नोएडा में खुला है देश का पहला वैदिक थीम पार्क, इसमें बहुत कुछ है खास

अनुषा मिश्रा 05-07-2023 03:57 PM My India

भारत के पहले वैदिक-थीम पार्क का उद्घाटन हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 78 में किया गया। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह पार्क, जिसे वेद वन पार्क के नाम से भी जाना जाता है, 50,000 से अधिक पौधों का घर है जिनका उल्लेख वैदिक साहित्य में भी मिलता है। यह अविश्वसनीय पार्क भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन का एक भव्य मिश्रण है। इस पार्क में आप एक ही समय में प्रकृति और इतिहास का एक साथ अनुभव कर सकते हैं। 

यहां बहुत कुछ है खास

  •  पार्क की थीम में भारतीय वेदों जैसे ऋग्वेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद और सामवेद के अंश हैं।
  • पार्क 27 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है!
  • जिस क्षेत्र में आज पार्क खड़ा है, उसे पहले कचरा यार्ड के रूप में उपयोग किया जाता था! 
  • पार्क को सात क्षेत्रों में बनता गया है और सभी का नाम प्रसिद्ध वैदिक ऋषियों-कश्यप, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र और अगस्त्य के नाम पर रखा गया है। इतना ही नहीं, यहां भारतीय ऋषि-मुनियों के बारे में भी पर्याप्त जानकारी मौजूद है।
  • टूरिस्ट्स को पार्क के अंदर पवित्र ग्रंथ भी देखने को मिलेंगे। 
  • यहां आने वालों को शिक्षित और मनोरंजन करने के लिए पार्क में एक वैदिक-थीम वाला लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा।
  • पार्क की दीवारें वेदों के दृश्यों को दर्शाती हैं।
  • पार्क के अंदर 50,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिनमें कल्प वृक्ष, नीम और बरगद सहित अन्य पौधे शामिल हैं। इन सभी पौधों का उल्लेख वैदिक साहित्य में किया गया है।
  • पार्क के निर्माण में एक सौर ऊर्जा से प्रकाशित एम्फीथिएटर और आउटडोर जिम को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पार्क का इस्तेमाल सेक्टर 74 से 79 में हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बाकी लोग भी कर सकते हैं।

grasshopper yatra Image

इस पार्क को बनाने में 27 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। वेद वन पार्क तक पहुंचने के लिए नज़दीकी मेट्रो स्टेशन सेक्टर 101  होगा और फिर वहां से पार्क तक पहुंचने के लिए 5 मिनट की पैदल दूरी होगी। नोएडा प्राधिकरण की वंदना श्रीवास्तव के अनुसार, इस क्षेत्र का उपयोग पहले कचरा यार्ड के रूप में किया जाता था और इसे पार्क निर्माण के लिए तैयार करने के लिए मिट्टी को कंप्रेस किया गया था। पौधों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मिट्टी को ठीक करने के बाद पेड़ों को दोबारा लगाया गया।

पता: वेद वन रोड, एसोटेक विंडसर कोर्ट, सेक्टर 78, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201305 

समय: सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

सुकून से भरी छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट है तमिलनाडु की यह जगह

पुराने ज़माने की कला और हैंडीक्राफ्ट्स से प्यार करने वाले लोगों को इस जगह से भी प्यार हो जाएगा।

यूपी की विस्टाडोम ‘ट्रेन सफारी’: जंगल घूमने का नया और आसान तरीका, इसके बारे में जानें सबकुछ

अगर शहर से दो दिन की छुट्टी चाहिए, तो ये ट्रेन आपके लिए बेस्ट है।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।