आपको भा जाएगा महाराष्ट्र का तीखा, खट्टा, मीठा ज़ायका

अनुषा मिश्रा 29-07-2022 05:50 PM Food And Drinks
महाराष्ट्र न केवल अपनी बॉलीवुड कल्चर के लिए जाना जाता है ये अपने कमाल के खाने के लिए भी फेमस है। बहुत सारे महाराष्ट्रीयन व्यंजन हैं जो पूरे भारत में खाए और पसंद किए जाते हैं। महाराष्ट्र का ज़्यादातर फेमस खाना वेजेटेरियन ही है। हालांकि, मालवणी क्षेत्र में आपको नॉनवेज बहुत ज्यादा मिल जाएगा। महाराष्ट्र के लोग खाना बनाने में गेहूं, चावल, ज्वार, मूंगफली, बहुत सारे मसले, जड़ी-बूटियों और नारियल के तेल का इस्तेमाल ज़्यादा करते हैं। वैसे तो ये राज्य इतना बड़ा है कि यहां के एक क्षेत्र में रहने वालों को कुछ पसंद आता है तो दूसरे क्षेत्र में रहने वालों को कुछ और। लेकिन हम आपको बताएंगे यहां के ऐसे फेमस कुजिन्स के बारे में जिन्हें आप एक बार ट्राई करेंगे तो इनका स्वाद नहीं भूल पाएंगे।

पाव भाजी

बात जब भी महाराष्ट्रियन खाने की होती है तो सबसे पहला नम्बर पाव भाजी का ही आता है। अब तो यह पूरे भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी में से एक है और आप इसे देश के हर हिस्से में खा सकते हैं। कहते हैं कि पाव भाजी की उत्पत्ति मुंबई में कपड़ा उद्योग के विकास के दौरान हुई थी। मिल मजदूरों के लिए यह सबसे आसानी से बनने वाला और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाना था। आज आपको मुंबई के कोने-कोने में पाव भाजी के अलग-अलग वर्जन मिल जाएंगे। इसमें नए-नए एक्सपेरिमेंट्स होते रहते हैं। आपको पनीर पाव भाजी, मशरूम पाव भाजी, बटर पाव भाजी, पनीर पाव भाजी जैसी कई वैराइटी यहां मिल जाएंगी भाजी गाजर, फूलगोभी, टमाटर, प्याज जैसी कई मिश्रित सब्जियों से बनती है और इसे पाव के साथ परोसा जाता है। 

वड़ा पाव

वडा पाव महाराष्ट्र के लोगों के सबसे फेमस फास्ट फूड में से एक है। अगर आप मुंबई घूमने जाएंगे तो आपको हर कोने पर वड़ा पाव मिल जाएगा। कई बार लोग जब  जल्दी में होते हैं और नाश्ता नहीं कर पाता तो वड़ा पाव से ही काम चलाते हैं। 10-15 रुपये में इससे सस्ता और अच्छा नाश्ता कोई दूसरा नहीं हो सकता। वड़ा कुछ मसालों के साथ उबले हुए आलू से बनाया जाता है और इसे उबली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करते हैं। ऑफिस ब्रेक के दौरान बहुत से लोग यहां वड़ा पाव और चाय पीते दिख जाते हैं। यह महाराष्ट्रियन लोगों के लिए सबसे किफायती नाश्तों में से एक है। आजकल वड़ा पाव की बहुत सारी वैरायटी आपको मिल जाएगी। उन्हीं में से एक है भजिया पाव। इसके अलावा आप मसाला वड़ा पाव भी खा सकते हैं। सिर्फ महाराष्ट्र ही क्यों काम की तलाश में लोग मुम्बई में या फिर घूमने वडा पाव सबकी भूख मिटाता है।


मिसल पाव

grasshopper yatra Image

मिसल पाव भी महाराष्ट्र के पसंदीदा खाने में से एक है। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो आप इसे जरूर पसंद करेंगे। मिसल अंकुरित दाल से बनाई जाती हैं। स्प्राउट्स करी मोठ बीन स्प्राउट्स से बनाई जाती है। इसमें ऊपर से फरसान या सेव, प्याज़, टमाटर भी डालते हैं। उसके ऊपर थोड़ा नींबू का रस निचोड़ते हैं। इसे बटर पाव और दही के साथ खाते हैं। मिसल पाव को आप ब्रेकफास्ट या लंच में ले सकते हैं। महाराष्ट्र में आपको रेस्तरां हों या ठेले हर जगह मिसल पाव बिकता दिख जाएगा।

