अब आसानी से घूम सकेंगे वियतनाम, भारतीयों के लिए नई सेवा शुरू
अनुषा मिश्रा
13-09-2022 03:41 PM
Around The World
अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी है! भारतीय यात्री अब वियतनाम में अपनी पसंदीदा जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं। वियतजेट की नई दिल्ली/मुंबई से हनोई/हो ची मिन्ह सिटी तक हर सप्ताह 4 उड़ाने हैं।
सितंबर 2022 से, वियतजेट ग्यारह अतिरिक्त मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगा।, जिससे दोनों देशों के बीच कुल 17 उड़ानें हो जाएंगी। नई दिल्ली/मुंबई-फू क्वोक सेवाएं जल्द ही 9 सितंबर से हर सप्ताह 3-4 उड़ानों के साथ शुरू होगी। इसके अलावा, अहमदाबाद/हैदराबाद/बेंगलुरू को हनोई/हो ची मिन्ह सिटी/दा नांग से जोड़ने वाले 9 नए मार्ग भी सितंबर से चार साप्ताहिक उड़ानों के साथ शुरू होंगे। दिवाली के समय दो और नए रूट मुंबई/नई दिल्ली - दा नांग मिड अक्टूबर से चालू हो जाएंगे।
वियतजेट के साथ, आप अब वियतनाम में अपनी पसंदीदा जगहों के लिए पांच घंटे की सीधी उड़ानें ले सकते हैं। नई सीधी उड़ानें आपके के लिए न केवल वियतनाम बल्कि बाली, सिंगापुर, कुआलालंपुर, बैंकॉक, फुकेत, चियांग माई, सियोल, बुसान, टोक्यो, ओसाका, फुकुओका, नागोया, और ताइपे जैसे दक्षिण पूर्व - पूर्वोत्तर एशिया जैसे बाकी देशों से जुड़ना आसान और अधिक किफायती बना देंगी।
इसके अलावा वियतजेट कई तरह के खाने के साथ विशेष इन-फ्लाइट फ़ूड भी दे रहा है। और वह भी वेजिटेरियन व नॉन वेजेटेरियन दोनों। वियतनाम ने कोविड -19 से जुड़े प्रतिबन्धों को भी हटा दिया है। विशेष रूप से, फु क्वोक में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अच्छी चीजों का अनुभव करने के लिए 30-दिन की वीजा छूट दी जा रही है।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा
अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
ये है दुनिया का पहला गोल्ड प्लेटेड होटल, देखिए शानदार तस्वीरें
अगर आप भी कोरोना के बाद वाली अपनी बकेट लिस्ट में घूमने वाली कुछ जगहों के नाम शामिल कर रहे हैं तो इस होटल को भी उसमें शामिल कर लीजिए।

