श्री राम के इस मंदिर पर हुआ था फिदायीन हमला

अनुषा मिश्रा 08-12-2022 05:34 PM My India
जम्मू में भगवान राम का एक बेहद मशहूर मंदिर है, रघुनाथ मंदिर।  रघुनाथ मंदिर में सात मंदिर हैं। इनमें हर मंदिर का अपना `शिखर` है। यह भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है। महाराजा गुलाब सिंह और उनके बेटे महाराज रणबीर सिंह ने 1853-1860 के दौरान इस मंदिर को बनवाया था। 

वैसे तो इस मंदिर में कई भगवानों की मूर्तियां हैं लेकिन मुख्य रूप से मंदिर भगवान श्री राम को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि महाराजा गुलाब सिंह को इस मंदिर को बनाने का विचार श्री राम दास बैरागी से मिला था। श्री राम दास बैरागी भगवान राम के पक्के भक्त थे और भगवान की शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए अयोध्या से जम्मू आए थे। वह सुई सिंबली में एक छोटी सी झोपड़ी में रहते थे, जहां उन्होंने पहले राम मंदिर का निर्माण करवाया था। रणबीर सिंह के शासनकाल के दौरान, बड़ी संख्या में ब्राह्मण छात्रों को शिक्षित करने के लिए मंदिर को संस्कृत शिक्षा के केंद्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। 

यहां हुआ था फिदायीन हमला

grasshopper yatra Image

यह मंदिर लोगों की नजरों में तब आया जब नवंबर 24, 2002 को यहां पूजा कर रहे लोगों पर फिदायीन हमला हुआ। इस हमले में  कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई भक्त घायल हो गए। इसके बाद मंदिर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। आतंकवादी हमले के 11 साल बाद 2013 में रघुनाथ मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोले गए।


बेहद सुंदर है मंदिर

रघुनाथ मंदिर उत्तरी भारत में पाए जाने वाले सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से है। मंदिर के मुख्य भवन का निर्माण एक ऊंचे चबूतरे पर किया गया है, जिसकी ऊँचाई 5 फीट है और आकार में अष्टकोणीय है। मंदिर के सामने तीन प्रवेश द्वार हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर रणबीर सिंह का एक चित्र और भगवान हनुमान की एक मूर्ति रखी गई है। इस मंदिर में सात शिखर या मीनारें हैं, और प्रत्येक मंदिर का अपना अलग शिखर है। अंदर दीवारों पर रामायण, महाभारत और भगवद गीता जैसे हिंदू महाकाव्यों की तस्वीरें लगी हैं। इसमें गणेश जी, विष्णु जी और कृष्ण जी की छवियां मुख्य हैं। एक बड़ी पेंटिंग में सीता के स्वयंवर को दर्शाया गया है। 


मंदिर की आंतरिक दीवारें सोने से मढ़ी हुई हैं। यानी मंदिर के तीन तरफ की दीवारों को सोने की चादरों से सजाया गया है। इसमें एक गैलेरी भी है, जहां कई 'लिंगम' और 'शालिग्राम' रखे गए हैं। गौरवशाली मंदिर में सबसे महत्वपूर्ण मंदिर भगवान राम को समर्पित है, जो रघुनाथ मंदिर के मुख्य देवता हैं। यहां सूर्य देव का भी एक मंदिर है। इसके अलावा मंदिर के एक कमरे को इस तरह से विकसित किया गया है कि चारों धाम एक साथ देखे जा सकें। रामेश्वरम, द्वारकाधीश, बद्रीनाथ और केदारनाथ, जो चार धाम हैं, उन्हें इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि उन्हें एक दिशा से देखा जा सकता है। उसी कमरे में भगवान सत्यनारायण की भी मूर्ति है। कमरे केंद्र में सूर्य जा एक सुंदर चित्र है। चारों दीवारों पर एक कैलेंडर देखा जा सकता है; जिसमें सभी महीनों को देवताओं के साथ चित्रित किया गया है।


इन बातों का रखें ध्यान

मंदिर परिसर के अंदर कैमरा और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। इन सामानों को सुरक्षित रखने के लिए आप मंदिर में उपलब्ध लॉकर सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। मंदिर के उन पुजारियों से सावधान रहें जो आने वाले भक्तों से बड़ी मात्रा में धन वसूलना चाहते हैं। दान करने से इनकार करेन और इस पर टिके रहें।

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

70 वर्षों बाद टूरिस्ट्स के लिए कश्मीर में होगा कुछ खास

घाटी के अधिकांश हिस्से सर्दियों के दौरान बंद रहते हैं, जिससे यहां घूमना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

कश्मीर के 5 हैंडीक्राफ्ट्स बढ़ाएंगे आपकी शान

आप इन्हें खुद इस्तेमाल कर सकते हैं या अपने किसी करीबी को तोहफे में दे सकते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

इतिहास का खजाना है यह छोटा सा शहर

यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है।

लक्षद्वीप : मूंगे की चट्टानों और खूबसूरत लगूंस का ठिकाना

यहां 36 द्वीप हैं और सभी बेहद सुंदर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 द्वीप ही ऐसे हैं जहां आबादी है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन्स

वन्यजीवन के बेहतरीन अनुभवों से लेकर संस्कृति, विरासत और प्रकृति तक, इन जगहों में सब कुछ है।

विश्व पर्यटन दिवस विशेष : आस्था, श्रद्धा और विश्वास का उत्तर...

मैं इतिहास का उत्तर हूं और वर्तमान का उत्तर हूं…। मैं उत्तर प्रदेश हूं।

पॉपुलर पोस्ट

घूमने के बारे में सोचिए, जी भरकर ख्वाब बुनिए...

कई सारी रिसर्च भी ये दावा करती हैं कि घूमने की प्लानिंग आपके दिमाग के लिए हैपिनेस बूस्टर का काम करती है।

एक चाय की चुस्की.....एक कहकहा

आप खुद को टी लवर मानते हैं तो जरूरी है कि इन सभी अलग-अलग किस्म की चायों के स्वाद का मजा जरूर लें।

घर बैठे ट्रैवल करो और देखो अपना देश

पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश नाम से शुरू की ऑनलाइन सीरीज। देश के विभिन्न राज्यों के बारे में अब घर बैठे जान सकेंगे।

लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर तो करें ऑनलाइन इन म्यूजियम्स की सैर

कोरोना महामारी के बाद घूमने फिरने की आजादी छिन गई है लेकिन आप चाहें तो घर पर बैठकर भी इन म्यूजियम्स की सैर कर सकते हैं।