सनबर्न फेस्टिवल 2025: मुंबई में पहली बार होगा धमाकेदार म्यूजिक फेस्ट, जानें सारी डिटेल्स

टीम ग्रासहॉपर 07-08-2025 05:52 PM News
सनबर्न फेस्टिवल, भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) इवेंट है जो 2025 में पहली बार मुंबई में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल 19 से 21 दिसंबर तक चलेगा। गोवा की रेतीली समुद्री हवाओं को छोड़कर यह अब मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी में नया रंग जमाएगा। गोवा में कई सालों तक धूम मचाने के बाद यह इवेंट अब महाराष्ट्र की राजधानी में म्यूजिक टूरिज्म को बढ़ावा देने और नया जोश भरने के लिए तैयार है। गोवा में लोकल्स के विरोध और कुछ सरकारी रुकावटों की वजह से आयोजकों ने इसे मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है। 

कब और कहां होगा सनबर्न 2025?

सनबर्न फेस्टिवल 2025 मुंबई में 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा। यह तीन दिन का म्यूजिक, लाइट्स और शानदार परफॉर्मेंस से भरा इवेंट होगा। अभी तक वेन्यू और आर्टिस्ट लाइनअप की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माहौल पहले से ही गर्म है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि यह फेस्टिवल महालक्ष्मी रेसकोर्स पर हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि बाकी है।

महाराष्ट्र सरकार के टूरिज्म प्रिंसिपल सेक्रेटरी अतुल पाटने ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, “महाराष्ट्र हमेशा से भारत की सांस्कृतिक और मनोरंजन दुनिया में सबसे आगे रहा है, और म्यूजिक इसका अहम हिस्सा है। सनबर्न जैसे बड़े इवेंट्स को मुंबई लाकर हम म्यूजिक टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। यह वैश्विक ध्यान आकर्षित करेगा, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देगा और हमारे राज्य को नए जमाने के सांस्कृतिक अनुभवों का केंद्र बनाएगा।”

grasshopper yatra Image

गोवा से मुंबई: क्यों हुआ यह बदलाव?

सनबर्न की शुरुआत 2007 में गोवा के वागाटर बीच पर हुई थी, जहां समुद्र की लहरों और सूरज की रौशनी के बीच डीजे के बीट्स ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। लेकिन हाल के वर्षों में गोवा में स्थानीय लोगों का विरोध और सरकारी कागजी कार्रवाइयों की मुश्किलें बढ़ गईं। कुछ लोग इसे गोवा की संस्कृति के खिलाफ मानते थे। गोवा सरकार में मंत्री व महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीन धावलिकर ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सनबर्न जैसे इवेंट्स के खिलाफ रही है। इसके अलावा, आयोजकों ने एक फैन सर्वे किय जिसमें करीब आधे लोग चाहते थे कि फेस्टिवल गोवा के बाहर हो और मुंबई उनकी पहली पसंद थी।


2016 से 2018 तक सनबर्न पुणे में भी हुआ था, लेकिन फिर गोवा लौट आया। अब मुंबई में शिफ्ट होने से आयोजकों को उम्मीद है कि बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा भीड़ और नए अवसर मिलेंगे।

सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने कहा, “लगभग दो दशक पहले हमने भारत में विश्व-स्तरीय EDM अनुभव देने का सपना देखा था। गोवा हमारी कहानी का अहम हिस्सा रहा, लेकिन अब इसे आगे ले जाने का समय है। मुंबई की ऊर्जा और युवा संस्कृति इसे परफेक्ट मंच बनाती है।”
grasshopper yatra Image

क्या मुंबई में बजेगी सही ताल?

गोवा ने सनबर्न को उसकी खास बीच वाली वाइब दी, नंगे पांव नाचना, समुद्र की हवा और दोस्तों के साथ वाली मस्ती करना। लेकिन मुंबई अपने गगनचुंबी इमारतों, शानदार नाइटलाइफ और हर तरफ फैली भीड़ के साथ कुछ अलग लाएगा, ऐसा लोग अंदाजा लगा रहे हैं। यह शहर पहले से ही लोलापालूजा इंडिया, कोल्डप्ले और अन्य बड़े म्यूजिक इवेंट्स का गवाह रहा है। मुंबई की कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और यूथ की एनर्जी सनबर्न को एक नए लेवल पर ले जा सकती है। फैंस और आयोजक दोनों इस बात पर नजर रखे हैं कि क्या यह बदलाव सही साबित होगा। लेकिन एक बात पक्की है, सनबर्न मुंबई 2025 बीट्स, लाइट्स और एनर्जी के साथ साल का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट होने वाला है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

उत्तराखंड: जंगल की खूबसूरती को देखिए ड्रोन कैमरे की नजर से

उत्तराखंड के जंगलों में जाकर वहां की खूबसूरती देखने वालों के लिए यह खुश करने वाली खबर है। अब आप यहां के जंगलों में ड्रोन कैमरे के जरिए उछलते कूदते करते जानवरों को बहुत करीब से निहार सकेंगे।

भूटान घूमना चाहते हैं तो जुलाई से पहले कर लें प्लानिंग नहीं तो पड़ेगा महंगा

अगर आप भी भूटान घूमना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले की प्लानिंग कर लें क्योंकि अब भारतीयों को जुलाई से सतत विकास शुल्क के तौर पर 1200 रुपए देना पड़ेगा।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।