जागेश्वर मंदिर : जहां बसता है विश्वास और इतिहास

अनुषा मिश्रा 04-07-2023 03:34 PM My India

देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक वैभव और आध्यात्मिक आभा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस खूबसूरत से राज्य में सिर्फ हरियाली और पहाड़ ही नहीं कई अविश्वसनीय मंदिर भी हैं जो दुनिया भर से यात्रियों और भक्तों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड कई प्राचीन मंदिरों का घर है जो किंवदंतियों और लोककथाओं को दर्शाते हैं। इन्हीं में से एक है जागेश्वर मंदिर। कुमाऊं की सुंदर पहाड़ियों में स्थित, परमात्मा का यह पौराणिक निवास अपनी मनोरम वास्तुकला और किंवदंतियों से भक्तों को आकर्षित करता है। इन किंवदंतियों ने भक्तों और इतिहास प्रेमियों सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

आज हम बात कर रहे हैं जागेश्वर मंदिर की। यह मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है और भगवान शिव को समर्पित है। 

इस मंदिर परिसर में 100 से अधिक प्राचीन पत्थर के मंदिरों का एक समूह है जो 9वीं और 13वीं शताब्दी के बीच के हैं। कुछ तो इससे भी अधिक उम्र के हैं! आप मंदिर परिसर में नक्काशी देखकर हैरान हो जाएंगे, जिससे बीते दौर की अद्भुत शिल्पकला का पता चलता है।

लोक कथाएं

एक स्थानीय लोककथा है जिसके अनुसार भगवान शिव ने स्वयं उसी स्थान पर तांडव (विनाश का नृत्य) किया था जहां आज जागेश्वर मंदिर है। यह नृत्य दंडक नामक राक्षस को नष्ट करने के लिए किया गया था, जिसने क्षेत्र में कहर बरपाया था। लोगों को उससे बचाने के लिए, भगवान शिव ने नृत्य किया, उसे मार डाला और क्षेत्र में शांति स्थापित की। एक और किंवदंती है जो हिंदू महाकाव्य महाभारत से पांडवों के बारे में है। ऐसा माना जाता है कि अपने निर्वासन के दौरान, पांडवों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए इस मंदिर में दर्शन किये थे। यहां एक चार मंदिरों का एक समूह है जिन्हें पांडव मंदिर कहा जाता है। हर मंदिर धर्मेश्वर, केदारेश्वर, भीमेश्वर और जागेश्वर को समर्पित है, जो क्रमशः युधिष्ठिर, केदारनाथ, भीम और शिव का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मंदिर नागर-वास्तुकला शैली का एक सुंदर उदाहरण है। जटिल नक्काशी, सुंदर दरवाजे और खूबसूरती से गढ़ी गई मूर्तियाँ आपको आश्चर्यचकित कर देंगी। परिसर के अंदर प्राचीन शिलालेख और मूर्तियां हैं, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं के बारे में बताती हैं। 

कब बना था मंदिर

grasshopper yatra Image

जागेश्वर मंदिरों का समूह कब बना था इसकी कोई तारिख इतिहास में दर्ज नहीं है लेकिन एएसआई के मुताबिक, ये गुप्तोत्तर और पूर्व-मध्यकालीन युग का मंदिर है और लगभग 2500 वर्ष पुराना होने का अनुमान है। ये मंदिर 8वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी की अवधि के बीच बने माने जाते हैं। कत्यूरी राजा शालिवाहनदेव के शासनकाल में मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया था। मुख्य मंदिर परिसर में मल्ल राजाओं का एक शिलालेख है जो जागेश्वर के प्रति उनकी भक्ति को दर्शाता है। कत्यूरी राजाओं ने इसके रख-रखाव के लिए मंदिर के पुजारियों को गांव भी दान में दिये। कुमाऊं के चंद राजा भी जागेश्वर मंदिर के संरक्षक थे। जागेश्वर मंदिरों की दीवारों और स्तंभों पर विभिन्न काल के 25 से अधिक शिलालेख अंकित हैं। इनमें से ज़्यादातर 7वीं शताब्दी ई। से 10वीं शताब्दी ई। के बीच के काल के हैं। शिलालेखों की बोली संस्कृत और ब्राह्मी है।

कब जाएं

आप साल के किसी भी महीने में जागेश्वर जा सकते हैं। यहां गर्मियां भी ठंडी होती हैं और सर्दियों में कम होती है। 


कहां ठहरें 

जागेश्वर में ठहरने के बहुत सारे विकल्प नहीं हैं क्योंकि इस जगह ने हाल ही में पर्यटकों को आकर्षित करना शुरू किया है। जागेश्वर में कुछ बजट गेस्टहाउस हैं। अल्मोड़ा जागेश्वर से केवल 35 किमी दूर है, तो लोग आमतौर पर अल्मोड़ा में ही रुकते हैं और एक दिन के लिए जागेश्वर जाते हैं। अल्मोड़ा में शानदार होटल और रिसॉर्ट से लेकर गेस्टहाउस और लॉज तक रुकने के लिए हर ऑप्शन मिलेगा। 


कितना होगा खर्चा 

अगर आप दिल्ली से जागेश्वर जा रहे हैं तो आप लगभग 20,000 रुपये में आराम से यहां घूम कर वापस आ सकते हैं। जागेश्वर में एटीएम या पेट्रोल पंप ढूंढना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अल्मोड़ा से ये सरे इंतज़ाम करके ही आगे बढ़ें। 

कैसे पहुंचें?

grasshopper yatra Image

150 किलोमीटर की दूरी पर पंतनगर हवाई अड्डा जागेश्वर का नज़दीकी हवाई अड्डा है। काठगोदाम निकटतम रेलवे स्टेशन है। यहाँ से आप बस से जागेश्वर रक् जा सकते हैं। सड़क मार्ग से जागेश्वर तक पहुंचने के लिए बसें, निजी और शेयरिंग जीप और टैक्सी मिल जाती हैं।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

तो पर्दा प्रथा की वजह से बना था हवामहल!

यह महल राजसी दृष्टिकोण और पारंपरिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो गोपनीयता, सौंदर्य और वास्तुकला के अद्भुत संतुलन को दिखाता है।

शानदार नज़ारों से घिरा हिमालय का छोटा सा ठिकाना नारकंडा

नारकंडा खिले हुए फूलों और सेब के बगीचों के साथ एक रंगीन स्वर्ग में बदल जाता है।

लेटेस्ट पोस्ट

घूमने के लिए दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहें

खासियत, वहां क्या देखें और सस्ते में घूमने के टिप्स भी देंगे। अगर आप इन जगहों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है।

नवरात्रि 2025 : इन मंदिरों में करें माता के दर्शन

चाहे आप भक्त हों या बस ट्रैवलर, इन मंदिरों में दर्शन आपको सुकून और खुशी देंगे।

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें: पूरी जानकारी

बुकिंग 14 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, तो जल्दी बुक कर लें क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

गायब होने से पहले देख लें भारत के इन दुर्लभ जानवरों को

को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप नेचर लवर या वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये गाइड आपके लिए है। ये ट्रिप न सिर्फ मजेदार होगी, बल्कि आपको नेचर के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी देगी।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।