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी को 10 सबसे पसंदीदा महाराष्ट्रियन व्यंजनों में रखा जा सकता है। इसे बनाना तो आसान होता ही है, स्वाद भी इतना लजवाब होता है कि खाने वाला बिना तारीफ किये रह ही नहीं पाएगा। महाराष्ट्रियन लोग इसे कई धार्मिक व्रतों में भी खाते हैं। इसके अलावा सुबह के समय आपको साबूदाना खिचड़ी मुंबई के कोने-कोने में मिल जाएगी। बहुत से लोग जो घर पर नाश्ता नहीं करते हैं वे रास्ते में ही साबूदाना खिचड़ी लेकर खा लेते हैं। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। साबूदाने की खिचड़ी को आप नाश्ते में चाय के साथ ले सकते हैं। 

थालीपीठ

महाराष्ट्र के सबसे प्रोटीन रिच फूड्स में से एक है थालीपीठ। यहां के लोग इसके आटे को पहले से ही तैयार करके स्टोर कर लेते हैं और जब उनका मन करता थालीपीठ बना लेते हैं। इसके आटे को थालीपीठ भजनी कहते हैं। थालीपीठ भजनी मल्टीग्रेन आटा है जिसे साबुत अनाज, बाजरा और मसालों से बनाया जाता है। बाजारों में रेडीमेड थालीपीठ भजनी का आटा भी मिल जाता है। इस आटे से यहां के लोग पराठा जैसे एक डिश बनाते हैं। कुछ लोग इसमें सब्ज़ियां भी मिलाते हैं। यूँ तो ये स्ट्रीटफूड के तौर पर भी बहुत फेमस है लेकिन ये लोग इसमें बहुत तेल डाल देते हैं। घर पर बना हुआ थालीपीठ पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है।

भेलपुरी

grasshopper yatra Image

महाराष्ट्र के लोग बीच पर बैठकर भेलपुरी खाना सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। यूँ तो भेलपुरी के दीवाने पूरे भारत में हैं लेकिन जुहू बीच और चौपाटी का नाम सुनकर भेलपुरी न याद आए ऐसा कैसे हो सकता है। भेलपुरी फूले हुए चावल, प्याज़, टमाटर, हरि मिर्च, धनिया, सेव और एक तीखी इमली की चटनी से बनती है। खाने में ये खट्टी और तीखी होती है। भेल को अक्सर 'बीच स्नैक' के रूप में पहचाना जाता है। इसीलिए महाराष्ट्र में लोग इसे ज़्यादा पसंद करते हैं।

पूरनपोली

महाराष्ट्र के लोग मीठे में सबसे ज़्यादा पूरनपोली खाना पसंद करते हैं। यह एक तरह का मीठा पराठा होता है जिसमें गुड़, चना दाल, इलायची पाउडर की स्टफिंग होती है। इसे मैदे में घी मिलाकर, उसे गूंथ कर, उसमें स्टफिंग भरकर बनाया जाता है। महाराष्ट्र के ज़्यादातर घरों में इसे त्योहारों में बनाया जाता है। हालांकि, लोगों का जब मन करता है वे इसे बनाकर रख लेते हैं और खाते रहते हैं। 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

100 साल से भी पुराने, खाने के ठिकाने

यहां आपको विंटेज वाली फीलिंग तो आएगी ही, नए ज़माने वाली लग्जरी भी मिलेगी

इन फेमस खाने की थालियों को अकेले खत्म करना बड़ा टास्क

कई ऐसी भी फेमस जगहें हैं जहां की थाली देखकर ही आप हैरान हो जाएंगे। रंग-बिरंगे स्वादिष्ट खानों से सजी इन थालियों को देखकर मुंह में पानी तो आयेगा ही लेकिन खत्म करने के लिए बहुत हिम्मत भी होनी चाहिए।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।