ताजमहल ही नहीं, कुछ और इमारतें भी कहती हैं इश्क की कहानी

अनुषा मिश्रा 11-06-2021 06:45 PM Destinations
यूं तो पुरानी इमारतों, किलों को देखकर सिर्फ कारीगरी और सत्ता की लड़ाइयों की याद आती है, लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसी इमारतें भी जो इश्क की कहानी कहती हैं। मोहब्बत की निशानी मानी जाने वाली  इन इमारतों ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को अपनी कहानी सुनाई है। 

मस्तानी महल, शनिवारवाड़ा किला, पुणे, महाराष्ट्र

बाजीराव और मस्तानी के इश्क की कहानी तो आपने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रूप में देखी होगी और यकीनन आप उसके मुरीद भी हो गए होंगे। उसी दीवानी मस्तानी और पेशवा बाजीराव की मोहब्बत की निशानी है शनिवारवाड़ा किला का मस्तानी महल। साल 1730 में पेशवा बाजीराव का बनवाया हुआ शनिवारवाड़ा किला कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा। पेशवा बाजीराव के परिवार ने उनके अलग धर्मों के कारण मस्तानी को बाजीराव की पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसलिए, बाजीराव ने शनिवारवाड़ा किले में मस्तानी महल बनवाया जहां वे दोनों साथ रहते थे। हालांकि, मस्तानी का महल नष्ट कर दिया गया है और अब यह अस्तित्व में नहीं है लेकिन इसके अवशेष अभी भी मौजूद हैं। इस किले के द्वार पर अभी भी एक छोटे से नोटिस पर लिखा है कि "मस्तानी दरवाजा, जिसका उल्लेख पुराने अभिलेखों में नटक्शाला गेट के रूप में किया गया है, इसका नाम मस्तानी के नाम पर रखा गया था, जो कि बुंदेलखंड से आई बाजीराव की दूसरी पत्नी थी।"


grasshopper yatra Image

चित्तौड़गढ़ किला, उदयुपर, राजस्‍थान

7वीं शताब्दी में बनवाया गया चित्तौड़गढ़ किला न केवल भारत में सबसे बड़े किलों में से एक है बल्कि यूनेस्को की हेरिटेज साइट में भी इसे शामिल किया गया है। यहां सबसे खास है, रानी पद्मावती का तीन मंजिल सफेद रंग का महल। यह किला रानी पद्मिनी और राजा रतन रावल सिंह की ऐतिहासिक प्रेम कहानी की निशानी है। राजा ने रानी पद्मिनी को स्वयंवर में कई मुश्किल प्रतियोगिताओं के बाद जीता था। इसके बाद वह उन्‍हें अपनी प्रिय रानी के रूप में चित्तौड़गढ़ किले में लाए थे। कहते हैं कि किले की दीवारों में आज भी उनके प्यार के किस्से गूंजते हैं। यह किला बड़ा तो है ही इसकी वास्‍तुकला और शिल्‍पकला भी कमाल की है।

grasshopper yatra Image

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हम आपको बता रहे हैं भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में जो जुलाई में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं।

मांडू को मिला सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल का पुरस्कार, जानें क्यों है ये जगह खास

यह अवार्ड एक रिसर्च एजेंसी के ट्रैवेल सर्वे और जूरी के सदस्यों की राय के आधार पर दिया गया है।

लेटेस्ट पोस्ट

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अक्टूबर में… दुर्गा पूजा से लेकर कावेरी नदी के जन्म तक, इन त्योहारों का मजा लें!

एक तरफ दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम है, तो दूसरी तरफ कई छोटे लेकिन अनोखे उत्सव भी इस महीने मनाए जाते हैं।

गोवा-मालदीव छोड़ो… बॉलीवुड वाले इन 7 जगहों पर जाते हैं बार-बार

स्टार्स ऐसे जगहों पर बार-बार लौटते हैं जहां उन्हें सुकून और अपनापन मिलता है।

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।