गर्मियों में करना है रोड ट्रिप, ये ऑप्शन्स करिए ट्राई

अनुषा मिश्रा 14-06-2023 06:38 PM Adventure
गर्मियों में करना है रोड ट्रिप, ये ऑप्शन्स करिए ट्राई
अगर आप इस गर्मी में रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स हैं। ये रोड ट्रिप्स आपको किसी पोएट्री की तरह लगेंगी हैं और आपको ज़िंदगी भर का अनुभव देंगी! 

गुवाहाटी - तवांग (566 किमी)

अगर आप कभी इस रॉड ट्रिप पर जाते हैं, तो आप बर्फ से ढके पहाड़ों और बौद्ध संस्कृति के चमत्कारों के लुभावने नज़ारों को देखकर इनमें ही खो जाएंगे। हालांकि, पहाड़ियों में टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर गाड़ी चलाने के लिए एक्सपर्टीज और अनुभव की ज़रूरत होती है लेकिन अगर आप इसमें परफेक्ट हैं तब डर किस बात का।

लेह - पैंगोंग त्सो (224 किमी) 

जो लोग इस रॉड ट्रिप पर गए हैं, वे इसे 'स्वर्ग की सड़क' कहते हैं। लेह से पैंगोंग झील तक की यात्रा यादगार बन जाने वाली है! यहां रास्ते में पड़ने वाली नीले रंग की झील सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

गंगटोक - लाचेन (121 किमी)

grasshopper yatra Image

आपको यह रोड ट्रिप पसंद आएगी। लाचेन गंगटोक से लगभग 121 किमी दूर सिक्किम में भारत-तिब्बत सीमा के करीब एक सुंदर हिल स्टेशन है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और हरी-भरी घाटियां यहां आपका इंतजार करती हैं।

दिल्ली - गंगोत्री (525 किमी) 

जब आप दिल्ली से इस शानदार हिल स्टेशन की ओर सफर करते हैं तो आपकोबकुच कभी न भूलने वाले एक्सपीरियंस ज़रूर मिलेंगे। यहां रास्ते में आपको सुंदर जंगल, पहाड़ और नदियां सब दिखेंगी। 

गुवाहाटी - चेरापूंजी (146 किमी) 

लगभग 146 किमी लंबी यह ड्राइव आपको पूर्वोत्तर भारत की कुछ बेहद शानदार और खूबसूरत सड़कों व नज़ारों से रूबरू कराएगी। गुवाहाटी से चेरापूंजी देश में सबसे मशहूर रोड ट्रिप्स में से एक है।

शिमला - चंद्रताल (358 किमी)

grasshopper yatra Image

अपना बैग पैक करें और एक ऐसी रोड ट्रिप पर जाएं जो आपके जीवन को आध्यात्मिक रूप से बदल देगी! चंद्रताल झील की ओर जाने वाली हिमालय की सड़कें बिल्कुल अद्भुत हैं, जो पहाड़ों के शानदार नज़ारों से घिरी हुई हैं।

मनाली - लेह (427 किमी) 

इस रास्ते पर गाड़ी चलाते समय आप खुद को "ओह सो गॉर्जियस" बोलने से नहीं रोक पाएंगे! भारत में सभी गर्मियों की रोड ट्रिप्स में से इसका नम्बर सबसे ऊपर आता है। मनाली से लेह मार्ग की सुंदरता को कुछ शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

बैंगलोर - बांदीपुर वन (216 किमी) 

इसे भारत में सबसे अनोखी सड़क यात्राओं में गिना जाता है। बैंगलोर से बांदीपुर तक जाते हुए आपको जंगलों से गुजरना होता है। यह रास्ता घने बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुज़रता है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

प्रकृति का खूबसूरत तोहफा हैं कारगिल के गांव

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और नीले रंग की दिखने वाली झीलों के आसपास कौन-कौन से खूबसूरत ठिकाने छिपे हुए हैं।

पतझड़ में कश्मीर : सुर्ख पत्तों का जादू

अगर आप कश्मीर की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो पतझड़ का मौसम एकदम परफेक्ट है।

लेटेस्ट पोस्ट

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अक्टूबर में… दुर्गा पूजा से लेकर कावेरी नदी के जन्म तक, इन त्योहारों का मजा लें!

एक तरफ दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम है, तो दूसरी तरफ कई छोटे लेकिन अनोखे उत्सव भी इस महीने मनाए जाते हैं।

गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।