74 दिन पानी में रहकर बनाया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे करने की चाहत

अनुषा मिश्रा 29-05-2023 02:23 PM News
अगर मौका दिया जाए, तो पानी के नीचे रहने के बारे में क्या ख्याल है? खैर, किसी ने पहले ही 74 दिनों से अधिक समय तक पानी के भीतर रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने हाल ही में 74 दिनों से ज़्यादा पानी के अंदर रहने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब पानी की सतह से बाहर रहने का प्लान बना बना रहे हैं? इस पर उनका कहना है कि वह समुद्र के नीचे रहना पसंद करते हैं, और उनकी जल्द ही फिर से बाहर आने की कोई योजना नहीं है। जोसेफ दितुरी 1 मार्च को पानी के नीचे चले गए थे और जूल्स के अंडरसी लॉज में रह रहे हैं जो कि लार्गो में 30 फीट गहरे लैगून के तल पर है।

2014 में बना था पिछला रिकॉर्ड

जूल्स अंडरसी लॉज स्कूबा डाइवर्स के लिए फ्लोरिडा कीज लॉज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कि पिछला रिकॉर्ड 73 दिन, 2 घंटे और 34 मिनट का था, जो 2014 में टेनेसी के दो प्रोफेसरों, ब्रूस कैंट्रेल और जेसिका फेन द्वारा उसी लॉज में भी बनाया गया था।

grasshopper yatra Image

दितुरी, जिन्हें डॉ. डीप सी के नाम से भी जाना जाता है, पानी के अंदर सामान्य जीवन का आनंद ले रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह माइक्रोवेव में बनाकर अंडे और सैल्मन का प्रोटीन से भरा खाना खा रहे हैं। एक्सरसाइज करते हैं, पुशअप करते हैं और एक घंटे की नींद लेते हैं। हालांकि उन्होंने पहले से ही एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है लेकिन दितुरी ने 9 जून तक लॉज में रहने की योजना बनाई है, जब वह 100 दिनों के पानी के भीतर पूरा करेंगे। इसे प्रोजेक्ट नेपच्यून 100 नाम दिया गया है जो पानी के नीचे का मिशन है। दितुरी के मिशन नेप्च्यून 100 को समुद्री संसाधन विकास फाउंडेशन, आवास के मालिक द्वारा आयोजित शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रमों के साथ-साथ कई चिकित्सा और महासागर अनुसंधान को पूरा करने के लिए कहा जाता है। 

74 दिनों से अधिक पानी के अंदर बिताने के बाद, प्रोफेसर ने कहा कि यह रिकॉर्ड एक छोटी सी कोशिश है। वह बताते हैं कि उनके शोध में फिजियोलॉजी में डािलय एक्सपेरिमेंट्स शामिल हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि मानव शरीर एक्सट्रीम प्रेशर के लिंग टर्म एक्सपोजर पर कैसे प्रतिक्रिया करता है। उन्होंने कहा कि मेरा विचार दुनिया के महासागरों को आबाद करना है, उनमें रहकर उनकी देखभाल करना और वास्तव में उनके साथ अच्छा व्यवहार करना है। 

grasshopper yatra Image

दितुरी के मिशन में समुद्र के नीचे अपने डिजिटल स्टूडियो से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करना और इंटरव्यू पब्लिश करना शामिल है। पानी के भीतर इन सभी दिनों के दौरान, वह समुद्री विज्ञान में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से 2,500 से अधिक छात्रों तक पहुंच चुके हैं और दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में अपने नियमित बायोमेडिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के साथ और भी बहुत कुछ कर चुके हैं। 

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

घूमने की कर लीजिए तैयारी, मध्य प्रदेश में खुल गए हैं सभी नेशनल पार्क्स

मध्य प्रदेश में एक जून से सभी नेशनल पार्क एक महीने के लिए खुल गए हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।