अपने देश के ब्लैक सैंड वाले ये समुद्र तट देखे हैं आपने?

अनुषा मिश्रा 04-02-2023 01:11 PM My India
अगर आप एक बीच लवर हैं और समुद्र तटों पर जाना पसंद करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक अनूठी लिस्ट है। आपने नॉर्मल सैंड वाले तो कई बीच देखे होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में ऐसे भी कई बीच हैं जहां आपको ब्लैक सैंड मिलेगा। हम आपके लिए भारत में सुंदर काले-रेत समुद्र तटों की एक सूची लेकर आए हैं, जो इतने सुंदर लगते हैं कि आप न्यूजीलैंड के ब्लैक सैंड समुद्र तटों को भी भूल जाएंगे। 

कोवलम बीच, केरल

grasshopper yatra Image

यह यकीनन भारत में सबसे मशहूर समुद्र तटों में से एक है। यहां आपको ब्लैक सैंड वाला एक देखने लायक बीच मिलेगा। यहां आप कई सारी वॉटर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। कोवलम बीच जाएं तो यहां किनारे बने सैक्स में बढ़िया भोजन का आनंद लेना न भूलियेगा।


तिलमती बीच, कर्नाटक 

grasshopper yatra Image

तिलमती अपने जेट-ब्लैक सैंड के लिए जाना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां की काली रेत काले तिल की तरह दिखती है, यही कारण है कि इसे तिलमती भी कहा जाता है, जिसका अर्थ तिल के बीज से है। इसके अलावा, यहां का समुद्र तट काली मिट्टी के साथ अरब सागर के लुभावने सीन भी देखने को मिलते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो सूर्यास्त तक ज़रूर रुकें। 


रेवदंडा बीच, महाराष्ट्र

grasshopper yatra Image

जब आप यहां आएंगे तो आपको लगेगा कि जैसे किसी पोस्टकार्ड पर कोई चित्र उकेरा गया है। यहां एक खंडहर नुमा किला है जिससे पूरा समुद्र तट दिखता है, जिससे ये जगह और खूबसूरत लगती है। ऐसा माना जाता है कि कभी यहां राजा-रानी रहा करते थे। यह इन समुद्र तटों में से एक है जो मुंबई और पुणे से कुछ ही घंटों की दूरी पर है, और आराम करने व एकांत में कुछ समय बिताने के लिए एक आदर्श जगह है।


नवापुर बीच, महाराष्ट्र 

grasshopper yatra Image

नवापुर की छोटी नगर पालिका में स्थित, यह खूबसूरत समुद्र तट पुणे के हलचल भरे शहर से लगभग पांच घंटे की दूरी पर है। लोगों के बीच यह जगह ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है इसलिए यहां अभी भी कुदरती खूबसूरती अभी भी बरकरार है। यहां कई फ़ूड स्टॉल लगे रहते हैं जहां आपको लजीज खाना मिल जाएगा। लहराते नारियल के पेड़ों के साथ दोस्तों या परिवार के साथ पिकनिक के मनाने के लिए यह एक शानदार जगह है।


मांडवा बीच, महाराष्ट्र 

grasshopper yatra Image

यह लोकप्रिय समुद्र तट अपनी काली रेत और शांत पानी के कारण भारतीयों और विदेशी पर्यटकों दोनों के बीच लोकप्रिय है। आप गेटवे ऑफ इंडिया से नाव की सवारी के माध्यम से आसानी से इस जगह तक पहुंच सकते हैं, और इस समुद्र तट तक पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। चूंकि यह महाराष्ट्र और पुणे के करीब स्थित है, इसलिए इन जगहों पर जाने वालों के लिए यह एक वीकेंड गेटवे है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

क्या आपने घूमा है मालगुड़ी डेज वाला गांव

इस सीरियल को जहां शूट किया गया था क्या आपको उस जगह के बारे में मालूम है?

पहाड़ों पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 नेशनल पार्क्स

आज हम आपको ऐसे 5 नेशनल पार्क्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहाड़ों पर हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

इतिहास का खजाना है यह छोटा सा शहर

यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है।

लक्षद्वीप : मूंगे की चट्टानों और खूबसूरत लगूंस का ठिकाना

यहां 36 द्वीप हैं और सभी बेहद सुंदर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 द्वीप ही ऐसे हैं जहां आबादी है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन्स

वन्यजीवन के बेहतरीन अनुभवों से लेकर संस्कृति, विरासत और प्रकृति तक, इन जगहों में सब कुछ है।

विश्व पर्यटन दिवस विशेष : आस्था, श्रद्धा और विश्वास का उत्तर...

मैं इतिहास का उत्तर हूं और वर्तमान का उत्तर हूं…। मैं उत्तर प्रदेश हूं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।