहां के बगीचों में कुछ वक्त ज़रूर बिताएं।
नवंबर में जम्मू में औसत तापमान
25 डिग्री सेल्सियस
शिलॉन्ग, मेघालय
सुंदर झरनों, नीली झीलों और हरी-भरी पहाड़ियों के साथ शिलॉन्ग हिल स्टेशन कुदरती खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। 'पूर्व के स्कॉटलैंड' के नाम से मशहूर यह शहर नवंबर के महीने में समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां का मौसम, यहां की जगहें और अगर आपको नॉनवेज पसंद है तो यहां का खाना सब आपको अपना दीवाना बना देगा।
शिलॉन्ग के दर्शनीय स्थल
शिलॉन्ग पीक, उमियाम झील, लैटलम कैन्यन, वार्ड्स लेक, सोहपेटबिनेंग पीक, डॉन बॉस्को संग्रहालय, लेडी हैदरी पार्क, वायु सेना संग्रहालय और फान नोंगलैट पार्क।
शिलॉन्ग में करने के लिए चीजें
शिलॉन्ग पीक से पूरे शहर को देखें, उमियाम झील में नौकायन ज़रूर करें, यहां की औपनिवेशिक वास्तुकला देखने लायक है, प्रकृति की सुंदरता के बीच सुकून का कुछ वक्त बिताएं, स्थानीय बाजारों में खरीदारी करें, स्थानीय व्यंजनों का आनंद लें।
नवंबर में शिलांग में औसत तापमान
21.1 डिग्री सेल्सियस
पुडुचेरी
सुंदर दक्षिण-पूर्व समुद्र तट से घिरा, पुडुचेरी तमिलनाडु के करीब एक शहर है और एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। पुडुचेरी की ज़्यादातर इमारतें फ्रांसीसी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना हैं। हरे-भरे पेड़ों की कतारें, समुद्र तट और मछली पकड़ने वालीं के गांव, पुडुचेरी की रंगीन सड़कें आपको पल भर में खुद से प्यार करवा लेंगी। यह बैकपैकर्स के बीच अपनी सस्ती शराब, बढ़िया सी फ़ूड और समुद्र तट रिसॉर्ट्स के लिए पॉपुलर है। इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए नवंबर अच्छा महीना है क्योंकि यहां गर्मियां बहुत उमस से भरी होती हैं।
पुडुचेरी के दर्शनीय स्थल
श्री अरबिंदो घोष आश्रम, बेसिलिका ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, ऑरोविले, रॉक बीच, ओल्ड लाइटहाउस, पांडिचेरी बीच, पैराडाइज बीच और पांडिचेरी संग्रहालय।
पुडुचेरी में करने के लिए चीजें
प्रोमेनेड बीच से सूरज को डूबते हुए देखें, पैराडाइज बीच द्वीप के लिए नाव की सवारी करें, स्कूबा डाइविंग और बाकी वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लें, अरबिंदो आश्रम में शांति से कुछ समय बिताएं।
नवंबर में पुडुचेरी में औसत तापमान
30 डिग्री सेल्सियस
ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश का एक आकर्षक छोटा सा शहर है ज़ीरो जो हाल के दिनों में टूरिस्ट्स के बीच काफी मशहूर हो गया है। जीरो ईटानगर से लगभग 115 किलोमीटर दूर है। नज़ाकत से सजे-धजे और हमेशा टूरिस्ट्स की मदद करने वाले ज़ीरो में आपतानी जनजाति रहती है। धान के खेतों, हरी-भरी पर्वत श्रृंखलाओं और स्वच्छ बहती नदियों से घिरा यह शहर किसी परियों की कहानी जैसा लगता है। नवंबर में एक छुट्टी बिताने के लिए ज़ीरो एक परफेक्ट जगह है।
जीरो के दर्शनीय स्थल
टैली वैली वन्यजीव अभयारण्य, तारिन फिश फार्म, आर्किड रिसर्च सेंटर, डोलो मांडो पर्वत, मेघना गुफा मंदिर और किले पाखो रिज।
जीरो में करने के लिए चीजें
प्रकृति के साथ-साथ यहां के जानवरों के साथ भी कुछ वक्त बिताएं, चारों ओर फैली यहां की वादियों की सुंदरता को खुद में समेट लें, मंदिरों और मठों में शांति से कुछ वक्त बिताएं, पर्वत श्रृंखलाओं के शानदार बैकड्रॉप में कुछ तस्वीरें खिंचवाएं।
औसत तापमान
नवंबर में यहां का औसत तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।
बोधगया, बिहार
सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, बोधगया नवंबर में छुट्टियां मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह वह जगह है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अगर आप एक ऐसी छुट्टी की तलाश में हैं जहां आप सिर्फ आत्मिक शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो बोधगया आपके लिए ही है। बौद्ध धर्म और अन्य धर्मों के अनुयायी बड़ी संख्या में इस जगह आते हैं। यहां आपको बौद्ध धर्म मानने वाले देशों का ऑथेंटिक फ़ूड भी मिल जाएगा।
बोधगया के दर्शनीय स्थल
बोधि वृक्ष, महाबोधि मंदिर परिसर, रॉयल भूटान मठ, विष्णुपद मंदिर, चीनी मंदिर और रूट इंस्टीट्यूट फॉर विजडम कल्चर।
बोधगया में करने के लिए चीजें
प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन करें, महान बुद्ध प्रतिमा को जी भरकर निहारें, रॉयल भूटान मठ ज़रूर जाएं, शॉपिंग करें और यहां के खाने का मज़ा लेना न भूलें।
नवंबर में बोधगया में औसत तापमान
29 डिग्री सेल्सियस
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
नवंबर में घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट
हम आपको बता रहे हैं भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में जहां नवंबर सबसे ज़्यादा खूबसूरत होता है।
लास्ट मिनट में की है दशहरा में घूमने की प्लानिंग? तब भी हैं ये ऑप्शन्स
दिल्ली के पास की जगहों के कुछ ऑप्शन जहां आप तुरन्त प्लान बनाकर भी घूमने जा सकते हैं।