उत्तराखंड की ये झीलें मोह लेंगी आपका मन

अनुषा मिश्रा 01-10-2022 05:22 PM My India
आपको एक झील के किनारे वक़्त बिताना पसंद है? अगर हां, तो आप सही जगह हैं। उत्तराखंड में भारत की कुछ सबसे सुंदर झीलें हैं, जो आपको यादगार वक़्त बिताने की गारंटी देंगी। उत्तराखंड की इन झीलों में से ज़्यादातर बड़े और छोटे घास के मैदानों और पहाड़ियों से घिरी हुई हैं, और इनमें से कुछ ऊंचे पहाड़ों पर भी हैं। हालांकि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहाँ हैं। असल बात यह है कि ये झीलें खूबसूरत हैं और आपकी छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट हैं।

देवरिया ताल

grasshopper yatra Image

देवरिया ताल ऊखीमठ-चोपटा रोड पर है। यहां सारी गांव तक डेढ़ घंटे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है। झील का रास्ता एक आसान ट्रेक है और बहुत सुंदर है। देवरिया ताल हरे-भरे जंगलों और घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यह राजसी चौखम्बा, निकंथा, बंदरपूंछ, केदार रेंज और कलानाग की चोटियों को देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान या देवता इस झील में स्नान करते थे।


नैनी झील

यह शायद इस लिस्ट की सबसे मशहूर झीलों में से एक है। इतना ही नहीं, नैनी झील नैनीताल हिल स्टेशन की सबसे खूबसूरत जगहों में से भी एक है। झील के किनारे मेपल के पेड़ हैं। इसके किनारे आपको स्ट्रीट फूड और रेस्त्रां भी खूब मिलेंगे। आप किसी भी सीजन में यहां आएं यह जगह आपको निराश नहीं करेगी।


भीमताल झील 

महाभारत के पात्र भीम के नाम पर इस झील का नाम भीमताल झील पड़ा। उत्तराखंड में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहों में से एक है भीमताल। हरियाली से घिरी भीमताल झील और आसपास का क्षेत्र एक बहुत अच्छी बर्ड वॉचिंग की जगह भी है। यहां लोग बोटिंग करना भी बहुत पसंद करते हैं।


रूपकुंड 


grasshopper yatra Image

चमोली जिले में स्थित रूपकुंड झील को रहस्यमयी झील कहा जाता है। रूपकुंड भारत में सबसे प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट्स में से एक है। यह एक काफी उथली झील है जो साल के ज़्यादातर समय जमी रहती है। लेकिन जब झील का बर्फ पिघलता है, तो कंकालों का इंसानों और पशुओं के कंकालों का एक गुच्छा सा देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ मानव कंकाल सामान्य आकार के मानव कंकाल से बहुत बड़े होते हैं। 


हेमकुंड झील 

हेमकुंड झील भारत की सबसे पवित्र झीलों में से एक है। हेमकुंड साहिब तीर्थ के पास होने की वजह से यह सिखों का तीर्थ स्थान है। इसे हिमनद झील, हिम झील के नाम से भी जाना जाता है, चमोली जिले में स्थित है। अगर आप हेमकुंड साहिब जा रहे हैं तो कुछ वक़्त इस झील के किनारे बिताना न भूलियेगा। 


सात ताल 

एक नहीं बल्कि सात झीलों का एक समूह है यह। यहां  पन्ना ताल या गरुड़ ताल, नलदम्यंती ताल, हनुमान ताल, सीता ताल, राम ताल, लक्ष्मण ताल, सुखा ताल या भारत ताल नाम के सात ताल हैं। सातताल उत्तराखंड की ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में से एक है। हालांकि, बर्डवॉचर्स यहां खूब आते हैं क्योंकि यहां आसपास के जंगल में देसी और प्रवासी पक्षी खूब दिखते हैं। सात ताल बोटिंग के लिए भी बहुत अच्छी जगह है। यहां आस-पास कई कैंपिंग ग्राउंड हैं।


नौकुचियाताल झील 

अगर आप शांति में कुदरत के बीच कुछ वक्त बिताने चाहते हैं तो नौकुचियाताल आपके लिए बेस्ट जगह है।  इस जगह का नाम नौकुचियाताल झील के नाम पर पड़ा है, जिसका मतलब है नौ कोनों की झील। यहां झील काफी गहरी और साफ है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी लोग यहां जा रहे हैं। यहां लेक के किनारे ही कई बेहतरीन रिसॉर्ट हैं जिन्होंने इसके किनारे पर प्राइवेट बीच भी बना लिए हैं। 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

कसार देवी, माचू पिच्चू और स्टोनहेंज में है कुछ एक जैसा

फटाफट इस स्टोरी को पढ़ डालिए और जान लीजिए कि आखिर इन तीनों में क्या सम्बंध है।

उत्तराखंड: जंगल की खूबसूरती को देखिए ड्रोन कैमरे की नजर से

उत्तराखंड के जंगलों में जाकर वहां की खूबसूरती देखने वालों के लिए यह खुश करने वाली खबर है। अब आप यहां के जंगलों में ड्रोन कैमरे के जरिए उछलते कूदते करते जानवरों को बहुत करीब से निहार सकेंगे।

लेटेस्ट पोस्ट

एशियाई शेरों का गांव सासन गिर

इस गांव में अक्सर वो मेहमान आ जाते हैं जिनसे इंसान और जानवर सब डरते हैं।

भारत की सबसे बड़ी बावड़ी की कहानी

इसे पानी के संरक्षण और भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बनवाया गया था।

नुब्रा घाटी में हैं घूमने के ये सुंदर ठिकाने

अब गर्मियां शुरू होने वाली हैं तो आपको यहां का एक ट्रिप प्लान करना चाहिए।

वियतनाम के 9 सबसे खूबसूरत बीच

यहां के ज़्यादातर समुद्रतट शहर से सिर्फ एक दिन की दूरी पर हैं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।