सोलो ट्रैवल के लिए बेस्ट हैं ये देश

अनुषा मिश्रा 05-01-2023 06:08 PM Around The World
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो दुनिया को सिर्फ अपनी नज़रों से देखना पसंद हैं। दूसरे क्या कहते हैं और कुछ क्या करते हैं इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको ग्रुप में रहना नापसंद है और अपनी ही कंपनी भाती है? आप अपनी मर्जी से यात्रा करना पसंद करते हैं, और अकेले यात्रा करके खुश रहते हैं। अगर हां, तो हमारे बताए गए इन देशों को बुकमार्क कर लें। ये देश सुंदर, सुरक्षित और आसानी से एक्सप्लोर करने लायक हैं। और हां, सोलो ट्रैवल के लिए बेस्ट हैं।

नीदरलैंड

grasshopper yatra Image

नीदरलैंड सबसे आसानी से एक्सप्लोर की जा सकने वाली जगहों में से एक है। अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो अप्रैल के आसपास यहां जाने का प्लान बनाएं। यहां के शानदार ट्यूलिप के खेतों में घूमना,  एम्स्टर्डम की सड़कों पर साइकिल चलाना आपको खूब भाएगा। यहां के स्थानीय लोग काफी फ़्रेंडली होते हैं, जिनसे आपकी भी दोस्ती हो सकती है। अगर आप पहली बार सोलो ट्रैवल कर रहे हैं और अकेले होटल में नहीं रहना चाहते तो यहां आपको हॉस्टल में रुकने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे।

ऑस्ट्रिया

grasshopper yatra Image

अगर आपको कला और संस्कृति में दिलचस्पी है तो ऑस्ट्रिया वह देश है जहां आपको जाना चाहिए। अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो भी यहां आपको कोई दिक्कत नहीं आने वाली क्योंकि यहां के स्थानीय लोग काफी वेलकमिंग होते हैं। यहां आपको अपनी ही तरह कई सोलो ट्रैवलर मिल जाएंगे। अगर आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भी यह देश आपको खूब पसंद आएगा।  

आइसलैंड

grasshopper yatra Image

आइसलैंड एक और जगह है जो सोलो ट्रैवेलर्स के लिए बहुत सुरक्षित और इंवाइटिंग है। यह देश उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जिन्हें हर तरह की नई चीजें भाती हैं क्योंकि यहां सब कुछ है, ज्वालामुखियों से लेकर ग्लेशियर और गुफाओं से लेकर राष्ट्रीय उद्यान तक। ग्लोबल पीस इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक यह दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश भी है।

जापान

grasshopper yatra Image

जापान भी सोलो ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक है। क्योटो की प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन से लेकर द्वीप घूमने तक, यहां ट्रैवल करना काफी आसान है। जापान को महिला यात्रियों के लिए दुनिया में सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है क्योंकि स्थानीय लोग न तो धक्का-मुक्की करते हैं और न ही किसी तरह की बत्तमीजी।

न्यूज़ीलैंड

grasshopper yatra Image

 अगर आप सोलो ट्रैवल करते हुए हर तरह का धमाल करना चाहते हैं तो न्यूज़ीलैंड को चुनें। यहां के खूबसूरत नजारे आपके होश उड़ा देंगे। न्यूज़ीलैंड में, समंदर, पहाड़, रेन फॉरेस्ट, व्हेल-वॉचिंग और बहुत कुछ है जो आपको पसंद आएगा। कई सर्वेज ने भी न्यूजीलैंड को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

जापान के इस मंदिर में होती है शराब और अंगूरों की पूजा

मेडिसिन बुद्ध को एक चिकित्सक माना जाता है जो अपनी शिक्षाओं व दवा का उपयोग करके इलाज करता है।

जापान के इस मंदिर में होती है शराब और अंगूरों की पूजा

यमनाशी लोग औषधीय इस्तेमाल के लिए शराब का उपयोग करने में विशेषज्ञ हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

‘शोल्डर सीजन’ में घूमने के लिए की सबसे खूबसूरत जगहें

वो समय जब मौसम सुहाना होता है, पर्यटक कम होते हैं,

यहां दिन में दो बार गायब होता है समुद्र

चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ या अकेले, ये जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी।

गोवा या लक्षद्वीप: बजट में घूमने के लिए क्या है बेहतर?

लक्षद्वीप की कुदरती खूबसूरती लाजवाब है, लेकिन वहां पहुंचना, रहना और घूमना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

Beach Hacks: ताकि रेत से बचा रहे आपका सामान

ये तरीके आजमाए हुए हैं और बहुत कारगर साबित होते हैं।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।