वॉक टूर के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये शहर

अनुषा मिश्रा 24-02-2023 06:16 PM My India
आजकल जब भी इंस्टाग्राम खोलो तो कोई गुलमर्ग की बर्फ में खेलता हुआ नजर आता है और कोई  मेघालय की दावकी नदी के क्रिस्टल साफ पानी पर नौका विहार करते हुए दिखता है। आपको लगता होगा कि बस मौज़ में तो वही लोग हैं लेकिन ऐसा नहीं है। भारत का हर शहर खूबसूरत है। आप एक बार इसे पैदल घूमकर तो देखिए। आपके शहर में भी यकीनन कुछ न कुछ खास तो ज़रूर होगा। फिलहाल हम यहां आपको बता रहे हैं हमारे देश के कुछ ऐसे बड़े शहरों के बारे में जहां एक बार पैदल घूमना तो बनता है।  

मुम्बई, महाराष्ट्र

grasshopper yatra Image

 आप मुंबई के सांस्कृतिक केंद्र काला घोड़ा गए हैं? यहां आर्किटेक्चर वाकई में देखने लायक है। काला घोड़ा की गाइड के साथ करने वाली पैदल यात्राएं हैं जिनका आप हिस्सा बन सकते हैं। काला घोड़ा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, मुंबई के विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल का भी हिस्सा है। इसके अलावा यहां की मरीन ड्राइव पर भी पैदल चलना कई खूबसूरत पलों को मुट्ठी में कैद करने जैसा होता है।


दिल्ली 

grasshopper yatra Image

पुरानी दिल्ली और उसके आस-पास के एरिया का गाइड के साथ एक पैदल चक्कर लगाइये। वह आपको भारत के राजधानी शहर की विरासत के बारे में आपको ऐसा बहुत कुछ बताएगा जो शायद आपको न पता हो। पुरानी दिल्ली का इलाका जितना व्यस्त है उतना ही घनी आबादी वाला भी है। लेकिन ये गाइडेड टूर आपको पेचीदा ओवरहेड केबलों से परे देखने में मदद करेंगे। ये टूर करते समय आपको पीछे धकेलते हुए लोग, अपना सामान बेचने के लिए चिल्लाते फेरीवाले सब अपने से लगेंगे। इन सबसे परे पुराने दिल्ली शहर का गौरवशाली इतिहास और वास्तुकला है, जो अतीत में कई शासकों का गढ़ रहा है। हां दिल्ली में घूमते वक़्त स्ट्रीट फूड को अपने टूर प्रोग्राम में शामिल करना न भूलिएगा।


बेंगलुरु, कर्नाटक 

grasshopper yatra Image

बैंगलोर पैलेस वह जगह है जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। महल के सेल्फ गाइडेड टूर में प्रति व्यक्ति INR 230-250 और विदेशियों के लिए INR 460-500 का टिकट लगता है। इस एंट्री फीस में ऑडियो डिवाइस भी शामिल होती है। बस हेडफ़ोन लगाएं और आप टूर शुरू कर सकते हैं। यहां आपको चारों ओर खूबसूरती ही मिलेगी। अगर महल में घूमना आपको पसंद नहीं है तो आप लाल बाग और कब्बन पार्क जैसे बेंगलुरु के बड़े पार्कों के आसपास प्रकृति की सैर कर सकते हैं। शहर में कई टूर कंपनियां हैं जो नेचर वॉक कराती हैं।


मैसूर, कर्नाटक

grasshopper yatra Image

आपको मैसूर पैलेस की पैदल यात्रा का पछतावा नहीं होगा। आश्चर्यजनक खूबसूरती की मिसाल ये महल भारत में सबसे सुंदर वास्तुशिल्प नमूनों में से एक है। यहां आकर आपको वाडियार राजवंश के राजघराने कैसे रहते थे, ये समझने को मिलेगा। यगण टहलने में दो से तीन घंटे कब निकल जाएंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। अगर आप पैलेस वॉक से ज्यादा थके नहीं हैं तो फूड ट्रेल भी करें।


कोलकाता, पश्चिम बंगाल 

grasshopper yatra Image

कोलकाता में शहर की विरासत और खासकर सदियों पुरानी इमारतों को देखकर आप उनमें खो न जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। फोटोग्राफी की ओर झुकाव रखने वाले लोगों के लिए, ऐसे फोटोवॉक हैं जो आपको पुराने हेरिटेज क्वार्टर और स्थानीय बाजारों में ले जाएंगे। इन टूर पर शहर के इतिहास के बारे में जानें और हां ये बिल्कुल मत भूलियेगा कि कोलकाता अपनी विरासत के साथ अपने खाने के लिए भी मशहूर है।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

सावन के महीने में करें भगवान शिव के इन मंदिरों में दर्शन

इस महीने में भगवान शंकर के दर्शन करने लिए भारत में कई शिव मंदिर हैं।

अपने देश के ब्लैक सैंड वाले ये समुद्र तट देखे हैं आपने?

ये सुंदर लगते हैं कि आप न्यूजीलैंड के ब्लैक सैंड समुद्र तटों को भी भूल जाएंगे।

लेटेस्ट पोस्ट

घूमने के लिए दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहें

खासियत, वहां क्या देखें और सस्ते में घूमने के टिप्स भी देंगे। अगर आप इन जगहों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है।

नवरात्रि 2025 : इन मंदिरों में करें माता के दर्शन

चाहे आप भक्त हों या बस ट्रैवलर, इन मंदिरों में दर्शन आपको सुकून और खुशी देंगे।

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें: पूरी जानकारी

बुकिंग 14 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, तो जल्दी बुक कर लें क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

गायब होने से पहले देख लें भारत के इन दुर्लभ जानवरों को

को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप नेचर लवर या वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये गाइड आपके लिए है। ये ट्रिप न सिर्फ मजेदार होगी, बल्कि आपको नेचर के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी देगी।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।