टूरिस्ट्स के लिए खुल रही है शिमला की द रिट्रीट बिल्डिंग

अनुषा मिश्रा 03-04-2023 04:25 PM News
अगर आप शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 23 अप्रैल तक रुक जाइए। ऐसा इसीलिए क्योंकि 173 साल पुरानी विरासत द रिट्रीट, जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी के बाहरी इलाके में भारतीय राष्ट्रपति के गर्मी की छुट्टियों का रिसॉर्ट है, 23 अप्रैल से जनता के लिए खोल दी जाएगी। 
हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि प्रेसिडेंशियल रिट्रीट टूरिस्ट्स के लिए फिर से खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला की अपनी यात्रा के दौरान आधिकारिक रूप से जनता के लिए इस ऐतिहासिक विरासत को खोल देंगी।
हाल ही में राष्ट्रपति निवास में हुई एक बैठक के दौरान इसके बारे में बताया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव ने की, जिसके बाद यह बताया गया कि राष्ट्रपति शिमला की अपनी निर्धारित यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से रिट्रीट का उद्घाटन करेंगी।
यहां के लोकल और पर्यटक भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क प्रेसिडेंशियल रिट्रीट में घूमने के लिए लिया जाएगा जबकि विदेशी नागरिकों को सोमवार और अन्य सरकारी छुट्टियों को छोड़कर प्रति व्यक्ति 250 रुपये का भुगतान करना होगा। 
प्रेसिडेंशियल रिट्रीट में कई मुख्य भवन, आधिकारिक भोजन कक्ष, कलाकृतियां और बहुत कुछ ऐसा है जो देखने लायक है। इसके अलावा, हरे-भरे लॉन, क्यूरेटेड ट्यूलिप और अन्य फूलों की क्यारियों से सजा एक बाग इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाता है। रिपोर्ट्स के मिताबिक राष्ट्रपति निवास में बाग के रास्ते भी यहां आने लोगों के लिए खोले जाएंगे। 
अगर आप यहां घूमने चाहते हैं तो 15 अप्रैल से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in के ज़रिये से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यह हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम (निवास) और नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की तरह किया गया है जो पहले से ही जनता के लिए खुला है और इनमें भारी भीड़ देखी जा रही है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

बर्फबारी के कारण बंद हुईं हिमाचल की सड़कें, पहाड़ों पर घूमने का प्लान करें कैंसिल

अगले कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

अब दो घंटे में कर सकेंगे पृथ्वी के किसी भी कोने का सफर !

यह X-59 'सन ऑफ कॉनकॉर्ड लॉन्च करने की योजना बना रहा है जिसकी रफ्तार पहले वाले से ज़्यादा होगी।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।