देखने लायक है तीरथगढ़ झरने की खूबसूरती, जल्दी बना लीजिए प्लान

अनुषा मिश्रा 15-06-2023 05:28 PM Adventure
तीरथगढ़ झरना छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के सबसे खूबसूरत रत्नों में से एक है। जगदलपुर के जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित यह झरना भारत के सबसे शानदार झरनों में शामिल है। लगभग 300 फीट की ऊंचाई वाला तीरथगढ़ झरना कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में है। 
इस झरने से गिरता हुआ पानी सफेद रंग का दिखता है इसलिए इसे 'द मिल्की फॉल्स' के नाम से भी जाना जाता है। तीरथगढ़ झरना नीचे गिरता है तो तल पर एक पूल बनाता है। इस पूल में तैराकी, पैडल बोटिंग करते हुए और नहाते हुए लोग आपको दिख जाएंगे। यह मॉनसून में सबसे सुंदर लगता है क्योंकि इस समय पानी काफी तेजी से नीचे गिरता है। तीरथगढ़ साल के बाकी दिनों में भी शांत और सुंदर रहता है। पूल के किनारे भगवान शिव का एक छोटा सा मंदिर है जहां स्थानीय लोग प्रार्थना करते हैं। 

हर मौसम में खूबसूरत

grasshopper yatra Image

यहां एक कुंड है जहां तक पहुंचने के लिए लगभग 400 सीढियां हैं जो फिसलन से भरी हुई हैं। यह कुंड घने जंगलों से घिरा हुआ है। चाहे गर्मी हो, सर्दी हो या मानसून, स्थानीय लोग हों या पर्यटक, अगर आप जगदलपुर के पास हैं तो तीरथगढ़ एक आदर्श पिकनिक स्थल है। तीरथगढ़ झरना कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है, इसलिए आस-पास पक्षी देखने, पर्वतारोहण और पिकनिक जैसी एक्टिविटीज की जाती हैं। इसीलिए यहां पूरे देश से टूरिस्ट्स आते रहते हैं। सर्दियों के शुरुआती मौसम में पानी का बहाव बढ़ जाता है जिससे झरने चौड़े हो जाते हैं, इसलिए इस दौरान कई पर्यटक झरने देखने आते हैं। 

आस-पास घूमने की जगहें 

तीरथगढ़ झरना कई अन्य मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के करीब है। इनमें प्रसिद्ध कुटुमसर गुफाएं, कैलाश गुफाएं और कांगेर धारा झरना शामिल हैं। ये जगहें झरने के बहुत करीब हैं और एक दूसरे से पैदल दूरी पर स्थित हैं। साथ ही, ये जगह कांगेर राष्ट्रीय उद्यान में हैं इसलिए पर्यटक राष्ट्रीय उद्यान में घूमते हुए इन्हें देखने आते हैं। 

तीरथगढ़ झरना घूमने का सबसे अच्छा समय

grasshopper yatra Image

तीरथगढ़ झरना जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए तापमान बहुत अधिक नहीं है। यहां घूमने का सबसे अच्छा वक़्त शुरुआती सर्दियों के मौसम के दौरान होता है। इस समय के दौरान तापमान ठंडा और सुखद होता है। तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मियों में पानी का बहाव कम हो जाता है। मॉनसून के दौरान, पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है और भारी बारिश की वजह से यहां जाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है।

यात्रियों के लिए टिप्स 

झरने के पास कोई रेस्तरां नहीं है। स्थानीय लोग आमतौर पर आसपास के क्षेत्रों में स्टॉल लगाते हैं, जो बिसकिट्स और कुछ स्नैक्स बेचते हैं। अगर आप कोई पैकेज्ड चीज़ खरीदते हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट ज़रूर जांच लें। हालांकि, बेहतर रहेगा कि आप अपने साथ खाने का सामान लेकर जाएं या या जगदलपुर लौट कर वहीं खाना खाएं।

कैसे पहुंचें? 

तीरथगढ़ झरना कांगेर राष्ट्रीय उद्यान में है। यह जगदलपुर के दक्षिण-पश्चिम की ओर और शहर से 35 किमी की दूरी पर है। तीरथगढ़ झरने तक दरभा से पहुंचा जा सकता है, यानी जगदलपुर और सुकमा को जोड़ने वाले स्टेट हाइवे के पास से। आप दरभा जंक्शन से तीरथगढ़ झरना और आसपास की बाकी जगहों (जिसमें कैलाश और कोटमसर गुफा शामिल हैं) की ओर जीप ले सकते हैं। तीरथगढ़ झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक बेहतरीन जगह है। 

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

लॉकडाउन के बाद इन जगहों की एक ट्रिप तो बनती है

अभी अगर हम घूमने नहीं जा सकते तो क्या हुआ, घर बैठे शानदार जगहों की एक बकेट लिस्ट तो बना ही सकते हैं।

दुनिया का इकलौता सिर्फ महिलाओं वाला बाज़ार, इसमें काफी कुछ है ख़ास

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक ऐसा बाज़ार है जिसमें आपको सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं मिलेंगी

लेटेस्ट पोस्ट

घूमने के लिए दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहें

खासियत, वहां क्या देखें और सस्ते में घूमने के टिप्स भी देंगे। अगर आप इन जगहों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है।

नवरात्रि 2025 : इन मंदिरों में करें माता के दर्शन

चाहे आप भक्त हों या बस ट्रैवलर, इन मंदिरों में दर्शन आपको सुकून और खुशी देंगे।

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें: पूरी जानकारी

बुकिंग 14 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, तो जल्दी बुक कर लें क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

गायब होने से पहले देख लें भारत के इन दुर्लभ जानवरों को

को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप नेचर लवर या वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये गाइड आपके लिए है। ये ट्रिप न सिर्फ मजेदार होगी, बल्कि आपको नेचर के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी देगी।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।