दुनिया के सबसे खूबसूरत 5 गांव

अनुषा मिश्रा 24-09-2022 02:24 PM Around The World
हम जब कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे होते हैं तो मन में ज़्यादातर उन्हीं जगहों पर जाने का ख्याल आता है जो मशहूर हों। जहां के बारे में हमने खूब सुना हो, पढा हो। और यकीनन इसमें किसी गांव में घूमने का ख्याल तो हमें कभी नहीं आता। हां, वो बात अलग है कि मेघालय के मौसिनराम को एशिया के सबसे साफ गाओं का खिताब मिल चुका है, इसलिए अब टूरिस्ट्स वहां जाने लगे हैं और 'देश का आखिरी गांव' वाले बोर्ड ने माणा जैसे कुछ गाँव में टूरिज़्म को बढ़ावा दिया है। लेकिन इनसे इतर दुनिया में ऐसे कई गांव हैं जो हमारी कल्पना से भी ज़्यादा खूबसूरत हैं। हम आपको ले चलते हैं ऐसे ही 5 गांवों की सैर पर। सरप्राइज करने वाली बात यह है कि इनमें से एक गांव भारत का भी है और हां, वो मेघालय का नहीं है। 


ओया

grasshopper yatra Image

ग्रीस का ओया गाँव किसी परियों की कहानी जैसा सुंदर है। सेंटोरिनी द्वीप के उत्तरी छोर पर बसा यह गाँव अपने शांतिपूर्ण जीवन और डूबते हुए सूरज की लालिमा को नज़रों में कैद करने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आपको पूरी दुनिया में ओया जैसा खूबसूरत गांव नहीं मिलेगा।

मोनसेंटो, पुर्तगाल

grasshopper yatra Image

पुर्तगाल में मोनसेंटो का पहाड़ी गांव कल्पना से परे खूबसूरत है। पुर्तगाल के गांव वाले इलाके वैसे ही सुंदर हैं और यह गांव तो पत्थर के कॉटेज के लिए जाना जाता है जो आपको मेडिवल एरा में वापस ले जाएगा। यह एक जीते-जागते मुसिम की तरह है जो सैकड़ों साल में शायद ही कभी बदला हो।


ज़ुलुक, भारत 

grasshopper yatra Image

इस लिस्ट में पूर्वी सिक्किम का गांव ज़ुलुक भी शामिल है। इस गांव में लगभग 700 लोगों का घर है। गांव झरनों और झीलों से घिरा हुआ है। ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने अपनी सारी नेमतें इस गांव के लोगों से खुश होकर उन्हें दे दी हों। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो यहां आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 

गिएथोर्न, नीदरलैंड्स

grasshopper yatra Image

'स्वर्ग जितना खूबसूरत', ये उपमा इस गांव के लिए एकदम सटीक है। गेथरून को बिना सड़कों के गांव के रूप में भी जाना जाता है! ओवरिजस्सेल के डच प्रांत में बसे इस आकर्षक हैमलेट में कोई गाड़ी नहीं चलती। आने-जाने के लिए यहां सुंदर नहरें हैं और परिवहन का एकमात्र साधन यहां नाव हैं। 


कार्टमेल, इंग्लैंड

grasshopper yatra Image

इंग्लैंड के कुम्ब्रिया में बसा कार्टमेल गांव ब्रिटिश आर्किटेक्चर का एक सुंदर गांव है। कुछ विशाल आयोजनों की मेजबानी के लिए यहां एक रेस कोर्स भी है। यह गांव लेक डिस्ट्रिक्ट नेशनल पार्क के ठीक बाहर है इसलिए बीसवीं सदी में यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलना शुरू हुआ। 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

दूसरे देशों तक जाती हैं इन भारतीय रेलवे स्टेशन्स से ट्रेन

हम आपके लिए ऐसे क्रॉस बॉर्डरलाइन रेलवे स्टेशन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो दर्शनीय स्थल भी हैं।

Valentine's day Special : दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर

वैलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट।

लेटेस्ट पोस्ट

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अक्टूबर में… दुर्गा पूजा से लेकर कावेरी नदी के जन्म तक, इन त्योहारों का मजा लें!

एक तरफ दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम है, तो दूसरी तरफ कई छोटे लेकिन अनोखे उत्सव भी इस महीने मनाए जाते हैं।

गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।