अनोखे और खूबसूरत ब्रिजेज को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

श्रृंखला पाण्डेय 12-02-2020 02:20 PM Around The World
हम जब घूमने का प्लान बनाते हैं तो वहां कौन-कौन सी जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं, ज्यादा फेमस, ज्यादा खूबसूरत या फिर कोई ऐसी जगह जो हैरान करने वाली हो, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लें और सोचने पर मजबूर हो जाएं कि आखिर ये बना कैसे होगा। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां ऐसे अजीबो-गरीब पुल हैं जो न सिर्फ बने ही हैरान करने वाले अंदाज में हैं बल्कि बहुत ही खूबसूरत भी हैं। ग्रासहॉपर के इस अंक में हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज पुलों के बारे में। कोई ब्रिज फ्लैट्स के बीच से होकर गुजर रहा है तो कोई जंगलों में पेड़ों को जोड़ रहा है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो डराने के लिए ही बनाए गए हों। 

ग्लास ब्रिज, चीन

चीन में एक जगह है झांगजियाजी यहां पर लगभग 980 फीट की ऊंचाई पर एक ब्रिज बना है जो कांच का है। पूरा कांच का बना हुआ ये ब्रिज नेशनल पार्क की 2 पहाड़ियों के बीच बना है। इसे दुनिया का 'ग्लास बॉटम' वाला सबसे ऊंचा और लंबा ब्रिज माना जाता है। अगर ब्रिज की लंबाई की बात करें तो ये 1,410 फीट लंबा है और 19 फीट चौड़ा है। इस ब्रिज से पूरे नेशनल पार्क का नजारा साफ दिखता है। कांच जैसी नाजुक चीज से बना ये ब्रिज एक साथ 800 लोगों का वजन भी संभाल सकता है। इसके अलावा दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बंजी जंपिंग इसी ब्रिज पर होती है। इसका डिजाइन इस्राइल के आर्किटेक्ट हैम डॉटन ने तैयार किया है। अब जब भी मौका मिले चीन जाने का तो इस अनोखे ब्रिज को देखना न भूलिएगा। 

grasshopper yatra Image

हेलिक्स ब्रिज, सिंगापुर

सिंगापुर में वैसे भी आपको एक से बढ़कर एक आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। दिन हो या रात ये जगह हमेशा ही खूबसूरत दिखती है। यहां  नदी के ऊपर एक ब्रिज है जो देखने में डीएनए जैसा लगता है। ये ब्रिज सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों के लिए है। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से चमचमाते हुए इस पुल की खूबसूरती आपको जरूर पसंद आएगी। 

grasshopper yatra Image

गोल्डन ब्रिज, वियतनाम

वियतनाम में एक ऐसा हैरान करने वाला खूबसूरत ब्रिज है जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। इसकी बनावट इतनी शानदार है कि देखने वालों की सांसें एक पल के लिए थम सकती हैं। ब्रिज को केवल दो बड़े हाथों ने थामा हुआ है। ये ब्रिज समुद्र तल से लगभग 1,400 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है, जिसकी लंबाई करीब 150 मीटर है।

grasshopper yatra Image

लिविंग रूट ब्रिज, मेघालय

मेघालय अपनी हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां का लिविंग रूट ब्रिज देखने में बहुत खूबसूरत है। इसकी खास बात ये है कि इसे फिकस इलास्टिका ट्री नाम के पेड़ की जड़ों से बनाया गया है। इस पेड़ की जड़ें बेहद लचकदार और मजबूत होती हैं, जो एक साथ 50 से ज्यादा लोगों का वजन भी उठा सकती हैं। पेड़ जैसे-जैसे बढ़ता है इसकी मजबूती भी बढ़ती जाती है। पेड़ की जड़ों से बने इस ब्रिज की उम्र लगभग 500 वर्षों की होती है। मेघालय में रहने वाले स्थानीय लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस पेड़ की जड़ों को दिशा देते रहते हैं और ये उसी तरफ आगे बढ़ता रहता है।  

