आप भी घूम आइए वहां, सिड-कियारा की शादी हो रही है जहां

अनुषा मिश्रा 06-02-2023 05:34 PM My India
थार रेगिस्तान के आलीशान गेटवे के नाम से मशहूर सूर्यगढ़ जैसलमेर ही वह जगह है जहां  बॉलीवुड लवबर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की ड्रीम वेडिंग होने वाली है। यह  लक्ज़री किला या कह लें कि होटल वह सब कुछ है जो एक काल्पनिक फेरी टेल वाली शादी के लिए चाहिए। लक्जरी, विरासत, परंपराएं, शाही अनुभव, जैसा सबकुछ आपको यहां फील होगा। आप भी एक बिग फैट इंडियन वेडिंग चाहते हैं तो इसे आप ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं या फिर आप यहां सिर्फ घूमने भी जा सकते हैं। 

सूर्यगढ़, जैसलमेर

यह लक्ज़री फोर्ट होटल जीवन के पारंपरिक तरीके को संरक्षित करने के लिए जाना जाता है लेकिन आपको यहां आधुनिकता वाली आराम भी पूरी तरह मिलेगी। इसे ही हम पुराने और नए का सुंदर मिश्रण कहते हैं।

क्या है खास? 

होटल को थार रेगिस्तान का प्रवेश द्वार यूं ही नहीं कहा जाता है। यह वास्तव में रेगिस्तान से घिरा हुआ है। शानदार पारंपरिक अनुभव, बेजोड़ जगह और लक्जरी, शहर की हलचल और भीड़ से दूर, और रेगिस्तान में एक नखलिस्तान - एक कूल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आपको और क्या चाहिए।

सूर्यगढ़ जैसलमेर के कमरे आठ अलग-अलग श्रेणियों में आते हैं - फोर्ट रूम, पवेलियन रूम, हेरिटेज रूम, सिग्नेचर सूट, लक्ज़री सूट, सूर्यगढ़ सूट, जैसलमेर हवेली और थार हवेली। कुल 83 कमरे हैं यहां जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

grasshopper yatra Image

लेक गार्डन्स, सेलिब्रेशन गार्डन्स और कोर्टयार्ड में मनोरम पारंपरिक भोजन के अनुभव के साथ-साथ यहां एक लक्ज़े-स्पा, जिम और एक पूल भी है। सूर्यगढ़ में मेहमानों को प्रसिद्ध लोक कलाकार महबूब खान के साथ संगीतमय शाम का आनंद लेने का मौका मिलता है। और, इन-हाउस तीरंदाजी वर्कशॉप का मज़ा भी आप यहां ले सकते हैं।


कमाल का खाना

जैसलमेर के आसमान के नीचे प्रतिष्ठित मारवाड़ी थाली और कबाब से लेकर राजस्थानी खाने और स्थानीय स्तर पर मिलने वाले खाने तक, सूर्यगढ़ जैसलमेर के खाने का अनूठा एक्सपीरियंस लंबे समय तक आपके साथ रहेगा।


पहुंचना है आसान

जैसलमेर हवाई अड्डे से सूर्यगढ़ जैसलमेर सिर्फ 27 किमी दूर है! जैसलमेर रेलवे स्टेशन सिर्फ 15 किमी दूर है और कहने की जरूरत नहीं है कि यह राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से जैसलमेर के लिए नियमित बसें हैं। सबसे पहले वाली बस शाम 6:30 बजे निकलती है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

यूं ही नहीं ये जगह जन्नत कहलाती है

वादियों में टूरिज्म इंडस्ट्री पटरी पर लौट रही है और आपको बुला रही है।

हिमाचल की इन 5 पहाड़ी जगहों की सैर से अभी बचें

भारत मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।