अस्कोट : उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना

अनुषा मिश्रा 22-08-2022 07:21 PM My India
घूमने के शौकीन लोगों को सबसे ज़्यादा पहाड़ ही पसंद आते हैं। सर्दियों में लोगों को बर्फ देखनी हो या गर्मी में ठंडे मौसम का मज़ा लेना हो पहाड़ बेस्ट ऑप्शन होते हैं छुट्टियां बिताने के लिए। हालांकि अब तो ज़्यादातर हिल स्टेशन्स पर अच्छी खासी भीड़ होने लगी है लेकिन कुछ छुपे हुए ठिकाने ऐसे भी हैं जहां कुदरत की नेमत अभी भी बरसती है। इनमें से एक है, उत्तराखंड में नेपाल बॉर्डर पर बसा अस्कोट। 

अस्कोट उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में दीदीहाट तहसील में एक पुरानी रियासत है। दूर-दूर तक फैले जंगल और हरी-भरी घाटी के बीच, यह एक छोटा हिमालयी शहर है जो धारचूला और पिथौरागढ़ के बीच एक छोर पर बसा है। यह शहर पूर्व में नेपाल, पश्चिम में अल्मोड़ा, दक्षिण में पिथौरागढ़ और उत्तर में तिब्बत की सीमा में है। 
समुद्र तल से 1,106 मीटर की औसत ऊंचाई पर बसे अस्कोट पर नेपाल के दोती राजाओं, राजबरों, चांदों, कत्यूरी, गोरखाओं जैसे कई शासकों का शासन रहा है। हालांकि उस समय अस्कोट दो हिस्सों में बंटा था। एक को मल्ला अस्कोट के नाम से जाना जाता था और दूसरे को तल्ला अस्कोट के नाम से जाना जाता था। 1742 में यहां की ज़मीन गोरखा शासन के अधीन थी और 1815 में अंग्रेजों द्वारा उन्हें वापस नेपाल में धकेल दिया गया था। उत्तराखंड की एक लुप्तप्राय जनजाति, वन रावत अस्कोट के आसपास बस्ती है।

'असकोट' नाम 'असी कोट' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 80 किले जो कभी इस क्षेत्र में खड़े थे। अब यहां इनके कुछ अवशेष ही बचे हैं। लोकप्रिय कैलाश-मानसरोवर तीर्थयात्रा का शुरुआती केंद्र यही है। अस्कोट प्राकृतिक सुंदरता और झरनों से घिरा हुआ है। यह कस्तूरी हिरण के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण जगह है। यहां अस्कोट कस्तूरी हिरण अभयारण्य के भी है।
अस्कोट से पंचुली और चिपलाकोट चोटियाँ एकदम साफ दिखती हैं। यहां देवदार, शीशम, ओक और साल के पेड़ों के जंगल के बीच गोरी गंगा और काली नदियां बहती हैं। हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र में 5,412 फीट ऊंची चोटी पर बस अस्कोट आश्चर्यजनक रूप से सुंदर है। यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपना समय बिता सकते हैं। 

अस्कोट अभयारण्य

grasshopper yatra Image

यह अभयारण्य मुख्य रूप से कस्तूरी हिरन (मोस्कस ल्यूकोगास्टर) और इसके आवास की रक्षा के लिए बनाया गया था। 1986 में स्थापित, अभयारण्य लगभग 599.93 किमी² के क्षेत्र में फैला हुआ है। भारत-नेपाल सीमा में बर्फ से ढकी चोटियों, ग्लेशियरों, खूबसूरत घाटियों और प्राचीन जंगलों के बीच बसा है यह खूबसूरत अभयारण्य। दो मुख्य नदियाँ धौली और इकली यहां से निकलती हैं और अभयारण्य बीच से देवदार, शीशम, ओक और साल के पेड़ों के बीच गोरी गंगा बहती है। कुमाऊं हिमालय की चोटी पर, 5,412 फीट की ऊंचाई पर अस्कोट अभयारण्य बना है। पंचचुली, नियोधुरा, नौकाना, छिपलकोट और नजीरीकोट जैसी प्रसिद्ध चोटियों का शानदार दृश्य यहां से दिखता है। 


नारायण स्वामी आश्रम 

यह नारायण नगर में एक पहाड़ी की चोटी पर 2,734 मीटर की ऊंचाई है। श्री नारायण स्वामी ने इस आश्रम की स्थापना की थी । 1936 में स्वामी द्वारा स्थापित मूल आश्रम की यह शाखा है। उन्होंने प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर तीर्थयात्रियों की मदद करने के लिए इसकी स्थापना की थी। इस आश्रम में कई सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसमें लगभग 40 लोगों को समायोजित करने की क्षमता होती है। सर्दियों के महीनों में भारी हिमपात की वजह से आश्रम बंद रहता है। 


जौलजीबी

grasshopper yatra Image

 अस्कोट सेसिर्फ 15 किमी दूर जौलजीबी है, जहां गोरी और काली गंगा मिलती है। अस्कोट की यात्रा के दौरान इस जगह को देखना न भूलें। अगर यहां आए हैं तो ओगला और तवालघाट भी जा सकते हैं। अस्कोट

 के पास पिथौरागढ़, मुनस्यारी और माउंट एबॉट जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं। अस्कोट में देश की कुछ बेहतरीन स्कीइंग रेंज भी हैं। प्रसिद्ध स्कीइंग श्रेणियों में पंचुली और चिपलाकोट शामिल हैं।


कैसे पहुंचें अस्कोट

हवाई मार्ग से अस्कोट जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है जो लगभग 350 किमी दूर है। ट्निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम में है, जो अस्कोट से लगभग 280 किमी दूर है। यहां से अस्कोट पहुंचने के लिए टैक्सी और बसें मिल जाती हैं। सड़क के रास्ते टनकपुर - पिथौरागढ़ से 55 किलोमीटर की दूरी पर पिथौरागढ़ से या काठगोदाम से 150 (लगभग) किलोमीटर की दूरी पर हल्द्वानी - अल्मोड़ा के रास्ते अस्कोट पहुंचा जा सकता है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

गणेश चतुर्थी स्पेशल: इस खूबसूरत जगह हुआ था गणेश जी का जन्म

मान्यता है कि यहीं पर माता पार्वती ने भगवान गणेश को जन्म दिया था।

गोवा या लक्षद्वीप: बजट में घूमने के लिए क्या है बेहतर?

लक्षद्वीप की कुदरती खूबसूरती लाजवाब है, लेकिन वहां पहुंचना, रहना और घूमना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।