grasshopper yatra Image

लंकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया

लंकावी स्काई ब्रिज पर केवल पैदल ही चला जा सकता है। समुद्र से 2,300 फीट ऊपर यह 410 फुट लंबा घुमावदार पुल है। यहां से नीचे का नजारा ऐसा होता है जैसे इससे खूबसूरत कोई जगह बनी ही नहीं है। आप यहां से मलेशिया की खूबसूरती को जी भर निहार सकते हैं। 

grasshopper yatra Image

गेट्सहेड मिलेनियम ब्रिज, इंग्लैंड

इंग्लैंड में टायन नदी पर बना ‘गेट्सहेड मिलेनियम ब्रिज’ दुनिया का इकलौता ऐसा ब्रिज है, जिसे एक खास तरह के एंगल पर झुकाया व उठाया जा सकता है। इसका आकार आंख की तरह है और तिरछा झुककर इसे निहारने पर ऐसा लगता है मानो यह अपनी पलक झपका रहा हो। वाकई में ये बेहद हैान करने वाला ब्रिज है। 

grasshopper yatra Image

मिलाउ वायाडक्ट केबल ब्रिज

फ्रांस में बने मिलाउ वायाडक्ट केबल ब्रिज, फ्रांस व ब्रिटेन की पार्टनरशिप में बना दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में एक है। इसकी ऊंचाई 343 मीटर है। इसे बनाने में तीन साल और करीब तीन हजार करोड़ रुपए (390 यूरो) लगे थे। इसे 2004 में ट्रैफिक के लिए खोला गया था।  यह एफिल टावर से भी ऊंचा है। दूर- दूर से फोटोग्राफर यहां फोटोग्राफी के लिए आते हैं। इसकी बनावट आपको थोड़ा चकित जरूर करेगी। 

grasshopper yatra Image

सिडनी हार्बर ब्रिज, ऑस्ट्रेलिया

सिडनी में रहने वाले लोग इस ब्रिज के आर्क जैसे डिजाइन के कारण इसे 'द कोथंजर' के नाम से भी जानते हैं। यह ब्रिज सिडनी ओपेरा हाउस के ठीक सामने हैं और इसे यहां के आइकॉनिक प्लेसेज में से एक गिना जाता है। इस ब्रिज को 1932 में शुरू किया गया था। यह दुनिया का छठा सबसे लंबा आर्क ब्रिज है। इस बात में कोई शक नहीं है कि देखने में भी ये ब्रिज बेहद सुंदर है। हर साल न्यू ईयर पर यहां जमकर आतिशबाजी होती है और इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

grasshopper yatra Image

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

डिवॉर्स टेम्पल के बारे में सुना है आपने? 600 साल पुरानी है कहानी

जापान में महिलाओं के पास सीमित कानूनी अधिकार और कई सामाजिक प्रतिबंध थे।

जापान के इस मंदिर में होती है शराब और अंगूरों की पूजा

मेडिसिन बुद्ध को एक चिकित्सक माना जाता है जो अपनी शिक्षाओं व दवा का उपयोग करके इलाज करता है।

लेटेस्ट पोस्ट

‘शोल्डर सीजन’ में घूमने के लिए की सबसे खूबसूरत जगहें

वो समय जब मौसम सुहाना होता है, पर्यटक कम होते हैं,

यहां दिन में दो बार गायब होता है समुद्र

चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ या अकेले, ये जगह आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी।

गोवा या लक्षद्वीप: बजट में घूमने के लिए क्या है बेहतर?

लक्षद्वीप की कुदरती खूबसूरती लाजवाब है, लेकिन वहां पहुंचना, रहना और घूमना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

Beach Hacks: ताकि रेत से बचा रहे आपका सामान

ये तरीके आजमाए हुए हैं और बहुत कारगर साबित होते हैं।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।