चेन्नई से पुडुचेरी के इस बस टूर में मिलेगी अनलिमिटेड फ्री बीयर

अनुषा मिश्रा 19-04-2023 04:39 PM News
पुडुचेरी काफी लोगों के फेवरिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां समंदर के किनारे बैठकर बीयर पीने का मज़ा ही अलग है। अगर आप भी पुडुचेरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक काफी इंटरेस्टिंग खबर है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मिक्रोब्रूरी ने यहां एक अनोखी स्कीम निकाली है। कैटामरान ब्रूइंग कंपनी, जो पुडुचेरी की पहली माइक्रोब्रूरी है, टूरिस्ट्स को एक अनूठा अनुभव देने के लिए ब्रूरी बस टूर की शुरू कर रही है। पहले इसे बीयर बस कहा जाता था, जिससे यह भ्रम पैदा हो गया था कि बस में बीयर परोसी जाएगी। इसलिए, नाम बदलकर ब्रूरी बस टूर कर दिया गया है।

क्राफ्ट बीयर का मज़ा

grasshopper yatra Image

यह सर्विस 22 अप्रैल से शुरू होगी। प्रति व्यक्ति 3000 रुपये में, एक बार चेन्नई से पुडुचेरी की राउंड ट्रिप शुरू करने के बाद, आप असीमित क्राफ्ट बियर के साथ स्वादिष्ट 3 कोर्स भोजन का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, मेहमानों को मिक्रोबरूरी का टूर भी मिलेगा। यह बस अगले शनिवार को सड़कों पर उतरेगी, जिसमें बीयर के शौकीनों को हर वीकेंड पर सवार होने का मौका मिलेगा।

इस बस में 40 लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है। 12 घण्टे की यह यात्रा आपके लिए यादगार बन जाएगी। इसमें पूर्व निर्धारित जगह से सुबह 9 बजे पिक-अप होगा। ध्यान रहे कि किसी को भी बस के अंदर बीयर पीने की इजाजत नहीं होगी, क्योंकि ऐसा करना गैरकानूनी है। इसलिए, बस पुदुवई में सरकार की बताई जगह में रुकेगी जहां परिसर में शराब पीने की अनुमति है। 

बस चेन्नई से चलेगी और मेहमानों को पुडुचेरी लाएगी, उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के चारों ओर ले जाएगी, और सबसे आखिर में, उन्हें ब्रूरी में होस्ट करेगी। वहां, उन्हें शराब की भठ्ठी का दिखाई जाएगी, साथ ही बीयर कैसे बनाई जाती है आदि का डेमो भी दिया जाएगा। टूर के बाद, मेहमानों को दो घंटे के लिए असीमित क्राफ्ट बियर के साथ दोपहर का भोजन परोसा जाएगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रॉपिकल व्हीट बियर, इंग्लिश इंडिया पेल एले, स्ट्रॉबेरी साइडर, एप्पल साइडर, डार्क लेगर और राइस लेगर या सीरागा सांबा राइस बियर सहित आठ प्रकार की क्राफ्ट बियर परोसी जाएगी।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

जेद्दा का बाम्बी बीच: महिलाओं की गुलाबी जन्नत, सिर्फ कुछ दिनों तक ही रहेगा खुलेगा

ध्यान रखें कि ये पिंक जन्नत 31 अगस्त 2025 तक ही खुली रहेगी।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।