लखनऊ में खुला है देश का सबसे बड़ा 'LuLu Mall' , जानें इसके बारे में सबकुछ

अनुषा मिश्रा 13-07-2022 01:56 PM My India
हाल ही में लखनऊ में भारत का सबसे बड़ा मॉल खुला है। इस मॉल का नाम है लुलु (LuLu Mall)। हो सकता है कि आपको ये नाम सुनने में कुछ अजीब लगे लेकिन लुलु संयुक्त अरब अमीरात का एक बड़ा ग्रुप है। हालांकि, इसके मालिक यूसुफ अली एमए भारतीय ही हैं। भारत में इस ग्रुप के चार और भी मॉल हैं।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मॉल का उद्घाटन किया है, ये भी अपने आप में एक खास बात है। लुलु समूह 300 से अधिक ब्रांड्स का घर तो है, इस समूह के अपने लुलु हाइपरमार्केट, लुलु फैशन और लुलु कनेक्ट भी हैं। इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे शॉपर्स और शॉपकीपर्स दोनों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले लखनऊ के लुलु मॉल के बारे में…

11 मंज़िल की पार्किंग
2.2 मिलियन वर्ग फुट में फैला, लखनऊ का लुलु मॉल इतना बड़ा है कि इसमें 11 मंजिला पार्किंग है और 50,000 लोग इसमे एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं। इस मॉल में 300 से अधिक ब्रांड हैं, जिनमें स्टोर और रिटेल आउटलेट हैं। यहां का फ़ूड कोर्ट इतना बड़ा है कि उसमें एक साथ 1600 लोगों का सिटिंग स्पेस है। फूड कोर्ट में 15 फाइन डाइनिंग रेस्तरां, 25 फूड ब्रांड आउटलेट, कैफे और बहुत कुछ है। मोबाइल चार्जिंग यूनिट्स भी यहां लगी हैं। यानी कभी अगर आपका फोन डिस्चार्ज हो भी गया तो भी आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप यहां आराम से मोबाइल चार्ज करिये और अपने इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाइये, फोटोज लीजिये।  

मिलेगा नॉन स्टॉप मनोरंजन

grasshopper yatra Image

लुलु मॉल में वीआर-इनेबल्ड एरिया, इनडोर रोलरकोस्टर, एक ट्रैम्पोलिन पार्क और वीडियो गेम के साथ सबसे बड़ा इनडोर फैमिली एंटरटेनमेंट प्लेस, फंटूरा है। 6 साल के बच्चों से लेकर 66 साल के बुजुर्गों तक, हर किसी को यहां अपने लिए कुछ खास मिल ही जाएगा। उसके अलावा लुलु मॉल में एक एक्सक्लुसिव वेडिंग एरिया भी है जिसमें आपको शादी से जुड़ी जूलरी, कपड़े, फुटवियर सब कुछ मिल जाएगा। 

रखा गया है सबका ध्यान

लुलु मॉल की पार्किंग में गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां एटीएम, बेबी केयर रूम, बैगेज काउंटर, बेबी प्राम, कस्टमर लिफ्ट, कार वाशिंग, पेयजल, दिव्यांगों के लिए वॉशरूम से लेकर एस्केलेटर, हेलमेट पार्क, सूचना डेस्क तक सब कुछ है। कस्टमर्स को यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी मिलेगा। 

कैसे पहुंचें लुलु मॉल

लुलु मॉल नेशनल हाईवे 27 पर है, जो लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर सुशांत सिटी गोल्ड में बना है। इस मॉल के लिए हाईवे के बगल में एक डेडिकेटेड सर्विस लेन भी है। सिटी सेंटर और एयरपोर्ट से इस मॉल में जाने में करीब 20 मिनट का वक्त लगता है। 

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

अनलॉक 2.0 : इस तारीख से कर सकेंगे ताज का दीदार

थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि को सुनिश्चित करना आवश्यकत होगा।

कोरोना के बाद ट्रैवल इंडस्ट्री में होंगे ये बदलाव

कोरोना से जूझ रही ट्रैवल इंडस्ट्री कई बदलाओं के साथ दोबारा टूरिज्म को बहाल करने की कोशिश में लगी है।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।