देश चखता है इन लजीज नाश्तों का स्वाद

श्रृंखला पाण्डेय 11-02-2020 05:20 PM Food And Drinks
इंडिया अपने संस्कृति, कला, खूबसूरत इमारतों के साथ-साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बोलचाल, रहन-सहन की तरह ही यहां के हर राज्य में आपको खाने में भी विविधता मिलेगी। कहीं के खाने की खुशबू आपके मुंह में पानी ला देगा तो कहीं का स्वाद आपकी जुबान पर देर तक अपना असर छोड़ेगा। राजस्थान के खाने में आपको मसाले की खुशबू मिलेगी तो वहीं साउथ इंडियन जायके लाइट और स्वाद से भरपूर होते हैं। हम बात करने जा रहे हैं फेसम नाश्तों की जो कुछ राज्यों की पहचान हैं, जब भी इन जगहों पर कभी घूमने का प्लान बनें तो सुबह के नाश्ते में वहां की स्पेशलिटी को चखना न भूलें। 

पोहा-जलेबी की मिठास नहीं भूल पाएंगें कभी

मध्य प्रदेश में सुबह-सुबह नाश्ते में लोग पोहा जलेबी सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। वैसे तो जलेबी बाकी जगहों पर भी खाई जाती है लेकिन जो स्वाद यहां की जलेबी के हैं उसके क्या कहने। सुबह होते ही पोहा जलेबी खाने वालों की भीड़ दुकानों पर लग जाती है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत इसी डिश से होती है। ये डिश ना सिर्फ यहां के लोगों की फेवरेट है बल्कि दूसरे शहरों से आकर रहने वालों लोगों का दिल भी जीत चुकी है। पोहे के ऊपर डली सेंव, कड़ी पत्ता, कच्चे प्याज व तली मूंगफली के दानों की सजावट इसके स्वाद और रूप दोनों को बढ़िया बनाती है। वहीं जलेबी मुंह में पानी ला देने वाली अनोखी मिठास के लिए यह व्यंजन दूर-दूर तक मशहूर है। तो इस बार अगर मध्यप्रदेश जाना हो तो सुबह के नाश्ते में गर्मागम पोहे के साथ मावे की रसभरी मीठी-मीठी जलेबियां चखना न भूलिए। 

grasshopper yatra Image

मुंबई के वड़ा पाव की चटनी है खास

मुंबई का नाम आते ही वड़ापाव भी दिमाग में आ जाता है, इसके दिवाने न सिर्फ मुंबई वाले हैं बल्कि यहां आने वाले टूरिस्ट भी हैं। ये पॉपुलर डिश यहां की हर छोटी से छोटी दुकान से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स में भी आसानी से मिल जाएगी। जायके को बढ़ाने के लिए इसमें हरी चटनी, अचार और साबुत हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। देखने में आपको ये एक तरह से ये वेजिटेरियन बर्गर जैसा ही लगेगा लेकिन इसे खाने के बाद ही आप इसके अलग स्वाद से इसे पहचान पाएंगे। पाव को बीच से काटकर इसमें हरी चटनी और सूखे लहसुन की चटनी लगाई जाती है और उसके बाद बटाटा वड़ा रखा जाता है। आप चाहें तो इसे घर में भी आसानी से बना सकते हैं क्योंकि ये डिश आसान और जल्दी बनने वाली है।  

grasshopper yatra Image

राजस्थानी प्याज की कचौड़ियां देखकर आ जाएगा मुंह में पानी

अगर बात राजस्थान के नाश्ते की करें तो यहां की प्याज वाली कचौड़ियां खास हैं। इन कचौड़ियों को बनाने के लिए प्याज़ को मसालों के साथ मिक्स कर आटे में भरकर फ्राई किया जाता है और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सुबह से लेकर शाम के नाश्ते में लोग प्याज की कचौड़ियां ही मांगते हैं, प्याज़ के मिक्चर से भरी इन करारी, रवादार तली हुई कचौड़ियों को घरों में भी बनाया जा सकता है। राजस्थान की दुकानों में इसे इमली की मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है, तीखे और चटपटे दोनों का कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। दूर- दूर से आने वाले पर्यटक जैसे ही इन कचौड़ियों को चखते हैं वो भी इसके स्वाद के दीवाने हो जाते हैं। 


