टाइट बजट में भी कर सकते हैं ये वीकेंड ट्रिप्स

अनुषा मिश्रा 02-02-2023 05:11 PM My India
हर कुछ समय बाद हम अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी से बोर होने लगते हैं और हमें ऐसा लगता है कि काश एक ब्रेक मिल जाता तप कितना अच्छा होता। इस ब्रेक में हम कहीं घूमने का प्लान बनाते। कुछ लोगों की ये इच्छा पूरी हो जाती है लेकिन कुछ लोग बजट की चिंता में मन मार कर रह जाते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे वीकेंड डेस्टिनेशन्स जहां घूमने के लिए बजट आपकी राह में रोड़ा नहीं बनेगा।  

मुंबई से: भंडारदरा

grasshopper yatra Image

सह्याद्री की लुभावनी पहाड़ियों और खड़ी घाटियों को पार करते हुए, पश्चिमी घाट आपके साथी के रूप में भंडारदरा तक जाएंगे। यहां आबादी आपकी आंखों के सामने से धीरे-धीरे गायब होने लगती है और सुंदर अंतहीन सड़क आपके साथ चलती है। किसी फाइव स्टार होटल में ठहरने और बढ़िया डाइनिंग के बजाय यहां आपको स्वच्छ हवा और प्रकृति की गोद में सुकून मिलता है। चाहे एडवेंचर प्रेमी हों या सुकून चाहने वाले टूरिस्ट्स, भंडारदरा सभी की जरूरतों को पूरा करता है।

मुंबई से दूरी - 165 कि.मी 

हैदराबाद से: अनंतगिरी हिल्स 

grasshopper yatra Image

अनंतगिरि के सुंदर बैकड्रॉप और हरे-भरे जंगलों में ट्रेकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी खूब सारे ऑप्शन्स हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां के जंगलों में कई औषधीय जड़ी-बूटियां हैं जो हवा को हीलिंग टच देती हैं। कटिकी झरने के साथ-साथ आपको यहां अराकू घाटी की प्रसिद्ध बोर्रा गुफाएं भी मिलेंगी। साथ ही कटिकी झरने तक पहुंचने के लिए आपको दो घंटे का ट्रेक पूरा करना होगा। कई अन्य ट्रेक भी पूरी घाटी में मौजूद हैं।

हैदराबाद से दूरी - 81 कि.मी ट्रेन 

कोलकाता से: पुरी

grasshopper yatra Image

ओडिशा की धार्मिक राजधानी और भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक पूरी आपके वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है। जब घूमने की जगहों की बात आती है, तो पुरी बिल्कुल भी निराश नहीं करती है। पुरी बाजार, अथरनाला पुल, जगन्नाथ मंदिर, गुंडिचा घर मंदिर और पुरी समुद्र तट जैसी कई जगहें यहां समय बिताने लिए बेस्ट हैं। पुरी में हवा में आध्यात्मिकता और शांति है। आपको यहां के गोल्डन सैंड बीच को भी मिस नहीं करना चाहिए। यह सर्फ के लिए और पानी में डुबकी लगाने के लिए भी उपयुक्त है। 

कोलकाता से दूरी - 497 कि.मी 

चेन्नई से: कन्याकुमारी 

grasshopper yatra Image

देश के सबसे दक्षिणी बिंदु पर बसा कन्याकुमारी ओरीक़ों की पहली पसंद में से एक है। विवेकानंद मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा के लिए एक क्रूज की सवारी, बाजार में घूमना, सूर्यास्त या सूर्योदय को समुद्र तट से देखना, आपको बेहद पसंद आएगा। कन्याकुमारी की यात्रा उस राहत की तरह लगती है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं। लगभग पूरे शहर से दिखाई देने वाली समुद्र की विशालता देखने लायक है। 

चेन्नई से दूरी - 700 कि.मी 

दिल्ली से: नारकंडा 

grasshopper yatra Image

उत्तर भारतीयों को पहाड़ों से विशेष लगाव होता है। ऐसी ही एक जगह है नारकंडा, जहां दिल्ली वाले आसानी से जा सकते हैं। यहां की बेहद मशहूर हाटू चोटी देखने लायक है। यहां ट्रेक करना या ऊपर तक की ड्राइव आपके दिल को सुकून से भर देगी। आपका साथ देने के लिए यहां बहुत अच्छा मौसम होगा जो आपको बादलों के बीच ले जाएगा। घने जंगल भी यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। दिल्ली से दूरी - 402 कि.मी 

बेंगलुरु से: ऊटी 

grasshopper yatra Image

ऊटी प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है। चारों ओर से पहाड़ियों और पेड़ों से घिरा, ऊटी शहर की भीड़ से दूर ताजी हवा का झोंका है। ऊटी नीलगिरी पहाड़ियों के बीच समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यहां का मौसम सालभर अच्छा रहता है। यहां प्रकृति को उसके शुद्धतम रूप में जिया जा सकता है। 

बेंगलुरु से दूरी - 271 कि.मी 


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

दुनिया का इकलौता सिर्फ महिलाओं वाला बाज़ार, इसमें काफी कुछ है ख़ास

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक ऐसा बाज़ार है जिसमें आपको सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं मिलेंगी

लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन्स

अगर आप पहले से टिकट बुक कराना भूल गए हैं तो एकदम से भी यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

घूमने के लिए दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहें

खासियत, वहां क्या देखें और सस्ते में घूमने के टिप्स भी देंगे। अगर आप इन जगहों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है।

नवरात्रि 2025 : इन मंदिरों में करें माता के दर्शन

चाहे आप भक्त हों या बस ट्रैवलर, इन मंदिरों में दर्शन आपको सुकून और खुशी देंगे।

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें: पूरी जानकारी

बुकिंग 14 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, तो जल्दी बुक कर लें क्योंकि डिमांड बहुत ज्यादा है।

गायब होने से पहले देख लें भारत के इन दुर्लभ जानवरों को

को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप नेचर लवर या वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये गाइड आपके लिए है। ये ट्रिप न सिर्फ मजेदार होगी, बल्कि आपको नेचर के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी देगी।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।