घूमें, लेकिन जिम्मेदारियों का रखें ध्यान

अनुषा मिश्रा 26-12-2019 04:48 PM Tips
आपको घूमने का शौक है। ख्वाबों, ख्यालों वाली दुनिया को आप हकीकत के चश्मे से देखना चाहते हैं। जब आपको वक्त मिलता है, आप घूमने चले जाते हैं। कभी-कभी न होने पर यहां वहां से जुगाड़ कर वक्त निकाल कर भी घूम आते हैं। जब आप कहीं घूमने जाते होंगे तो कई तैयारियां करते होंगे। मसलन, वहां के मौसम के हिसाब से कपड़े पैक करना, सफर में काम आने वाले हर सामान को साथ रखना, उस डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी जुटाना वगैरह, वगैरह। इस सबके साथ क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है या जानने की कोशिश की है कि कहीं घूमने के दौरान आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी होती हैं?


कहीं भी घूमते वक्त आपके पास मौका होता है रोज की जिम्मेदारियों से दूर रहने का और जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय करने का, लेकिन एक पर्यटक के तौर पर भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, जो हमें पूरी करनी चाहिए। ये जिम्मेदारियां उतनी बड़ी नहीं होतीं कि आप इनसे दूर भागें और खुलकर मजा न कर सकें। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन्हें आपको टूरिस्ट प्लेसेज पर जाते वक्त ध्यान रखना है।

प्रकृति का ध्यान रखें

आपने कई जगह पढ़ा होगा कि समुद्रों में कचरा इतना ज्यादा बढ‍़ता जा रहा है, जिससे समुद्री जीवों को काफी नुकसान हो रहा है। पहाड़ों पर भी कचरे का ढेर इकट्ठा हो रहा है। प्रकृति से आपको प्यार है, उसे करीब से देखना पसंद है, तो उसकी हिफाजत भी आपको करनी है। आज समंदर किनारे बैठकर कोल्डड्रिंक पीते हैं और खाली बोतल, पॉलीथिन वहीं डाल देते हैं। समंदर की लहरें इन्हें अपने साथ बहा ले जाती हैं और इनमें फंसते हैं छोटे- बड़े समुद्री जीव। इनका ध्यान रखें और प्रकृति के साथ उसमें रहने वाले जीव-जंतुओं से भी मोहब्बत करें।

पूरी जानकारी है जरूरी

अगर आप किसी नई जगह जा रहे हैं तो उस जगह के बारे में पूरी जानकारी पता कर लें, वहां का इतिहास, वहां की संस्कृति और हाल-फिलहाल में वहां क्या चल रहा है, इसके बारे में। इन जगहों के बारे में लगभग पूरी जानकारी आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगी। अगर आप वहां की लोकल भाषा में हैलो और थैंक यू कहना सीख लें। इससे वहां के लोगों को भी आसानी होगी और उनसे आपका मेलजोल भी बढ़ जाएगा।

खुले दिमाग से घूमें

अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो ये ध्यान रखें कि वहां का खाना, रहन-सहन, उनके पूजा करने का तरीका सब अलग होगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि अलग का मतलब बुरा नहीं होता। सफर के समय, आप बाहर के होते हैं। जो चीजें आपको अच्छी नहीं लगतीं, आप उन्हें इग्नोर करें। बेहतर होगा कि आप अपने कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर निकलें और इन नई चीजों को समझें। ये आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकती हैं। वहां के लोगों की इज्जत करिए, क्योंकि ये बहुत जरूरी है। 

परंपराओं की इज्ज्त करें

इसी तरह हर जगह की अलग परंपराएं होती हैं। आप कहीं भी घूमने जाएं पहले ये पता कर लें कि वहां महिलाओं और पुरुषों के साथ व्यवहार करने के क्या तरीके होते हैं, क्योंकि पश्चिमी देशों में जो बातें एकदम सामान्य होती हैं, वही दूसरे देशों में ऑफेंसिव हो सकती हैं। ये भी पता कर लें कि वहां आपको किस तरह के कपड़े पहनने हैं। ऐसा नहीं है कि वहां के लोकल नियम आप पर लागू नहीं होंगे, कई जगह ये आप पर भी लागू होते हैं।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

ट्रैवल प्लान कैंसिल हुआ है फ्यूचर प्लानिंग तो नहीं

सिर्फ प्लान ही कैंसिल हुआ है घूमने की फ्यूचर प्लानिंग तो नहीं। हम आपको बताएंगे कि कैसे लॉकडाउन के चलते जो खाली समय आपको मिला है उस दौरान आप अगली ट्रिप बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

World Tourism Day 2022 : पर्यटन की दुनिया के कुछ नए ट्रेंड्स

इस बार की थीम है 'Rethinking Tourism' यानी 'पर्यटन पर पुनर्विचार' और इस बार टूरिज्म डे को होस्ट कर रहा है बाली, इंडोनेशिया।

लेटेस्ट पोस्ट

कार-बस छोड़ बाइक क्यों चुनते हैं लोग? साइकोलॉजी ने बताया आजादी और खुशी का असली राज़

साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग आजादी, स्वतंत्रता और नियंत्रण का अनुभव अलग तरीके से करते हैं।

तमिलनाडु के 10 से अधिक गांवों में 21 साल से पटाखे-मुक्त दिवाली, पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनोखी मिसाल

इरोड जिले के वेल्लोड बर्ड सेंचुरी के आसपास के गांवों ने परंपरा को बदल दिया; प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए आतिशबाजी से दूरी

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन… ठंडी हवा, हरे-भरे नजारे और सुकून भरी छुट्टी!

अक्टूबर में पहाड़ों का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।