grasshopper yatra Image

अलग है केरला का पुट्टू

केरल के नाम सुनते ही इडली, सांबर और डोसा याद आ जाता है। लेकिन केरल में इससे अलग भी चखने को बहुत कुछ है। वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ की यहां इतनी वैराइटी मौजूद है कि अगर आप खाने के शौकीन हैं तो मसालों की लाजवाब खुशबू से ही खाने का मन करने लगेगा। पुट्टू केरल में नाश्ते में खाया जाने वाला मशहूर पकवान है स्वाद में बढ़िया होने के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है।  पुट्टू, एक तरह से पके हुए चावल होते हैं जिसे मोल्ड के सहारे लंबा सा शेप दिया जाता है। इसे पके केले, नारियल और काडला करी के साथ सर्व किया जाता है। काडला करी काले चने से बनाई जाती है। केरल में पुट्टू को भाप से पकाने के लिए बाँस के बरतन काम में लाए जाते हैं, इस बार केरल जाइए तो ये डिश चखना न भूलिएगा। 

grasshopper yatra Image

सेहत का भी ख्याल रखेगा गुजराती ढोकला

ढोकला गुजरात की फेमस डिश है, जो दुकानों के साथ घरों में भी आसानी से बनाई जाती है। नाश्ते के लिए ये डिश परफेक्ट है क्योंकि इसमें ज्यादा तेल मसाला नहीं होता ये स्टीम से पकने नाश्ता है। बहुत लोग इसे फ्राई करके भी खाते हैं, रवे और बेसन से बनाई जाने वाली इस डिश को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, अब ये उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में बड़े शौक से खाई जाती है। गुजरात में इसके साथ जो चटनी परोसते हैं वो इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। इसके अलावा गुजराती नाश्ते में लोग फाफड़ा भी खाना पसंद करते हैं ये भी बेसन से बनाई जाती है और कई लाग इसे जलेबी के साथ खाना पसंद करते हैं। 

grasshopper yatra Image

पंजाबी पराठे के स्वाद निराले

अगर आप कभी पंजाब की सुबह सैर पर निकलेंगे तो आपको पराठे की दुकानें लाइन से सजी मिलेगी और खाने वालों की भीड़ भी। छोला कुलचा और पराठा पंजाब का सबसे पंसदीदा नाश्ता है। वैसे तो पराठा हर घर में नाश्ते की टेबल पर लगभग दिख ही जाता है लेकिन पंजाब के पराठे कुछ खास हैं। बेहतरीन स्वाद के साथ इसकी वैरायिटी भी अलग-अलग हैं। आलू, पनीर, गोभी, मूली समेत कई सब्जियों के स्टफ पराठे देखते ही आपकी भूख बढ़ जाएगी। पराठों को परोसने का तरीका भी यहां खास है ऊपर से ढेर सारा बटर डालकर हरी चटनी के साथ जब ये पराठे आपके सामने पहुंचेंगे तो जी करेगा बस जल्दी से खा ही लें। 

grasshopper yatra Image

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

आपको भा जाएगा नवाबी लखनऊ का शाही ज़ायका

अगर आप लखनऊ घूमने आ रहे हैं तो यहां की ये फेमस डिशेज़ खाना न भूलें...

चलिए हमारे साथ उत्तराखंड के देसी ज़ायके के सफर पर

कहीं बिना चावल के खाना पूरा नहीं होता तो कहीं रोटी के बिना किसी का पेट नहीं भरता।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।