कैंपिंग की कर रहे हैं तैयारी? इन चीजों को रखें साथ

अनुषा मिश्रा 12-05-2023 06:18 PM Tips
कई एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कैपिंग सबसे अच्छी एक्टिविटीज में से एक माना जाता है, लेकिन यह अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। जहां कुछ लोग पहाड़ी इलाकों में चांद और तारों के नीचे लेटने का मज़ा लेना चाहते हैं। वहीं कुछ घने जंगलों की सैर करना पसंद करते हैं लेकिन आपको अगर इनमें से किसी भी जगह कैंपिंग करनी है तो कुछ बुनियादी चीजें हैं जो आपको जरूर पैक कर लेनी चाहिए। अगर आप पहली बार कैंपिंग करने जा रहे हैं या कभी भविष्य में करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको कैंपिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों की लिस्ट बता रहे हैं।

ये चीजें कर लें पैक

grasshopper yatra Image

1) तम्बू / तकिए: ये वो दो चीजें हैं जो किसी भी टूरिस्ट के पास ज़रूर होनी चाहिए! अगर आप कैंपिंग ट्रिप का प्लब् बना रहे हैं, तो आप एक अच्छे ऑल वेदर टेंट में इन्वेस्ट करें। साथ ही अच्छी नींद के लिए एक आरामदायक तकिया साथ रखें।

2) टॉइलेट्रीज़ और फर्स्ट एड किट: ज़रूरी दवाओं और बैंड-एड्स के साथ अपनी टॉइलेट्रीज और फर्स्ट एड किट ले जाना कभी न भूलें। जब आप कैम्पिंग करने जाते हैं तो मच्छरों और कीड़ों के काटने का खतरा रहता है। इसलिए मॉस्क्विटो रोल ऑन ज़रूर ले जाएं।

3) कपड़े/जूते: अगर आप अपने बच्चों के साथ कैम्पिंग ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो एक्स्ट्रा कपड़े और जूते साथ रखें। रात के लिए गर्म जैकेट और दिन के लिए शॉर्ट्स, साथ में एक जोड़ी मोज़े और अच्छे जूते ज़रूरी हैं! वाटरप्रूफ जूते और कपड़े भी ले जा सकते हैं।

4) किचन और कुकिंग: जब आप कैंपिंग कर रहे हों, तो अपने साथ पर्याप्त टिनफॉइल लेजर जाएं क्योंकि कैम्पिंग आग में भुने आलू और एक गर्म कप चाय के बिना अधूरी है। इसलिए कैंप किचन का जरूरी सामान जैसे चूल्हा, माचिस, चाकू और खाना पकाने के लिए ईंधन साथ रखें। बाद में गंदगी को साफ करने के लिए रीसाइक्लिंग बैग ले जाना न भूलें। पीछे कोई कचरा न छोड़ें।

5) खाना/पानी: कैम्पिंग में, हमेशा अपने खाने को पैक करने का सुझाव दिया जाता है ताकि आपको यह सोचने में समय बर्बाद न करना पड़े कि क्या बनाना है! पकाने के लिए तैयार भोजन जैसे ड्राई सूप, सैंडविच, कप नूडल्स आदि। पानी का भी इंतजाम ज़रूर कर लें। नदी है तो ठीक, नहीं तो अपना पानी ले जाओ। 

6) कैंपिंग चेयर: साथ में ले जाने के लिए एक और ज़रूरी चीज कैंपिंग चेयर है ताकि आप एक बेहतरीन स्टारगेज़िंग अनुभव का मज़ा ले सकें।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

कितनी पुरानी है 'पुरानी दिल्ली'? क्या है इसकी कहानी

राजधानी के इस पुराने हिस्से ने दिल्ली की संस्कृति को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाई है।

अपने हैंडलूम के लिए मशहूर शहरों का सफर

हमारे देश में ऐसे कई शहर हैं जो हथकरघा की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।