बेबीमून पर जाने का कर रहे हैं प्लान? ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन्स
एंबी वैली सिटी
महाराष्ट्र के इस नियोजित शहर तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। स्टारगेजिंग के लिए यह जगह परफेक्ट है। इसके अलावा यहां स्पा और मसाज भी करा सकती हैं जो प्रेग्नेंसी में आपके लिए काफी रिलैक्सिंग होगा। बेबीमूनिंग कि लिए महाराष्ट्र की यह जगह अच्छी रहेगी। हालांकि यहां होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स को आप अवॉइड करिएगा क्योंकि यह शारीरिक रूप से भारी पड़ सकते हैं।
कुमारकोम
केरल का कुमारकोम कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 80 किमी दूर है। यहां रेल, सड़क और यहां तक कि नाव से भी पहुंचा जा सकता है! आप यहां एक हाउसबोट में रह सकती हैं जो खूबसूरत सी वेम्बनाड झील के पानी पर चलती हैं। ये तैरते घर शहरी जीवन की हलचल से बहुत दूर हैं और आपको शांति से अपने साथी के साथ फिर से जुड़ने का मौका देते हैं।
गोवा
भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा भी आप जा सकते हैं। हवाई मार्ग के अलावा यह सड़क और रेल से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह राज्य अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां आपको काफी फ्रेश और रिलैक्सिंग फील होगा। बीच पर बैठ कर समुद्र की लहरों को आते जाते देखना खुद में ही काफी सुकून पहुंचाने वाला होता है। आप यहां शॉपिंग भी कर सकती हैं।
श्रीनगर
हवाई और सड़क मार्ग से देश से अच्छी तरह जुड़ा हुआ श्रीनगर अपनी खूबसूरत झीलों और बगीचों से आपका मन मोह लेगा। यहां आकर आपको वाकई धरती के स्वर्ग में होने का अहसास होगा। बेबीमून के एक्सपीरियंस को पूरा करने के लिए डल झील में हाउसबोट्स में कुछ समय ज़रूर बिताइयेगा।
पुडुचेरी
सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा पुडुचेरी चेन्नई से 3 घंटे की ड्राइव पर है। यहां आपको फ्रांसीसी कल्चर के कैफे और पीली दीवारों वाले घर मिलेंगे जो अपने कॉलोनियल एरा को अभी भी जिंदा रखे हैं। यहां श्री अरबिंदो द्वारा शुरू किया गया ऑरोविले आश्रम एक बेहतरीन जगह है, जहां आपको आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
इस बार गोवा में होने जा रहा है एक अनोखा फेस्टिवल
खास बात यह है कि यह फेस्टिवल दिव्यांगों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
दिवाली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जगहें हैं बेस्ट
हम आपको बता रहे हैं देश की 5 ऐसी जगहों के बारे में जहां ये त्योहार भव्य रूप से मनाया जाता है।