इश्क़ = मॉनसून, घुमक्कड़ी और भोपाल
भीमबेटका
भोपाल से लगभग 45 किमी की दूरी बनी भीमबेटका गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ये गुफाएं 30,000 साल से भी पुरानी हैं! कहते हैं कि यहां की दीवारों पर उकेरे गए भित्ति चित्र एशिया में प्रागैतिहासिक काल के सबसे सुंदर गुफा चित्र हैं। यहां के रॉक शेल्टर देखने लायक हैं। घने जंगलों से घिरी चट्टानों से बनी इन गुफाओं में घूमते वक़्त आपके मन में बच्चों की तरह कई सवाल आएंगे, मसलन, ये कैसे बनी होगी? इसमें कैसे ये आकृतियां उकेरी गई होंगी? हो सकता है कि आप यहां से लौटकर इतिहास की किताब खोलकर ही बैठ जाएं।
अपर लेक
भोपाल में सबसे मशहूर जगह है, अपर लेक। इसे 'भोजताल' या 'बड़ी झील' भी कहा जाता है। कहते हैं कि यह भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। माना जाता है कि 11वीं शताब्दी की इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था। कमला पार्क से देखने पर यह झील बेहद सुंदर लगती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। आप भोपाल आएंगे तो यकीन मानिए आपकी ज़्यादातर शामें इस झील के किनारे ही बीतेंगी।
टेकड़ी, भोपाल व्यू पॉइन्ट
अगर आप भोपाल को ऊंचाई से देखना चाहते हैं तो टेकड़ी ज़रूर जाएं। यहां से आपको भोपाल का बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों यहां से बेहद खूबसूरत दिखते हैं। यहीं एक जैन मंदिर भी है। यहां आप केबल कार में भी बैठ सकते हैं। यहां से आप हवाई अड्डे का पूरा नज़ारा ले सकते हैं। टेक ऑफ और लैंड करती हुए हवाई जहाज देखने का भी यहां अलग ही मज़ा है। खाने के आइटम यहां थोड़े महंगे मिलेंगे। आप चाहे तो स्नैक्स वगैरह अपने साथ लेकर जा सकते हैं।
आपके पसंद की अन्य पोस्ट
गोल्डन ट्रायंगल का शानदार सफर
अगर आप भारत की रंगीनियत और सुंदरता को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी।
खूबसूरती के रंगों से रंगीन हैं ये पक्षी
अगर आप पक्षी प्रेमी हैं या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो भारतीय जंगलों में घूमना आपके लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।

