कोरोना के साथ टूरिज्म को पटरी पर लाने की तैयारी

टीम ग्रासहॉपर 28-07-2020 07:37 PM News
देश में भले ही कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा, लेकिन सरकार ने अनलॉक में सामूहिक कार्यक्रमों को छोड़कर लगभग सारी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की छूट दे रखी है। केंद्र सरकार देश के लोगों की आर्थिक और मानसिक स्थिति को नॉर्मल करने के लिए लॉकडाउन में पुरजोर ढील दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में ट्वीट कर सभी स्मारकों को खोलने की सलाह दी है। उनके इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही देश में पयर्टन स्थल खुल जाएंगे। लम्बे समय से घरों में बंद रहे लोग कोरोना से निपटने की सावधानी को अपनाते हुए कई जगह पर सैर कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस के इस संकट में आखिर भारत के अलावा किस देश ने अपने यहां के लोगों के लिए पर्यटन खोल दिया गया है।

मालदीव ने खोल दी देश की सीमाएं

grasshopper yatra Image

कोरोना वायरस की महामारी के बीच में मालदीव ने करीब चार महीने के बाद में पाबंदी हटा दी है। मालदीव सरकार ने हिंद महासागर द्वीपीय देश की सीमाओं को 15 जुलाई से खोलने का फैसला किया है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने यह ऐलान कर दिया है और 15 जुलाई से देश में रिसॉर्ट, द्वीप, मरीनाज और होटल्स को खोलने की अनुमति है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय की तरफ से जारी नए दिशानिर्देश के अनुसार, देश में रेस्टॉरेंट से लेकर होटल्स सहित सभी चीजों को खोल दिया है। यहां पर बसने योग्य द्वीप के गेस्ट हाउज और होटेल एक अगस्त 2020 से खुलेंगे। बता दें, मालदीव में 27 मार्च से पाबंदी चल रही है। 

स्पेन में लोगों की उभारने की कोशिश

grasshopper yatra Image

कोरोना वायरस का दंश अगर किसी ने झेला है, तो वह यूरोप के देश हैं। यहां पर लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन की वजह से नीरस हो चुकी जिंदगी को उभारने के लिए अब स्पेन ने नया तरीका अपनाया है। यहां पर अभी तक कोरोना थमा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर पर्यटन उद्योग को फिर से संवारने की कोशिश की जा रही है। स्पेन ने यूरोप के अधिकतर देशों के पर्यटकों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। इस तरह से स्पेन ने ब्रिटिश पर्यटकों को बिना क्वारंटाइन के घूमने की अनुमति दे दी है। बता दें, यूरोपियन यूनियन में कोरोना की वजह हुई मौतों में स्पेन का तीसरे नंबर पर स्थान है। यहां पर 14 मार्च को आपातकाल लगाया गया था। लगभग तीन महीनों तक चली आपातकालीन स्थिति को अब हटा लिया गया है।

बेल्जियम कराएगा पर्यटकों को दस फ्री रेल यात्रा

grasshopper yatra Image

कोरोना वायरस की वजह से बेल्जियम का भी पयर्टन व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है। अब यहां पर फिर से व्यापार को गति पर लाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। बेल्जियम में लॉकडाउन में ढील देते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल यात्रा भी फ्री कर दी है। यहां पर देश के नागरिकों को रेल में दस बार मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी है। इसकी घोषणा सरकार ने कर दी है। इसके अंतर्गत बेल्जियम के हर नागरिक को रेल यात्रा पास दिया जाएगा। इससे सरकार पर प्रति व्यक्ति 83 पाउंड्स का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। यहां पर कुछ नए नियम बनाए गए हैं, जिसमें सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन भी करना होगा।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

सफर में स्ट्रीट फूड को छोड़कर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने आपकी यात्रा को अच्छा बनाने के लिए कुछ स्नैक्स के बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है।

सफर में स्ट्रीट फूड को छोड़कर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने आपकी यात्रा को अच्छा बनाने के लिए कुछ स्नैक्स के बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।