जहां भीगा-भीगा होगा हर नजारा

अनुषा मिश्रा 27-08-2021 03:00 PM Travel To States
जब मौसम भीगा हो, जगहें भीगी हों, नजारे भीगे हों और आपका मन भी न भीगे, ऐसा कैसे हो सकता है! अपने मन को खुशी से सराबोर करना है तो मानसून में घूमने की तैयारी कर लीजिए। माना कि बारिश में खिड़की पर बैठकर चाय के साथ पकौड़ी खाने का अपना मजा है, लेकिन कभी किसी खूबसूरत सी जगह पर भीगते हुए भुट्टा खाकर देखिए, बाकी सारे मजे इसके सामने फीके लगेंगे। अब ये भुट्टा कहां खाना है और मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं, ये हम आपको बताएंगे।

घूमने के शौकीनों ने इस बार भी गर्मी लॉकडाउन में बिता दी, लेकिन ढील मिलते ही लोग घूमने के लिए निकल पड़े। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में इस वक्त टूरिस्ट्स की भीड़ है। अगर आप भीड़ के डर से वहां अभी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं? मौसम और लैंडस्लाइड को लेकर परेशान हैं? मानसून के बाद जाया जा सकता है कि नहीं? अगर इस तरह के सवाल आपके जेहन में उठ रहे हों तो टेंशन न लें। आपके सारे सवालों के जवाब देने के लिए हम हैं न!

शिमला

grasshopper yatra Image

अगर आप दिल्ली या हरियाणा या पंजाब में रहते हैं तो शिमला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तीनों ही राज्यों से हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिलस्टेशन बहुत दूर नहीं है। यह जगह वैसे ही काफी खूबसूरत है और बारिश में तो यहां का नेचर और भी निखर जाता है। हालांकि, ये पहाड़ी जगह है तो तेज बारिश में यहां लैंड स्लाइड का खतरा बना रहता है। इसलिए जाने से पहले वहां के मौसम के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें और अगर पूरी तरह हालात सामान्य हों तभी वहां का रुख करें। 

उदयपुर

grasshopper yatra Image

राजस्थान में रहने वाले लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि गर्मी और बारिश में घूमने के लिए उनके आस-पास ज्यादा टूरिस्ट स्पॉट्स हैं ही नहीं, लेकिन यह बात पूरी तरह सही नहीं है। राजस्थान का सिटी ऑफ लेक्स यानी उदयपुर बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां कई सारी ऐतिहासिक इमारतें हैं और यहां के मार्केट्स में भी आपको संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। गर्मी में उदयपुर को फील करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बारिश के मौसम में यहां जाने का प्लान बनाते हैं तो न सिर्फ आपको यह शहर बिल्कुल अलग ही नजर आएगा, बल्कि शानदार मौसम का भी आप जमकर लुत्फ उठा सकेंगे।


मैसूर

grasshopper yatra Image

कनार्टक में रहने वाले लोगों के लिए मैसूर मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। मैसूर यहां की राजधानी बेंगलुरू से महज 150 किमी की दूरी पर है। यह शहर अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर, ट्रेडिशनल पेंटिंग और सिल्क फैब्रिक के लिए मशहूर है। यहां के मार्केट में खूब रौनक रहती है। यहां आए हैं तो मैसूर डोसा और मैसूर पाक खाना न भूलें। हां, मैसूर पैलेस देखे बिना आपकी ट्रिप तो पूरा हो नहीं सकती। अगर आप बेंगलुरु से 2 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो मैसूर बेस्ट जगह है।


शिवानासमुद्र झरना

grasshopper yatra Image

शिवानासमुद्र झरना भारत का दूसरा सबसे बड़ा झरना है और विश्व में इसका 16वां स्थान है। कर्नाटक का यह टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी मानसून के लिए बेहतरीन है। यह कावेरी झरने के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसके आसपास घने जंगल और कावेरी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। मानसून में ये झरना बेहद खूबसूरत हो जाता है, लेकिन बारिश के चलते इस मौसम में यहां वॉटर स्पोर्ट्स रिस्की हैं। बेंगलुरु शहर से यह करीब 130 किमी की दूरी पर है।


गोवा

grasshopper yatra Image

वैसे तो लोग सर्दियों में गोवा जाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन मानसून में यह जगह जन्नत से कम नहीं लगती। बारिश में गोवा एकदम हरा-भरा हो जाता है। हर जगह बस हरियाली ही हरियाली। इस मौसम में यहां भीड़ कम होती है और होटल्स सस्ते। रात में जब बीच पर बैठो, लहरों की आवाज, काला समंदर और ठंडी हवा, सब मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं जिसे आप एक अरसे तक भूल न पाएं। दूध सागर झरना भी इस मौमस में उफान पर होता है। हां, इस समय कोविड की वजह से गोवा में बिना आरटीपीसीआर टेस्ट कराए आप नहीं जा सकते। आपके पास 48 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी तभी आपको गोवा में घूमने की अनुमति मिलेगी। इसलिए जाने से पहले ये टेस्ट जरूर करा लें। 

महाबलेश्वर-पंचगनी

grasshopper yatra Image

मुंबई से 263 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाबलेश्वर महाराष्ट्र की उन जगहों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरी यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर दूरी पर पंचगनी हिल स्टेशन है। महाबलेश्वर की तुलना में यहां कम बारिश होती है, लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में यह भी कम नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पंचगनी में पांडवों ने कुछ समय बिताया था। महाबलेश्वर में आप मेपरो गार्डन, वेना झील, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना, एलीफेंट्स हेड प्वॉइंट देख सकते हैं।

मालशेज घाट

grasshopper yatra Image

महाराष्ट्र का एक और खूबसूरत डेस्टिनेशन है मालेशज घाट। मुंबई से मालशेज घाट की दूरी 127 किलोमीटर है। पहाड़ों के बीच स्थिति मालशेज घाट में हरियाली और अनगिनत झरने देखकर आपके मुंह से ‘वाह’ न निकले तो कहिएगा। इसके अलावा मालशेज घाटी तक जाने के दौरान भी रास्ते में आपको ऐसे खूबसूरत नजारे दिखेंगे कि आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।। यहां कई बेहतरीन रिसॉर्ट हैं जहां आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। हरिशचन्द्रगढ़ फोर्ट ट्रेक, अजूबा हिल फोर्ट, पिंपलगांव जोगा डैम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।

अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

भारत की 5 ऐसी जगहों की लिस्ट जो जहां घूमकर आप अपने मॉनसून को यादगार बना सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

घूमने के लिए दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहें

खासियत, वहां क्या देखें और सस्ते में घूमने के टिप्स भी देंगे। अगर आप इन जगहों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है।

नवरात्रि 2025 : इन मंदिरों में करें माता के दर्शन

चाहे आप भक्त हों या बस ट्रैवलर, इन मंदिरों में दर्शन आपको सुकून और खुशी देंगे।

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें: पूरी जानकारी

बुकिंग 14 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, तो जल्दी बुक कर लें क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

गायब होने से पहले देख लें भारत के इन दुर्लभ जानवरों को

को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप नेचर लवर या वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये गाइड आपके लिए है। ये ट्रिप न सिर्फ मजेदार होगी, बल्कि आपको नेचर के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी देगी।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।